Weather Indore : कोहरे की वजह से वाहन चलाने वालों को परेशानी का करना पड़ा सामना – Live Halchal

Weather Indore : कोहरे की वजह से वाहन चलाने वालों को परेशानी का करना पड़ा सामना
Weather Indore शहर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, दृश्यता बहुत कम होने से सड़कों पर वाहन चलाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बॉयपास इलाके में सबसे ज्यादा घना कोहरा छाया रहा, यहां लोग वाहनों की लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते रहे। घने कोहरे की वजह से फ्लाइट प्रभावित हुईं। इसमें इंदौर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6013, इंदौर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 655 और इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट आई5 753 भी देरी से रवाना होने की घोषणा की गई। कोलकता से इंदौर आई फ्लाइट को 100 मीटर की दृश्यता की वजह से अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। कोहरे की वजह से ट्रेनें भी लेट हो गईं, नागपुर इंदौर एक्सप्रेस 5.40 घंटे, जम्मूतवी इंदौर साप्ताहिक ट्रेन 5.15 घंटे, भिंड इंदौर ट्रेन 7.55 घंटे, जबलपुर इंदौर ओवरनाइट 1 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 1.15 घंटे और बिलासपुर इंदौर एक्सप्रेस 1 घंटे लेट है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी दक्षिणी गुजरात के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम मप्र की ओर एक द्रोणिका भी जा रही है। इससे मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो रही है। दो दिन में इंदौर में भी बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा अरब सागर से इंदौर में नमी आ रही है, इससे शहर में कोहरे व धुंध की स्थिति है। बुधवार को शहर में पूर्वी हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से रात का तापमान कम होगा और धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

नए साल के पहले दिन बुधवार को भी शहर में कोहरा छाया रहा था सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक दृश्यता 800 मीटर तक रही। इस सीजन में दूसरी बार कोहरे का असर दिखाई दिया। इसके पूर्व 25 दिसंबर को भी कोहरे के कारण इतनी ही दृश्यता रह गई थी। दिनभर दृश्यता औसतन तीन हजार मीटर तक ही रही, जबकि पिछले पांच दिन में पांच हजार मीटर तक औसतन दृश्यता रही थी। बुधवार शाम 6.30 बजे धुंध का असर अचानक बढ़ गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।