UK भाजपा को 16 जनवरी को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष – Live Halchal

UK भाजपा को 16 जनवरी को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंड भाजपा को 16 जनवरी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इस चुनाव की अधिसूचना 15 जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव के सिलसिले में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल 15 जनवरी को देहरादून पहुंच रहे हैं।

दूसरी तरफ, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने संकेत दिए कि वह फिर से अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष को वह पूर्ण सहयोग करेंगे। इससे अब भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदारों ने अपने पक्ष में लाबिंग शुरू कर दी।

उत्तराखंड में भाजपा के सांगठनिक चुनाव के तहत मंडल से लेकर जिलों तक के चुनाव संपन्न होने चुके हैं। इसके बाद सभी की नजरें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हैं। पूर्व में 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था, लेकिन तब क्षेत्रीय व अन्य समीकरणों के चलते इसे 31 दिसंबर तक टाल दिया गया था।

इस बीच सीएए को लेकर जनजागरण अभियान शुरू होने की वजह से केंद्रीय नेतृत्व ने 15 जनवरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने का एलान किया। अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 16 जनवरी की तिथि तय कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 15 जनवरी को केंद्रीय पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान और अर्जुन राम मेघवाल देहरादून पहुंच रहे हैं। उनकी मौजूदगी में ही इस दिन प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। भट्ट ने कहा कि वह नए प्रदेश अध्यक्ष को पूरा सहयोग देंगे। इस संबंध में उन्होंने अपनी इच्छा से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि वह सांसद के दायित्व से संतुष्ट हैं और अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा व क्षेत्र के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य करना चाहते हैं।