VIDEO: अपनी शादी को इस तरह से खास बनाना चाहती हैं सोनम कपूर… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 06 May 2018 07:34:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg VIDEO: अपनी शादी को इस तरह से खास बनाना चाहती हैं सोनम कपूर… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 VIDEO: अपनी शादी को इस तरह से खास बनाना चाहती हैं सोनम कपूर… https://livehalchal.com/137225-2/137225 Sun, 06 May 2018 07:34:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=137225 बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं लेकिन वो वक्त बीत गया जब दुल्हन शादी से पहले की बहुत सी रसमों से गुजरना पड़ता था. सोनम कपूर की शादी महज 2 दिन रह गए हैं और वह अपनी शादी से ठीक पहले भी काफी रिलेक्स्ड हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो …]]>

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं लेकिन वो वक्त बीत गया जब दुल्हन शादी से पहले की बहुत सी रसमों से गुजरना पड़ता था. सोनम कपूर की शादी महज 2 दिन रह गए हैं और वह अपनी शादी से ठीक पहले भी काफी रिलेक्स्ड हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वह अपने परिवार और करीबियों के साथ अपनी शादी के हर पल को एन्जॉय कर रही हैं और अपनी जिंदगी के इस खास मौके को पूरी तरह से जी रही हैं. यहां तक की हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भी वह अपनी शादी को एन्जॉय करने की बात कर रही हैं.VIDEO: अपनी शादी को इस तरह से खास बनाना चाहती हैं सोनम कपूर...VIDEO: अपनी शादी को इस तरह से खास बनाना चाहती हैं सोनम कपूर...

दरअसल, यह वीडियो उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के फोटोशूट का है. इस वीडियो में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर और उनकी बहन रिया कपूर भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सोनम कपूर कहती नजर आती हैं कि अपनी शादी में इंसान को एन्जॉय करना चाहिए और करीना कपूर भी सोनम की इस बात से सहमत नजर आती हैं. वीडियो में सोनम कहती हैं, अपनी शादी में आपको हर चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है और बहुत कुछ सोचने की जरूरत नहीं है. बल्कि आपको अपनी शादी में हर पल को खुशी से जीना चाहिए. खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. यह सिर्फ दो लोगों के साथ आने का जश्न है.

बता दें, सोनम कपूर 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी करने वाली हैं. वहीं, 7 मई को सोनम की मेहंदी सेरेमनी है और इसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे. जिसके बाद 8 मई की रात को दोनों की रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया है. दोनों की शादी में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स परफॉर्म भी करने वाले हैं. 

देखें विडियो-: 

]]>