Uttarakhand – Live Halchal

Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनीं काजल सैनी
उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनने वाली काजल सैनी के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। उन्होंने बताया कि इसके पीछे उनके माता-पिता की प्रेरणा है, जो हमेशा कहते थे कि शादी बाद में होती रहेगी, पहले पढ़ लो। आज उनका सपना साकार हो गया।

काजल हरिद्वार जिले के झबरेड़ा के निकट स्थित सड़ौली गांव की निवासी हैं। उनके पिता रामकुमार किसान हैं जबकि मां राजदुलारी गृहिणी हैं। काजल का छोटा भाई गुरमीत डीएलएड कर रहा है। उनकी 12वीं तक की शिक्षा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लंढौरा से हुई। इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी से बीएएमएस का कोर्स किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके गांव में अमरनाथ सर उन्हें एसडीएम के बारे में बताते थे लेकिन हम ज्यादा समझ नहीं पाते थे।

बीएएमएस करने के बाद काजल को लगा कि वह आयुर्वेद की दुनिया में शायद उतना बेहतर न कर पाए क्योंकि उनका रुझान प्रशासनिक सेवा में था। लिहाजा, यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। सिविल सेवा परीक्षा दी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद 2021 में पीसीएस और लोअर पीसीएस में भी सफलता हाथ न लगी। अक्तूबर 2025 में उन्होंने सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा पास कर सचिवालय में पदभार संभाला। वर्तमान में वे इसी पद पर सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता में सबसे अधिक योगदान उनके माता-पिता का है, जिन्होंने बेटी होने के नाते शादी के बजाए मुझे पढ़ाने पर फोकस किया।

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में आया रिकॉर्ड उछाल
गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में रिकॉर्ड उछाल आ गया है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल कहीं भी घोषित कटौती नहीं हो रही है। प्रदेश में महीने के शुरू में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट थी जो बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।

माना जा रहा है कि मई में ही बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट पार कर जाएगी। ऐसे में यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि यूपीसीएल के पास अभी मांग के सापेक्ष 5.9 करोड़ यूनिट की उपलब्धता है।

लिहाजा, निगम प्रबंधन का कहना है कि कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है। यह अलग बात है कि ओवर लोड या अन्य कारणों से कई जगहों पर ट्रिपलिंग की समस्या सामने जरूर आ रही है। पिछले दो दिन में ही बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट से 5.8 करोड़ यूनिट पहुंची है।

Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत
जंगल की आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। विकास खंड कीर्तिनगर जिला टिहरी गढ़वाल के ग्राम पंचायत पैंडुला की अंजू देवी (50 वर्ष) की जंगल की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

पूर्व प्रधान सुनय कुकसाल ने बताया कि महिला घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल की तरफ से घर की ओर आ रही आग को बुझाने गई थी। आग बुझाते समय वह बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी भनक तब लगी जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी।

बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग, बुझाने गए फायर वाचर की खाई में गिरने से मौत

बुधवार रात को बेड़ूबगढ़ बिरही में बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग को बुझाने गया फायर वाचर पाखी जलगवाड़ गांव निवासी राजेंद्र सिंह नेगी (42) पुत्र नंदन सिंह नेगी आग से झुलस कर करीब 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ढूंढ खोज के दौरान बृहस्पतिवार को सुबह खाई में उसकी बॉडी पड़ी मिली।

बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि बीते बुधवार को अपराह्न दो बजे चीड़ के जंगल में चट्टानी भाग पर आग भड़क गई। विभागीय अधिकारियों ने चमोली रेंज के फायर वाचरों को प्रभावित क्षेत्र में आग बुझाने के लिए जाने के निर्देश दिए।

आग बुझाने पहुंची 15 कर्मियों की टीम में राजेंद्र सिंह भी शामिल था। अपराह्न सात बजे जब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया तो सभी फायर वाचर बदरीनाथ हाईवे पर पहुंच गए, लेकिन राजेंद्र सिंह नहीं पहुंचा। फायर वाचरों ने  अधिकारियों को उसके मिसिंग होने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना एसपी सुरजीत सिंह पंवार को दी।

एसपी के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम के साथ ही वन कर्मी ढूंढ खोज में जुट गए। रात करीब साढ़े दस बजे जंगल में राजेंद्र का मोबाइल फोन बरामद हुआ, पर वह नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया तो राजेंद्र सिंह करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिरा मिला। तब तक वह दम तोड़ चुका था। बॉडी आग से झुलसी हुई है। डीएफओ का कहना है कि आग बुझाते वक्त वह चट्टान से गिर गया होगा। मौके पर मृतक के परिजन और जनप्रतिनिधि पहुंच गए हैं। लोग प्रभावित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग उठा रहे हैं।

Uttarakhand: एसएससी ऑनलाइन परीक्षा, देशभर की सैकड़ों लैब संदेह के घेरे में
एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में नकल के मामले में चल रही जांच अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। पकड़े गए आरोपियों ने इस तरह के खुलासे किए हैं कि उनसे देशभर की सैकड़ों लैब संदेह के घेरे में है। इनमें सेटअप के वक्त ही ऐसी सेटिंग कर दी गई कि आसानी से नकल की जा सके। इस काम में परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

आगामी एक परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एक सेंटर (लैब) को बंद भी करा दिया है। दरअसल, फरवरी में एमकेपी में महादेव डिजिटल जोन नाम की लैब में गड़बड़ी सामने आई थी। तब से एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी की अलग-अलग भूमिका सामने आई है।

महादेव डिजिटल जोन नाम से लैब स्थापित की
सूत्रों के अनुसार, बीते शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी ईश्वरी प्रसाद ने एसटीएफ के सामने बड़े खुलासे किए हैं। उसने वर्ष 2024 में योगेश उर्फ योगी उर्फ इंद्रजीत उर्फ जैक के कहने पर लैब सेटअप करने का काम शुरू किया था। उसे लालच दिया गया था कि जो भी फायदा होगा उसका 30 फीसदी हिस्सा दिया जाएगा। यह सुनकर उसने सबसे पहले महादेव डिजिटल जोन नाम से लैब स्थापित की। यहां गड़बड़ी की बात सामने आई तो वह फरार हो गया।

जांच में आगे उसने बताया कि वह उत्तराखंड समेत दिल्ली, यूपी, हैदराबाद, राजस्थान और हिमाचल में 500 से ज्यादा लैब स्थापित कर चुका है।हालांकि, सभी में सेटिंग न करके कुछ चुनिंदा लैब को ही चुना गया। इनकी संख्या भी 100 से ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए इश्वरी प्रसाद को कंपनी के कर्मचारियों ने ही चुना था। लैब सेटअप के वक्त ही इस तरह की सेटिंग की जाती है कि वह किसी की पकड़ में नहीं आती। इथरनेट के केबल को यूपीएस सर्वर रूम के एक चेंबर से जोड़ दिया जाता है।

बाहर बैठा शख्स उत्तरों को दर्ज करता है
यहां नकल माफिया के गुर्गे परीक्षा केंद्र का एक्सेस अपने हाथ में ले लेते हैं। मसलन, परीक्षा का एक तरफ प्रश्नपत्र तो परीक्षार्थी देख रहा होता है लेकिन इसके उत्तर कहीं और से दिए जाते हैं। यह सब काम बाहर बैठे कुछ लोग करते हैं। एक तरह से पूरे सिस्टम को रिमोट एक्सेस लेकर चलाया जाता है। परीक्षार्थी प्रश्नों के उत्तर नहीं देता बल्कि बाहर बैठा वह शख्स इन उत्तरों को दर्ज करता है।

सीसीटीवी का लाइव फीड भी रहता है हाथ में

लैब सेटअप के वक्त सिर्फ कंप्यूटर का एक्सेस ही गिरोह के लोगों के हाथ में नहीं रहता बल्कि सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड भी वही कंट्रोल करते हैं। इसके लिए सीसीटीवी सर्वर की केबिल को भी सर्वर रूम के चेंबर तक पहुंचाया जाता है ताकि ये लोग सीसीटीवी को भी अपने हिसाब से चला सकें। मसलन किसी सीसीटीवी को बंद कर दिया तो किसी की फीड में कोई गड़बड़ी कर दी। इस काम में ईश्वरी प्रसाद के अलावा कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी एसटीएफ तलाश कर रही है।

Uttarakhand: मई के पहले हफ्ते में 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है पारा
मई के पहले हफ्ते में बादल छाने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। एयरपोर्ट पर 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं।

जिस कारण बारिश, आंधी, ओलावृष्टि आदि कारणों से तापमान काफी गिर गया है। मई के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान तीस से नीचे बना हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह हल्की बारिश और हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ गई। जिस कारण लोग रेनकोट और गर्म कपड़े पहनकर आवाजाही करते दिखाई दिए।

एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 17.9 दर्ज किया। जबकि 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।