UKSSSC – Live Halchal

उत्तराखंड में कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती शुरू; 12वीं पास करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप ‘सी’ कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 2,000 पदों को भरने के लिए पंजीकरण विंडो आज से खोल दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 है।

जून में होगी लिखित परीक्षा

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप ‘सी’ के कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) की 1600 और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की 400 रिक्तियों सहित कुल 2,000 रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अस्थाई रूप से 15 जून, 2025 को होनी निर्धारित है।

इतना मिलेगा वेतन

उत्तराखंड पुलिस इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 21700-69100 (लेवल-3) के अनुसार सैलरी मिलेगी।

पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, सीधी भर्ती के मामले में उस उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी जो प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या राष्ट्रीय कैडेट कोर से “बी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

इन पदों के लिए 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच साल की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।

UKSSSC : 272 पदों पर LT भर्ती निकालने की तैयारी में आयोग
कैबिनेट के फैसले संबंधी जानकारी आयोग को नहीं मिल पाई थी। इस वजह से एलटी के 272 पदों पर भर्ती का अधियाचन लटका हुआ था।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एलटी की नई भर्ती निकालने की तैयारी में है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगामी एक-दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद एलटी भर्ती में बीएड संबंधी संशोधन पर कैबिनेट ने मुहर लगाई थी।

कैबिनेट के फैसले संबंधी जानकारी आयोग को नहीं मिल पाई थी। इस वजह से एलटी के 272 पदों पर भर्ती का अधियाचन लटका हुआ था। अब शासन से कैबिनेट का पत्र आ चुका है। जानकारी के मुताबिक, आयोग आगामी एक-दो दिन में एलटी भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर सकता है।

युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल भर्ती परीक्षा में एक और मौका
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक मौका और दिया है। आयोग सचिव एसएस रावत के मुताबिक, नियोक्ता विभाग की ओर से रिक्त पदों की संख्या में आंशिक संशोधन के बाद सामान्य, अनारक्षित श्रेणी के पदों की संख्या उपलब्ध कराने पर संशोधन किया गया था।

इस हिसाब से कुमाऊं मंडल के अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन रोशनाबाद में 11 मार्च को और गढ़वाल मंडल के अभ्यर्थियों को 12 मार्च को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में शारीरिक दक्षता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी अपना अनुरोध आयोग को ई-मेल chayanayog@gmail.com पर भेज सकते हैं।

UKSSSC : ऊर्जा निगमों में तकनीशियन ग्रेड-2 भर्ती का रिजल्ट घोषित
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूजेवीएनएल और पिटकुल में तकनीशियन ग्रेड-2 विद्युत की भर्ती की पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची के हिसाब से 24 जनवरी को अभिलेख सत्यापन होगा। वहीं, एलटी शिक्षक भर्ती से संबंधित एक सूची भी जारी हुई। आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा में आयु की गणना में भी युवाओं को राहत दी है।

तकनीशियन ग्रेड-2 की पांचवीं सूची जारी

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, 12 नवंबर 2017 को ये भर्ती परीक्षा हुई थी। कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे, जिसमें न्यायालय के आदेश के तहत यूजेवीएनएल में रिक्त पदों के सापेक्ष पांचवीं सूची जारी की गई है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोग कार्यालय में 24 जनवरी को अभिलेख सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान जो भी दावे किए थे, उससे संबंधित मूल दस्तावेज आयोग कार्यालय लेकर जाना होगा। सत्यापन के लिए आयोग ने एक चेक लिस्ट भी जारी की है। अगर कोई अभ्यर्थी तय समय पर सभी दस्तावेज जमा नहीं करा सकेगा तो उसे सात दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी जमा न कराया तो सीधे भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा।

एलटी भर्ती की सूची जारी, सत्यापन जल्द

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय की लिखित परीक्षा आठ अगस्त 2021 को कराई थी। विभिन्न चरणों में जारी मेरिट सूची के आधार पर विभाग को अर्ह अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति भेजी गई थी। इसके बाद नियोक्ता शिक्षा विभाग ने मंडल स्तर से काउंसलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की विषयवार सूचना और आयोग की ओर से पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियों के बाद 60 प्रतिशत सीधी भर्ती और 10 प्रतिशत विभागीय लिखित परीक्षा के तहत बचे पदों की मेरिट लिस्ट जारी की है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की जानकारी जल्द वेबसाइट पर जारी होगी।