World Cup 2019 Eng vs SA – Live Halchal

World Cup 2019 Eng vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका इन टीम का तोड़ निकाल पाएगी…
आखिर वो दिन आ गया जिसका सभी क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। आज से इंग्लैंड में आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी वॉर्म-अप गंवा दिया लेकिन टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान को सीरीज में 4-0 से बुरी तरह से हराया था।

स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के टीम में शामिल होने के बाद इंग्लैंड भले ही मजबूत और संतुलित नजर आ रहा हो लेकिन टीम अभी भी अपने बल्लेबाजों पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड के पास होमग्राउंड का फायदा जरूर है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी। इस जंग में इंग्लैंड के लिए कौन से  खिलाड़ी अहम साबित होंगे।

जोफ्रा आर्चर-  गेंदबाजी ऑल राउंडर जोफ्रा आर्चर ने बहुत कम मैच खेलने के बावजूद इंग्लैंड टीम में जगह बनाने में सफल हुए। जोफ्रा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में वे 3 विकेट हासिल कर चुके हैं। लेकिन इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट केवल 4.90 का रहा है। जोफ्रा ने आइपीएल 2019 के दौरान राजस्थान रॉयल्स की और से खेलते हुए अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। आर्चर ने 2019 आइपीएल में 11 मैचों में 6.76 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट चटकाए  थे। वहीं वे अपने टी20 करियर में 93 मैचों में खेलते हुए 90 पारियों में 7.84 की इकॉनोमी से 118 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/18 का है।

इंग्लैंड प्लइंग XI-  जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान) , जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, टॉम कुरन और लियाम प्लंकेट।

जोस बटलर-  बटलर ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन उस मैच में वह दो गेंद खेलकर आउट हो गए थे। उसके बाद से बटलर एक तूफानी बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ बटलर मिडल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाज  हैं।   बटलर ने अभी तक 108 पारियों में 119.57 की स्ट्राइक रेट और 41.54 के एवरेज के साथ 3531 रन बनाए हैं। जिसमें कुल 8 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा बटलर ने विकेट के पीछे 188 शिकार भी किए हैं, जिसमें 159 कैच और 29 स्टंपिंग शामिल हैं।

जॉनी बेयरस्टो-  इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में तूफानी शतकीय पारी खेलकर एक बार फिर अपने तेवर दिखा दिए हैं। साल 2011 में वनडे में डेब्यू करने वाले बेयरस्टो अब तक एक भी वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए हैं। इस बार उनका यह ख्वाब अपने घर में ही पूरा होने जा रहा है। बेयरस्टो हाल ही में आइपीएल में भी बेयरस्टो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 10 मैचों में 445 रन बनाए।

World Cup 2019 Eng vs SA: प्रोटियाज के साथ, इंग्लैंड का सामना…
क्रिकेट विश्व कप का बुखार अगले डेढ़ महीने दुनियाभर के खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलेगा। विश्व कप का आगाज गुरुवार को होगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं,

और इसका उद्घाटन मैच गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। क्रिकेट का जनक इंग्लैंड 1975 से शुरू हुए विश्व कप का खिताब अभी तक एक बार भी अपने नाम नहीं कर सका है। इस बार उसे खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है।

अपने ही घर में वह किस तरह चुनौती दे पाता है अब यह देखना होगा। ऐसे ही दक्षिण अफ्रीकी टीम भी अभी तक विश्व कप खिताब से वंचित रही है और वह बड़े टूर्नामेंट में अपने चोकर्स के तमगे को हटाने की पूरी कोशिश में रहेगी। दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में शुरुआती मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है। मैच से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम को उस समय करारा झटका लगा जब उसके सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को चोट के कारण इस मैच से बाहर होना प़़डा।

स्टेन को आइपीएल के दौरान कंधे में चोट लग गई थी, ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह ठीक हुए बिना उन्हें मैदान में उतारने का जोखिम उठाना नहीं चाहता। इंग्लैंड टीम दक्षिण अफ्रीका की तुलना में ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में उसकी जीत की संभावना बेहतर है। करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट का समापन 14 जुलाई को लॉ‌र्ड्स में खेले जाने वाले फाइनल के साथ होगा। सारे क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 16 जून को होने वाले महामुकाबले पर खासतौर पर टिकी हैं जब परंपरागत प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। इस विश्व कप के दौरान ब़़डी इनामी राशि दांव पर होगी, जिसमें विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ इनामी रकम के रूप में 28 करोड़ 8 लाख और 20 हजार रुपए इनाम के रूप में मिलेंगे।

कमजोर पक्ष-

1. बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। ‘चोकर्स’ का टैग हटाना प्रमुख चुनौती।

2. डिविलियर्स के संन्यास लेने से टीम की बल्लेबाजी कमजोर हुई।

3. प्रमुख गेंदबाज स्टेन लगातार चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे हैं।

इंग्लैंड-  वनडे रैंकिंग 1 कप्तान- इयोन मॉर्गन

विश्व कप में प्रदर्शन-  अभी तक चैंपियन नहीं बन सका है। 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।

टीम के मजबूत पक्ष-

1. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही टीम बेहद संतुलित।

2. पिछले तीन वर्षों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

3. घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलेगा। इंग्लैंड के विकेट के मिजाज और मौसम से वाकिफ होने का फायदा मिलेगा।

टीम का कमजोर पक्ष-

1. महत्वपूर्ण मौकों पर टीम का प्रदर्शन बिखर जाता है।

2. ज्यादातर बल्लेबाज आक्रामक, रूट को अलावा टिककर खेलने वाले अन्य कोई बल्लेबाज नहीं।

3. रिस्ट स्पिनरों को खेलने के मामले में कुछ कमजोर। इमरान ताहिर बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका- वनडे रैंकिंग 3 कप्तान-फाफ डु प्लेसिस

विश्व कप में प्रदर्शन- अभी तक चैंपियन नहीं बन सका है। 1992, 1999, 2007 और 2015 में सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

टीम के मजबूत पक्ष –

1. टीम में प्लेसिस, अमला, मिलर और डिकॉक जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं।

2. तेज गेंदबाजी का आक्रमण बेहतरीन। यॉर्कर फेंकने में माहिर रबादा का साथ देने के लिए नगिदी और फेलुकवायो जैसे खिलाड़ी हैं।

3. मिलर और डिकॉक जैसे बल्लेबाज, अकेले दम पर मैच का रख बदलने में सक्षम हैं।

World Cup 2019 Eng vs SA: डू प्लेसि के लिए नहीं होगा आसान, मोर्गन की टीम को हराना…
World Cup 2019 12वें वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने विश्व कप के 44 वर्षों के इतिहास में अब तक एक बार भी विश्व कप का खिताब नहीं जीता है जबकि प्रोटियाज भी 1992 के बाद से इस खिताब को जीतने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

चोकर दक्षिण अफ्रीका-  फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में यह टीम अपने ऊपर से चोकर का ठप्पा हटाने के इरादे से उतरेगी। तेज गेंदबाज डेल स्टेन की फिटनेस पर संशय बना हुए है लेकिन कैगिसो रबादा की रफ्तार और इमरान ताहिर की फिरकी विरोधी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है। यह टीम हमेशा विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में चूक जाती है। इस बार उसे चूकने से बचना होगा।

मेजबान इंग्लैंड है दमदार-   क्रिकेट के जनक इंग्लैंड को आज तक कभी विश्व कप का इतना बड़ा दावेदार नहीं माना गया जितना इस बार माना जा रहा है। वह 1975 से अब तक एक बार भी विश्व कप नहीं जीत सका है। इयोन मोर्गन की टीम में विकेटकीपर जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मोर्गन और जो रूट जैसे धांसू बल्लेबाज भरे पड़े हैं। अंतिम समय में टीम से जुड़े जोफ्रा आर्चर के साथ मार्क वुड और आदिल राशिद गेंदबाजी विभाग में जान डालने का काम करेंगे। बेन स्टोक्स और मोईन अली के रूप में इस टीम के पास दो ऐसा खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों विभाग में महारत हासिल है।