UK में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व – Live Halchal

UK में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व, प्रार्थना सभाओं के बाद गीत गाकर दी बधाई
उत्तराखंड में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह गिरजाघरों में प्रार्थना सभा के बाद से विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया। गिरिजाघरों में मनमोहक तरीके से सजाया गया, वहीं होटल व रेस्तरा में भी विभिन्न आयोजन हो रहे हैं।

रात बारह बजे के बाद से ही गिरजाघरों में क्रिसमस की धूम रही। सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद  गिरजा घरों में कैरल सांग गाकर की खुशी जताने के साथ ही ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। दून के गिरजाघरों के बाहर मेले जैसा माहौल बना रहा। यहां सेंटा की टोपी आदि खरीदने में बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई।

रेसकोर्स स्थित सेंट फ्रांसिस ऑफ जॉन कैथलिक सहित शहर के विभिन्न गिरजा घरों में मंगलवार रात ग्यारह बजे कैरल सांग गाकर प्रभु यीशू की प्रार्थना की गई। सभी ने प्रभु यीशू के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। इसके बाद बुधवार सुबह शहर के विभिन्न गिरजाघरों में पहले इंग्लिश और बाद में हिंदी में भगवान यीशू की प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद दिन भर गिरजाघरों में खुशी का माहौल और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया।

हरिद्वार में भी क्रिसमस डे के अवसर पर शहर व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने सुबह चर्चों मे जाकर विशेष प्रार्थना की। शहर के देवपुरा चौक स्थित चर्च, भेल स्थित चर्च, ज्वालापुर के सेंट मैरी चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। इस दौरान प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण पर जोर दिया गया।

सेंट मैरी चर्च की सिस्टर कल्पना ने कहा कि प्रभु यीशू ने मानव कल्याण के लिए सभी को कार्य करने का संदेश दिया है। इसलिए सभी को प्रभु यीशु के बताएं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए, ताकि विश्व का कल्याण हो सके।

शहर में कई जगह सांता बनकर विद्यार्थियों को टॉफी, चॉकलेट वितरित किए गए। बच्चे भी सांता की वेशभूषा में नजर आए। इसके अलावा समाज के कुछ लोगों ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की ओर से सर्दी से बचाव के लिये गर्म कपड़े आदि वितरित किए।

रेस्तरा और क्लबों में भी खुशी का माहौल

रेस्तरां और क्लबों में सांता क्लॉज और जिंगल बेल सांग के साथ स्वागत और फिर नाच गाना। क्रिसमस के लिए गिरजाघरों से लेकर रेस्तरां, होटल और क्लब सभी को इसके लिए खास तौर पर सजाया गया है। क्लबों में जहां डीजे पार्टी का आयोजन किया गया है, वहीं होटल और रेस्तरां में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए स्पेशल मेन्यू तैयार किए गए हैं। राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल भी सांता क्लॉज जैसा तैयार हो चुका है। हर ब्रांड के शोरूम में 50 से 70 फीसदी तक डिस्काउंट दिए गए हैं।

रेस्तरां में स्पेशल ऑफर

क्रिसमस के त्योहार को देखते हुए शहर के विभिन्न रेस्तरां में स्पेशल ऑफर दिए गए हैं। सहस्त्रधारा रोड स्थित ईट्री रेस्तरां की मालिक आरूषि ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर उनके रेस्तरां में कपल एंट्री 999 रुपये और स्टेज एंट्री 599 रुपये से आरंभ है। जिसमें ग्राहकों को लाइव स्नेक्स, अनलिमिटेड फूड और मॉकटेल की सुविधा दी गई है।

वेज प्लम केक है खास

राजपुर रोड स्थित बरिस्टा कैफे के मैनेजर अभिषेक ने बताया कि इस बार उनकी ओर से स्पेशल प्लम केक बनाया गया है। जिसकी कीमत 600 रुपये से शुरू है। इसके अलावा क्रिसमस स्पेशल में फेमस फाइव बरिस्टा ब्लास्ट, ब्राउनी फ्रेपे, ओटमिल स्मूथी, बरिष्ठा फ्रेपे, प्लम केक स्मूथली ऑफर दिए हैं। यहां है सांता क्लॉज से उपहार

यदि आपका मन है कि सांता इस बार आपको क्रिसमस गिफ्ट दे। तो इसके लिए आप पैसेफिक मॉल जा सकते हैं। जहां क्रिसमस पर विभिन्न एक्टिविटी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एक्टिविटी में जो भी अपनी प्रतिभागिता दिखाएंगे। उन्हें सांता क्लॉज द्वारा आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इसी कड़ी में पैसेफिक मॉल में बोर्ड पर एक पिक्चर ड्रा की गई। जिसका सही नाम बताने वालों को आकर्षक इनाम दिए गए।

क्रिसमस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस का पर्व समाज को प्रेम, आपसी भाईचारे और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ईसा मसीह का जीवन व त्याग समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम व त्याग के मार्ग को अपना कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।