World Liver Day 2019 : आख़िर क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए… – Live Halchal

World Liver Day 2019 : आख़िर क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए…
WHO की मानें तो लीवर की बीमारी भारत में मौतों की 10वीं सबसे बड़ी वजह है। यह हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और एक फैक्टरी की तरह काम करता है, जहां हम जो भी खाते हैं वो प्रोसेस होता है। यह हमारे खाने के जरिये शरीर में पहुंचने वाले ग्लूकोज, फैट, वगैरह को प्रोसेस करता है। इसलिए यह हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है जो खाने को पचाने में मदद करता है। लिवर को जिगर या यकृत भी कहते हैं।

19 अप्रैल को World Liver Day के मौके पर आइए जानते हैं लिवर की सेहत के बारे में कुछ जरूरी बातें –

मोटापे और डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है। इससे फैटी लिवर होने का खतरा भी बढ़ जाता है, जो लिवर के डिसफंक्शन और लिवर सिरोसिस का कारण बनता है। अगर आप डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के शिकार हैं, तो उन्हें लेकर सतर्क होना बेहद जरूरी है। डायबिटीज पर सख्त नियंत्रण बेहद जरूरी है, ताकि शुगर लेवल हाई होने की वजह से लिवर को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

आपका खानपान ऐसा होना चाहिए, जिससे मोटापे या डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सके। इसलिए फ्राइड या फास्ट फूड का सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए।

अधिक मात्रा में शराब का सेवन लिवर के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। 10 से 20 साल तक अधिक मात्रा में शराब का सेवन लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।

स्मोकिंग से भी लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। धूम्रपान करने वालों में लिवर कैंसर के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। सिगरेट में मौजूद तत्व कार्सोजेनिक (कैंसर कारक) होते हैं। इस मामले में पैसिव स्मोकर्स पर भी बराबर का खतरा होता है।

लिवर की बीमारी के अस्पष्ट कारणों में मितली लगना, भूख खत्म होना और वजन घटना शामिल है। लिवर बिगड़ने का सबसे शुरुआती लक्षण जॉनडिस या पीलिया होता है। हालांकि कभी-कभी लिवर डैमेज के लक्षण में जॉनडिस नहीं भी होता है।

लिवर की सेहत पर नजर रखने के लिए liver function test कराने की सलाह डॉक्टर अक्सर देते हैं। आप चाहें तो साल में एक बार या कम से कम दो बार ब्लड टेस्ट कराकर लिवर को हो रहे नुकसान का पता लगा सकते हैं।