UK के कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 24 Jun 2021 04:52:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg UK के कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 UK के कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, केदारनाथ में छाये बादल https://livehalchal.com/uk-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9/446434 Thu, 24 Jun 2021 04:52:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=446434 देहरादून, दिनभर गर्मी व उमस के बाद शाम को दून समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ पड़ी बौछारों से कुछ हद तक राहत महसूस की गई। करीब 25 घंटे बाद बदरीनाथ हाईवे बुधवार दोपहर को यातायात के लिए सुचारू हुआ। वहीं, यमुनोत्री हाईवे (बड़कोट व यमुनोत्री के बीच कुथनौर में) दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक मलबा आने के कारण चार घंटे बाधित रहा। दोपहर में रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ में करीब आधा घंटे तेज बारिश हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। कुछ स्थानों में आंशिक व गर्जन वाले बादल छाये रह सकते हैं। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बुधवार को प्रदेशभर में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। शाम करीब चार बजे देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में एकाएक बादल छाये और तेज धूल भरी आंधी चली। इसी दौरान कुछ क्षेत्रों में साढ़े चार बजे के आसपास तेज बारिश की बौछारें पड़ी। जिससे उमस और गर्मी से आमजन को कुछ राहत मिली।

उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में दिन के समय हल्के बादल छाये रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी में चटख धूप खिलने से गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

]]>