Xiaomi Mix Flip – Live Halchal

Xiaomi Mix Flip फोल्डेबल फोन 50-मेगापिक्सल कैमरा और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च
शाओमी ने होम मार्केट चीन और ग्लोबल मार्केट में अपना लेटेस्ट फ्लिप फोन Xiaomi Mix Flip को लॉन्च किया है। शाओमी का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ रिलीज किया गया है। Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

शाओमी ने अपना लेटेस्ट फ्लिप स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी का यह फ्लिप फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च पेश किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मिलते हैं। Xiaomi का फोल्डेबल फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर रहे हैं।

Xiaomi Mix Flip की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन का 12GB रैम वेरिएंट को यूरोप में 1,300 यूरो (करीब 1,21,500 रुपये) और चीन में 6,499 CNY (करीब 77,600 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लैक और पर्पल कलर में पेश किया गया है। इसके साथ ही चीन में इसका स्पेशल व्हाइट कलर ऑप्शन भी लॉन्च किया गया है। यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा फिलहाल यह सामने नहीं आया है।

Xiaomi Mix Flip स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mix Flip में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.86-इंच का 1.5K (1,224 x 2,912 pixels) CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4.01-इंच का 1.5K (1,392 x 1,280 pixels) आउटर डिस्प्ले दिया गया है। फोन की दोनों डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करते हैं।

Xiaomi Mix Flip में 50-MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Light Fusion 800 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 50-MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो OmniVision OV60A40 सेंसर है। यह 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। दोनों ही कैमरा लेंस Leica Vario-Summilux की पार्टनरशिप में तैयार किए गए हैं। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इनर स्क्रीन में 32-MP का OmniVision OV32B सेंसर दिया गया है।

शाओमी क यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ रिलीज किया गया है। फोन में 12GB की LPPDDR5X रैम दी गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम (Nano+Nano) सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यह Android 14 पर आधारित HyperOS पर रन करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, QZSS, NavIC, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Xiaomi Mix Flip ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार
Xiaomi Mix Flip को कुछ दिन पहले ही चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह शाओमी का पहला क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने इसके ग्लोबल लॉन्च की जानकारी दी है। यह फोन 15 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकता है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा। यही चिपसेट चाइनीज वेरिएंट में भी मिलता है।

Xiaomi Mix Flip को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था, यह स्मार्टफोन निर्माता की ओर से पहला क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, इसके साथ ही Xiaomi Mix Fold 4 और Redmi K70 Ultra भी लॉन्च किए गए हैं। अब इनके ग्लोबल मार्केट्स में आने की खबरें आने लगी हैं।

आने वाले कुछ हफ्तों में इस फोन को वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के एक कार्यकारी ने Xiaomi Mix Flip की लॉन्च डेट और रिटेल प्राइस का खुलासा किया है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है और इसमें 4.01 इंच की AMOLED बाहरी स्क्रीन दी गई है।

Xiaomi Mix Flip की कीमत, लॉन्च डेट (एक्सपेक्टेड)
Xiaomi के बुल्गारिया के कंट्री मैनेजर ने मोबाइल बुल्गारिया को यूरोप में Xiaomi Mix Flip के लॉन्च की पुष्टि की। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन 15 अगस्त के बाद पूर्वी यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इससे पता चलता है कि Xiaomi Mix Flip को अगस्त के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी के एग्जिक्यूटिव का हवाला देते हुए रिपोर्ट ने कहा कि Xiaomi Mix Flip की कीमत यूरोप में BGN 2,600 (लगभग 1,20,800 रुपये) होगी। यह यूरोप में सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 की कीमत से काफी ज्यादा है, जिसकी शुरुआती कीमत EUR 1,200 (लगभग 1,09,300 रुपये) है। चीन में मिक्स फ्लिप का बेस स्टोरेज CNY 5,999 (लगभग 69,300 रुपये) से शुरू होता है।

Xiaomi Mix Flip के स्पेसिफिकेशन
चीन में 19 जुलाई को लॉन्च हुआ Xiaomi Mix Flip Android 14 पर आधारित HyperOS पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.86-इंच 1.5K (1,224 x 2,912 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED इनर स्क्रीन है, साथ ही कवर डिस्प्ले के तौर पर 4.01-इंच 1.5K (1,392 x 1,280 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 16GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

कंपनी का पहला क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन डुअल आउटर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें 50-मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी सेंसर और 50MP का ओमनीविजन OV60A40 सेंसर है, जिसे 2x ऑप्टिकल जूम क्षमता वाले टेलीफोटो लेंस के साथ जोड़ा गया है। इन कैमरों को Leica द्वारा ट्यून किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP का OV32B सेंसर है। Xiaomi Mix Flip पर आपको 1TB तक का UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।