WTC फाइनल: काइल जैमीसन ने आठवें टेस्ट मैच में पांचवीं बार पारी में झटके पांच विकेट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 21 Jun 2021 08:27:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg WTC फाइनल: काइल जैमीसन ने आठवें टेस्ट मैच में पांचवीं बार पारी में झटके पांच विकेट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 WTC फाइनल: काइल जैमीसन ने आठवें टेस्ट मैच में पांचवीं बार पारी में झटके पांच विकेट, न्यूज़ीलैंड का पलड़ा भारी https://livehalchal.com/wtc-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a0%e0%a4%b5%e0%a5%87/445784 Mon, 21 Jun 2021 08:27:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=445784 लंदन: लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने अपने आठवें टेस्ट मैच में पांचवीं बार पारी में पांच विकेट झटके. इसके बाद ओपनिंग बैट्समैन डेवन कॉनवे (Devon Conway) ने लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी जड़ी. जिससे न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC WTC Final 2021) का तीसरा दिन अपने नाम किया. 

टीम इंडिया पहली पारी में 217 रन पर ही सिमट पाई. न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के चलते आधा घंटा पहले समाप्त कर दिए जाने तक दो विकेट पर 101 रन बना लिए थे.  टीम इंडिया इस तरह से अभी उससे 116 रन आगे है. भारतीय गेंदबाजों को कीवी गेंदबाजों की तरह स्विंग नहीं मिली, किन्तु उन्होंने सीम का अच्छा इस्तेमाल किया. न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी टॉम लाथम (104 गेंदों पर 30) और कॉनवे (153 गेंदों पर 54 रन) ने हालांकि 34 ओवर तक उन्हें सफलता नहीं मिलने दी और इस बीच 70 रन की साझेदारी की.

जसप्रीत बुमराह के साथ इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने भी अच्छी लाइन लेंथ से गेंदबाज़ी की, लेकिन अधिक विकेट चटकाने में नाकाम रहे. इन सभी के दबाव का फायदा आखिर में रविचंद्रन अश्विन को मिला जिनकी फ्लाइट लेती गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश में लाथम ने एक्स्ट्रा कवर पर विराट कोहली को कैच पकड़ा दिया. कोहली ने इस बीच गेंदबाजी में लगातार परिवर्तन किए और ऐसे में कॉनवे ने इशांत शर्मा के नए स्पैल में ढीला शॉट खेलकर शमी को मिडऑन पर आसान कैच दिया. इस ओवर के बाद दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया. उस वक़्त तक कप्तान केन विलियमसन 12 रन पर और अनुभवी रोस टेलर शून्य पर क्रीज़ पर डटे हुए हैं.

]]>