Transparent लैपटॉप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 16 Feb 2024 09:40:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Transparent लैपटॉप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Lenovo के Transparent लैपटॉप को लेकर मिली ये जानकारी https://livehalchal.com/lenovo-%e0%a4%95%e0%a5%87-transparent-%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%89%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%af/542858 Fri, 16 Feb 2024 09:40:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=542858 लेनोवो इन दिनों एक ट्रांसपेरेंट लैपटॉप पर काम कर रही है। इस अपकमिंग लैपटॉप को कई उन्नत फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। Lenovo के ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में इस लैपटॉप के डिजाइन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए इनके …]]>

लेनोवो इन दिनों एक ट्रांसपेरेंट लैपटॉप पर काम कर रही है। इस अपकमिंग लैपटॉप को कई उन्नत फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। Lenovo के ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में इस लैपटॉप के डिजाइन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

आकर्षक डिजाइन के साथ होगी एंट्री

रिपोर्ट्स की माने तो लेनोवो इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को रिसेप्शनिस्टों और वर्किंग प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन कर रही है। हाल ही में एक टिपिस्टर के द्वारा आगामी डिवाइस की कुछ तस्वीरें X पर साझा की गई हैं। जिनसे पता चलता है लेनोवो के इस ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को बेहद आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

लेनोवो के कॉन्सेप्ट लैपटॉप की सामने आई तस्वीरें से पता चलता है कि इसमें ट्रांसपेरेंट स्क्रीन के अलावा फ्लैट टच सेंसिटिव कीबोर्ड (Touch-sensitive keyboard) होगा। तस्वीर में एक डिवाइस के बगल में एक स्टाइलस भी दिखाई दे रहा है।

इससे पता चलता है कि डिवाइस यूजर्स को इसके डिस्प्ले पर डूडल बनाने का भी फीचर दे सकता है। लैपटॉप पर दिखाए गए वॉलपेपर से संकेत मिलता है कि ये विंडोज 11 के साथ आ सकता है।

MWC 2024 में शोकेस की उम्मीद

Lenovo के ट्रांसपेरेंट लैपटॉप को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। अब उम्मीद है कि इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में शोकेस किया जा सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि टेक निर्माता के द्वारा लैपटॉप के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

]]>