UPSC प्रीलिम्स परीक्षा – Live Halchal

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में AI ने मारी बाजी, 7 मिनट में किया कमाल
16 जून यानी बीते दिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा दो शिफ्ट में रखवाई गई थी। एआई ऐप ने इस परीक्षा को दिया। एआई को कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में 200 में से 170 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ एआई ऐप ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इंसानों की अलग-अलग कामों में मदद के लिए लाया गया था। हालांकि, कई मामलों में इंसानों की मदद करने वाली यह एडवांस टेक्नोलॉजी इंसानों से भी तेज बुद्धि वाली साबित हुई है।

एआई को लेकर डर है कि यह आने वाले समय में वर्कप्लेस पर इंसानों से बेहतर साबित होगा, जिससे इंसानों से उनकी नौकरी तक छिन सकती है। इसी कड़ी में एआई ऐप को लेकर एक चौंकाने वाले जानकारी सामने आई है।

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा का टॉपर निकला एआई

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड ऐप Padh.ai: UPSC IAS Exam Prep AI  यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 200 में से 170 अंक पाने में सफल रहा।

इतना ही नहीं , एआई ऐप ने इस परीक्षा के सारे सवालों के जवाब केवल 7 मिनट में दे डाले। ऐप ने इस कठिन परीक्षा जिसमें कि जनरल स्कोर भी 100 से कम माना जाता है, 170 नंबर हासिल कर नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।

UPSC का टॉप स्कॉरर बना एआई

एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, एआई ऐप का यह स्कोर भले ही फर्स्ट रैंक पर न आता हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में जरूर आता है।

आईआईटीयन्स की एक टीम द्वारा बनाए गए इस ऐप ने रविवार को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (UPSC prelims-2024) के ठीक बाद, दिल्ली के द ललित होटल में सार्वजनिक रूप से यह परीक्षा दी।

इस दौरान एजुकेशन सेक्टर, यूपीएससी कम्युनिटी और मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित रहे। यह इवेंट livestream.padhai.ai और यूट्यूब पर लाइव हुआ।

आने वाले समय में आम हो जाएगा एआई का इस्तेमाल

PadhAI के सीईओ कार्तिकेय मंगलम कहते हैं कि यह बीते दस 10 वर्षों में यूपीएससी परीक्षा को लेकर सबसे ज्यादा अंक रहे हैं।

हमारा मानना ​​है कि इस तरह का यह इवेंट अभी पहला है, लेकिन आने वाले वर्षों में इस तरह के इवेंट आम हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कई शैक्षणिक संस्थान एआई के साथ जल्दी और सटीक तरीके से पेपर हल करने की होड़ में लगे हुए हैं।

क्या है PadhAI ऐप

PadhAI एक एआई एजुकेशन ऐप है, जो कि खास कर यूपीएससी की तैयारी के लिए पेश किया गया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है।

इस ऐप के साथ यूजर को कई एआई फीचर्स जैसे खबरों की समरी, स्मार्ट PYQ सर्च, डाउन क्लैरिफिकेशन और इंटरैक्टिव आंसर एक्सप्लेशन और बुक समरी की सुविधा मिलती है।