Weather in UP कोहरा और पाला बरपाने लगा कहर – Live Halchal

Weather in UP कोहरा और पाला बरपाने लगा कहर, दलहनी फसलों को नुकसान होने की आशंका….
हवा के रविवार को रुख बदलने से सूबे में अब ठंड बढ़ने लगी है। रविवार को विभिन्न स्थानों पर बादलों के बीच धूप खिली पर लोगों को गलन के कारण खास राहत नहीं मिल सकी। कोहरा और पाला कहर बरपाने लगा है। पाला से दलहनी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं ठंड की चपेट में आने से चार लोगों मौत होने की खबर है।

राजधानी लखनऊ में सुबह में कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। बहराइच में पारा लगातार लुढ़क रहा है। रविवार को न्यूनतम पारा नीचे गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तराई में पाला भी पडऩा शुरू हो गया है। इससे गलन बढ़ने के साथ दलहनी व तिलहनी फसलों पर पाले का असर दिखने लगा है। अंबेडकरनगर में कोहरे के चलते सौ मीटर तक स्पष्ट दिखना कठिन रहा। ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। सुलतानपुर में धुंध और बदली से जनजीवन प्रभावित रहा। अयोध्या में सुबह से घना कोहरा छाया रहा।

आज और कल बारिश के आसार

सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी राजस्थान में इन दो दिनों के दौरान बारिश की सम्भावना है। इसके असर के कारण इन इलाकों से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन दो दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह व रात में घना कोहरा छाए रहने और कहीं-कहीं दिन में धूप नहीं निकलने के साथ कुहासा छाया रह सकता है। रविवार को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि राज्य के उत्तरी इलाकों में मौसम सूखा रहा।

प्रयागराज में कोहरे के बीच कंपकंपाने वाली ठंड अब जान भी लेने लगी है। कौशांबी में अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की मौत की वजह घरवालों ने ठंड लगना बताया है। प्रतापगढ़ में कोहरे ने परेशान किया। स्थिति यह रही कि दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ा। मेरठ में दिन में खिली धूप, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। आगरा में रविवार को गुनगुनी धूप खिली। मथुरा, फीरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों में भी मौसम सामान्य रहा। दिनभर धूप खिली रही। आगरा में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा।

आज बंद रहेंगे कई जिलों में शिक्षण संस्थान, परीक्षाएं स्थगित

प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कुछ जिलों में ठंड के प्रकोप के चलते शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। अलीगढ़ के साथ बाराबंकी, बरेली तथा मेरठ में भी आज स्कूल ठंड के चलते बंद रहेंगे। लखनऊ में सभी शिक्षण संस्थान 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 और 20 दिसंबर को सभी स्कूलों को ठंड के चलते बंद रखने का आदेश दिया था। ठंडे मौसम के कारण पिछले सप्ताह पूरे उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों को चार दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया था।

दक्षिण-पूर्वी हवा के चलते और बढ़ेगा सर्दी का सितम

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी तक राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही थी, लेकिन रविवार को हवा का रुख बदल गया। अब दक्षिण-पूर्वी हवा ने आमद दर्ज करा दी है। उधर, जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। लिहाजा, राजधानी में जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में सोमवार व मंगलवार को बूंदाबांदी हो सकती है।

एक्यूआइ घटा, प्रदूषण बरकरार

ठंड के साथ-साथ हवा में प्रदूषण बरकरार है। रविवार को राजधानी में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 349 रहा। शनिवार को यह 362 रिकॉर्ड किया गया था। मामूली सुधार से प्रदूषण से राहत नहीं मिली।