Whatsapp को लेकर आई बड़ी खबर अब नही लगा सकेंगे… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 30 Mar 2020 11:15:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Whatsapp को लेकर आई बड़ी खबर अब नही लगा सकेंगे… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Whatsapp यूजर्स के लिए आई बड़ी खबर अब नही लगा सकेंगे… https://livehalchal.com/whatsapp-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b2/333917 Mon, 30 Mar 2020 11:10:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=333917 देश में लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरों में हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से डाटा नेटवर्क पर बहुत दवाब पड़ा है। इस ही बीच इंस्टेंट मैसेंजिंग एप व्हाट्सएप ने डाटा पर पड़ते दवाब को ध्यान में रखकर स्टेटस वीडियो लिमिट को कम किया है। अब यूजर्स …]]>
देश में लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरों में हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से डाटा नेटवर्क पर बहुत दवाब पड़ा है। इस ही बीच इंस्टेंट मैसेंजिंग एप व्हाट्सएप ने डाटा पर पड़ते दवाब को ध्यान में रखकर स्टेटस वीडियो लिमिट को कम किया है। अब यूजर्स स्टेटस में केवल 15 सेकेंड की वीडियो ही अपलोड कर सकेंगे। इससे पहले यूजर्स 30 सेकेंड की वीडियो अपलोड कर सकते थे। वहीं, कंपनी का कहना है कि हमारे इस फैसले से डाटा नेटवर्क पर किसी तरह का दबाव नहीं पड़ेगा। साथ ही यूजर्स को स्लो-डाटा स्पीड जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के समय में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही इससे डाटा नेटवर्क पर भी दवाब पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ इन दिनों वीडियो स्ट्रीमिंग एप्स का उपयोग भी तेजी से बढ़ा है। लेकिन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों ने कंटेंट की क्वालिटी को भी कम किया है, जिससे ज्यादा डाटा इस्तेमाल न हो सके।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ओटीटी कंपनियों को एचडी और एचडी प्लस कंटेट को मोबाइल नेटवर्क के जरिए स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसके बाद हॉस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और यूट्यूब जैसी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों ने स्टैंडर्ड डेफिनेशन यानी एसडी में वीडियो दिखाने का फैसला लिया था।
]]>