Vivo X200 सीरीज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 23 Nov 2024 10:10:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Vivo X200 सीरीज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Vivo X200 सीरीज का लॉन्च कन्फर्म, 200MP कैमरा के साथ जल्द होगी भारत में एंट्री https://livehalchal.com/vivo-x200-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-200mp/591399 Sat, 23 Nov 2024 10:10:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=591399 Vivo ने X200 सीरीज का इंडिया लॉन्च कन्फर्म कर दिया है। सीरीज में कंपनी दो फोन लेकर आ रही है। चाइना में कंपनी मिनी वेरिएंट भी लेकर आई है लेकिन भारत में इसकी एंट्री नहीं होगी। भारत में जल्द ही X200 और X200 Pro लॉन्च किए जाएंगे। इनमें मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलेगा। साथ में दोनों …]]>

Vivo ने X200 सीरीज का इंडिया लॉन्च कन्फर्म कर दिया है। सीरीज में कंपनी दो फोन लेकर आ रही है। चाइना में कंपनी मिनी वेरिएंट भी लेकर आई है लेकिन भारत में इसकी एंट्री नहीं होगी। भारत में जल्द ही X200 और X200 Pro लॉन्च किए जाएंगे। इनमें मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलेगा। साथ में दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी।

वीवो ने कुछ दिन पहले ही मलेशिया और चाइना में अपनी फ्लैगशिप Vivo X200 सीरीज को लॉन्च किया है। चीन में कंपनी X200, X200 Pro और X200 Pro मिनी को लेकर आई है। अब कंपनी सीरीज को भारत में भी उतारने की तैयारी कर रही है। यह सीरीज मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ जल्द एंट्री मार सकती है। इसे वीवो ने एक्स हैंडल के जरिये हाल ही में टीज किया है।

जल्द लॉन्च होगी Vivo X200 सीरीज
वीवो ने अपने एक्स हैंडल पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें कमिंग सून की टैगलाइन के साथ सीरीज का भारत लॉन्च कन्फर्म किया गया है। कंपनी ने माइक्रोसाइट जरिये कन्फर्म किया है कि भारत में मिनी वेरिएंट को लॉन्च नहीं किया जाएगा। देश में वीवो केवल X100 and X100 Pro को लेकर आ रहा है। माइक्रोसाइट पर दोनों ही मॉडल्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के डिटेल भी कंपनी ने रिवील कर दी है। जिसके अनुसार दोनों ही फोन में परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 9400 लगा होगा, जो ग्लोबल वेरिएंट में भी मिलता है।

कंपनी ने कहा है कि वीवो एक्स200 प्रो पहला स्मार्टफोन होगा, जो 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा। कंपनी ने सीरीज की असल डेट फिलहाल नहीं बताई है, लेकिन कहा गया है कि इसे नवंबर के अंत में या दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X200 और Vivo X200 Pro स्पेक्स
सीरीज के दोनों ही मॉडल ग्लोबली मौजूद हैं, तो इनकी सभी खूबियों की डिटेल सामने है। माइक्रोसाइट पर भी कुछ स्पेक्स कंपनी ने बता दिए हैं।

डिस्प्ले- वीवो एक्स200 में 120 हर्टज रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 6.67 इंच की क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जबकि प्रो मॉडल में डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

चिपसेट- दोनों ही फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर है, जो पिछली सीरीज से परफॉर्मेंस में बेहतर है। इसमें एडवांस्ड Vivo V3+ चिप भी लगाई गई है।

रियर कैमरा- Vivo X200 में 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP Zeiss टेलीफोटो लेंस है। प्रो मॉडल में मेन और अल्ट्रावाइड कैमरा स्टैंडर्ड वेरिएंट के समान ही है। हालाकिं, टेलीफोटो लेंस प्रो मॉडल में 200MP Zeiss APO दिया गया है।

सेल्फी- दोनों लेटेस्ट फोन में 32MP सेल्फी सेंसर दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग- X200 में 5800mAh की बैटरी होगी, जबकि प्रो मॉडल में 6,000mAh की बैटरी होगी, इन्हें 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

प्राइस (एक्सपेक्टेड)
चाइना में वीवो की यह सीरीज CNY 4,299 (50,000 रुपये लगभग) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है। वहीं, मलेशिया में इसे 3,599 मलेशियन Ringgit (73,502 रुपये लगभग) में लॉन्च किया गया है। याद दिला दें, X100 सीरीज भारत में 63,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई थी। अपकमिंग सीरीज की कीमत भी इसी के आसपास रह सकती है।

]]>
200MP कैमरा वाली सीरीज 19 नवंबर को होगी लॉन्च https://livehalchal.com/200mp-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9c-19-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%95/590283 Sat, 16 Nov 2024 11:47:45 +0000 https://livehalchal.com/?p=590283 Vivo X200 सीरीज 19 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने वाली है। सीरीज में वीवो X200 और वीवो X200 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कुछ दिन पहली ही कंपनी इन्हें चाइना में लेकर आई थी। सीरीज में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। इस सीरीज के लिए मलेशिया …]]>

Vivo X200 सीरीज 19 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने वाली है। सीरीज में वीवो X200 और वीवो X200 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कुछ दिन पहली ही कंपनी इन्हें चाइना में लेकर आई थी। सीरीज में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। इस सीरीज के लिए मलेशिया में इवेंट आयोजित किया जाएगा।

पिछले महीने शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप Vivo X200 सीरीज को चाइना में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में उतारने के लिए कमर कस ली है। इसकी ग्लोबल लॉन्च डेट का एलान कर दिया गया है। सीरीज के दोनों फोन अगले हफ्ते एंट्री करने वाले हैं। इन्हें कंपनी 19 नवंबर को मलेशिया में लेकर आ रही है।

कन्फर्म हो चुकी डिटेल
वीवो ने X200 को टाइटेनियम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन और X200 प्रो को टाइटेनियम ग्रे और मिडनाइट ब्लू कलर में लिस्ट किया गया है। दोनों फोन केवल एक ही वेरिएंट में आएंगे, जो कि 16GB रैम और 512GB स्टोरेज हैं। मलेशिया में वीवो X200 सीरीज का लॉन्च शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) शुरू होगा।

Vivo X200 सीरीज: स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च डेट का खुलासा करने के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दे दी है। दोनों फोन में डाइमेंशन 9400 SoC, 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और प्रो वर्जन में 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा है, जबकि स्टैण्डर्ड मॉडल में 50MP टेलीफोटो कैमरा है।

प्रो मॉडल में LTPO पैनल, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, V3+ इमेजिंग चिप और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों फोन एंड्रॉइड पर बेस्ड फनटच OS 15 पर रन करते हैं। पानी और धूल से सेफ्टी के लिए इन्हें IP68 और IP69 रेटिंग मिली होगी।

Vivo X200 सीरीज खूबियां (चाइना)

डिस्प्ले: वीवो X200 में 6.67 इंच की डिस्प्ले है, जबकि प्रो वेरिएंट में 6.78 इंच की स्क्रीन है। जो 1.5K OLED, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: वेनिला और प्रो दोनों वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट है।

रैम, स्टोरेज: वीवो X200 और वीवो X200 प्रो में 16GB तक रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज है।

रियर कैमरा: X200 में Zeiss पावर्ड 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो सेंसर है। प्रो वेरिएंट में OIS के साथ 50MP LYT-818 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और V3+ इमेजिंग चिप के साथ 200MP Zeiss APO टेलीफोटो सेंसर है।

सेल्फी कैमरा: दोनों फ्लैगशिप फोन 32MP सेल्फी कैमरा से लैस हैं।

बैटरी, चार्जिंग: वीवो X200 में 5,800mAh की बैटरी है, जबकि वीवो X200 प्रो में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।

]]>