Vitamin-B12 – Live Halchal

अनजाने में Vitamin-B12 और Iron के अब्जॉर्बशन में अड़ंगा डाल रही आपकी एक गलती
क्या सुबह उठते ही आपको बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता? क्या दिनभर थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस होता है या फिर छोटी-छोटी बातें भी याद रखने में दिक्कत आती है?

अगर इनमें से कोई भी बात आप पर लागू होती है, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि हो सकता है आप अनजाने में अपने शरीर के दो सबसे जरूरी ‘सुपरहीरो’- विटामिन B12 और आयरन को ठीक से काम करने से रोक रहे हों। आइए, न्यूट्रिशनिस्ट रिता जैन से जानते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

क्यों बाधित होता है B12 और Iron का अब्जॉर्बशन?
हम में से बहुत से लोग पेट में जलन, गैस या एसिडिटी होने पर तुरंत एंटासिड (Antacids) ले लेते हैं। ये दवाएं पेट में एसिड को कम करती हैं, जिससे हमें तुरंत राहत तो मिल जाती है, लेकिन यहीं पर हम एक बड़ी गलती कर रहे होते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि पेट का एसिड विटामिन B12 और आयरन के सही अब्जॉर्बशन के लिए बेहद जरूरी है। जब हम एंटासिड लेते हैं, तो यह पेट के एसिड को इतना कम कर देता है कि शरीर इन जरूरी पोषक तत्वों को ठीक से सोख नहीं पाता।

विटामिन B12 और आयरन क्यों हैं जरूरी?
विटामिन B12: यह हमारी एनर्जी, ब्रेन फंक्शनिंग और नर्वस सिस्टम की सेहत के लिए जरूरी है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, सुन्नपन और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं (Vitamin-B12 Deficiency)।

आयरन: यह शरीर में ऑक्सीजन ले जाने वाले रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए जरूरी है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे त्वचा पीली पड़ सकती है, सांस फूल सकती है और जरूरत से ज्यादा थकान महसूस हो सकती है (Iron Absorption)।

क्या करें?
अगर आप नियमित रूप से एंटासिड का इस्तेमाल करते हैं और ऊपर बताए गए लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर आपको इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने और पेट की समस्याओं का सही इलाज खोजने में मदद कर सकते हैं। एंटासिड का यूज केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करें और लंबे समय तक इनका सेवन करने से बचें।

सिर्फ रात में दिखता है Vitamin-B12 की कमी का यह लक्षण
विटामिन-बी12 की कमी होना कोई साधारण समस्या नहीं है। इसे नजरअंदाज करने से शरीर बीमारियों का घर बन जाएगा। दरअसल, विटामिन-बी12 की कमी के कारण कमजोरी, हर वक्त थकान, खून की कमी, हाथ-पैर में झनझनाहट, शरीर पीला पड़ना, मुंह में छाले, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए विटामिन-बी12 की कमी के लक्षणों को इग्नोर करने की भूल बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

हालांकि, इसका एक लक्षण और है, जो अक्सर सिर्फ रात के समय ही नजर आता है। हम बात कर रहे हैं रात में बहुत ज्यादा पसीना आना । अगर आप रात में बिना किसी वजह पसीने से तरबतर हो जाते हैं, तो यह विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। लेकिन चिंता की बात नहीं है। विटामिन-बी12 की कमी को डाइट और सप्लीमेंट्स की मदद से पूरा किया जा सकता है। आइए जानें इसकी कमी को दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए।

विटामिन-बी12 की कमी दूर करने के लिए 5 बेस्ट फूड्स

अंडे
अंडे प्रोटीन और विटामिन-बी12 का एक बेहतरीन सोर्स हैं। खासतौर से अंडे की जर्दी। इसमें विटामिन-बी12 ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। रोजाना 1-2 अंडे खाने से शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही, पनीर और चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में होता है। ये शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन-बी12 का एक अच्छा विकल्प हैं। रोजाना एक गिलास दूध या एक कटोरी दही खाने से शरीर में विटामिन-बी12 की जरूरत पूरी करने में मदद मिलती है।

मछली
सालमन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियों में विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद है। सप्ताह में 2-3 बार मछली खाने से-बी12 की कमी दूर हो सकती है।

चिकन और मीट
नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए चिकन, अंडे और रेड मीट विटामिन-बी12 का बेहतरीन सोर्स है। लिवर में खासतौर से-बी12 की मात्रा ज्यादा होती है। हालांकि, इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।

फोर्टिफाइड फूड्स
क्योंकि विटामिन-बी12 के सबसे बेहतरीन सोर्स नॉन-वेजिटेरियन फूड्स ही है, शाकाहारी लोगों के लिए फूड्स में अलग से विटामिन-बी12 मिलाया जाता है। इन्हें फोर्टिफाइड फूड्स कहा जाता है। फोर्टिफाइड सीरियल्स, सोया मिल्क और नट्स जैसे फूड आइटम्स विटामिन-बी12 का अच्छा सोर्स साबित हो सकते हैं। बाजार में मिलने वाले कुछ ब्रांड्स के दूध और ब्रेड में भी बी12 मिलाया जाता है, जो शरीर की जरूरतों को पूरा कर सकता है।