Xiaomi Redmi 5 भारत में हुआ लॉन्च – Live Halchal

Xiaomi Redmi 5 भारत में हुआ लॉन्च, ये है कीमत और खासियत
दिसंबर में चीन में लॉन्च होने के बाद रेडमी 5 भारत में भी लॉन्च हो गया है. पिछले साल दिसंबर में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस को चीन में लॉन्च किया गया था. रेडमी 5 प्लस को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था. रेडमी 5 भारत में मी.कॉम के अलावा खासतौर पर अमेजन इंडिया पर भी उपलब्ध होगा. यह फोन पूरी तरह से भारत में ही बनाया जाएगा. रेडमी नोट 5 को खासतौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा गया था. ऑनलाइन इवेंट में शाओमी इंडिया ने रेडमी की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर के बारे में भी जानकारी दी.

कितने का है रेडमी 5

कंपनी ने बताया है कि शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में आएंगे. 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है. 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसे खरीदने के लिए 10,999 रुपये खर्चने होंगे. शाओमी इंडिया ने बताया है कि रेडमी 5 की पहली सेल 20 मार्च को आयोजित होगी. लॉन्च ऑफर की बात करें तो रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. वहीं, मी डॉट कॉम से फोन खरीदते वक्त एसबीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा.

खास क्या है रेडमी 5 में

रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है. फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरा स्मार्ट ब्यूटी 3.0 और फेस रिकग्निशन के साथ आता है. इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 282 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी और आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है. स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है. ग्राहकों के पास 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा.

मोबाइल में इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी तीन वेरिएंट में होगी. तीनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे. कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं. एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर रेडमी 5 का हिस्सा हैं. हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8×72.8×7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम. यह ब्लैक, गोल्ड, लाइट ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा. मोबाइल में पीछे पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगा होगा और मोबाइल जल्दी हीट न हो इसके लिए कंपनी ने ड्यूल पायरोलिटिक टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है.