TRAI – Live Halchal

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया बड़ा आदेश
भारत के दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने टैरिफ नियमों में संशोधन किया है। इस संशोधन के साथ मोबाइल सर्विस प्रोवाइर्स को केवल वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए रिचार्ज प्लान पेश करने का आदेश दिया है, जिसमें इंटरनेट डेटा खरीदने की बाध्यता नहीं रहे। सोमवार को घोषित किए गए नए नियमों का उद्देश्य उन ग्राहकों को बेहतर ऑप्शन देना है जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं। साथ ही अब स्पेशल रिचार्ज कूपन की वैलिडिटी को वर्तमान 90 दिनों की सीमा से बढ़ाकर अधिकतम 365 दिन दिया गया है।

किन्हें होगा फायदा?

इस बदलाव से भारत की आबादी के एक बड़े हिस्से को लाभ मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर करीब 150 मिलियन 2G यूजर्स, डुअल-सिम ओनर्स, बुजुर्ग व्यक्ति और ग्रामीण निवासियों को इसका फायदा होगा। इस कदम से उपभोक्ताओं को केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करने की अनुमति मिलती है जिनकी उन्हें ज़रूरत है, न कि उन डेटा पर अतिरिक्त खर्च करने की जो वे इस्तेमाल नहीं करते हैं।

ट्राई के मुताबिक, दूरसंचार ऑपरेटरों से प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि भारत में लगभग 150 मिलियन ग्राहक अभी भी फीचर फोन पर निर्भर हैं। ये दर्शाता है कि नॉन-डेटा-स्पेसिफिक रिचार्ज ऑप्शन्स की जरूरत है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (बारहवां संशोधन) विनियम, 2024 में कहा, ‘…सर्विस प्रोवाइड को विशेष रूप से वॉयस और एसएमएस के लिए कम से कम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर की पेशकश करनी होगी, जिसकी वैलिडिटी पीरियड तीन सौ पैंसठ दिनों से ज्यादा नहीं होगी।

‘दूरसंचार कंपनियों का ये है प्लान

जहां ट्राई की पहल उपभोक्ता की पसंद को प्राथमिकता देती है। लेकिन, ये रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों द्वारा यूजर्स को 2G से 4G या यहां तक ​​कि 5G में माइग्रेट करने के आक्रामक प्रयास के विपरीत है। ये कंपनियां बंडल प्लान के जरिए अपने एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं जिसमें अनलिमिटेड डेटा और वॉयस सर्विसेज शामिल हैं।

रिलायंस जियो ने पहले 2G टेक्नोलॉजी को भारत के डिजिटल ग्रोथ में बाधा बताया था। चार साल पहले, जियो ने पॉलिसी मेकर्स से 2G सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में इस बात पर जोर दिया कि 5G अपनाने की प्रक्रिया में तेजी आने से 4G क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे टेलीकॉम कंपनी बचे 2G यूजर्स को अपने 4G नेटवर्क की ओर आकर्षित करने में सक्षम होगी।

Jio ने Airtel के फास्ट नेटवर्क को बताया झूठ, विज्ञापन हटाने के लिए शिकायत
इससे पहले तक एयरटेल रिलायंस जियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराता आया है, लेकिन अब जियो ने एयरटेल की शिकायत की है. टैरिफ के मामले में नहीं बल्कि मामला कुछ और ही है. दरअसल हाल ही में भारती एयरटेल ने एक नया विज्ञापन शुरू किया है. इसमें एयरटेल को देश का सबसे फास्ट मोबाइल नेटवर्क बताया जा रहा है.

रिलायंस जियो ने एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया से शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि एयरटेल का यह दावा कि वो आधिकारिक तौर पर देश का सबसे फास्ट मोबाइल नेटवर्क है ये गलत और भ्रामक है.

एयरटेल ने इस शिकायत के बाद एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, ‘एयरटेल को Ookla ने देश का सबसे तेजमोबाइल नेटवर्क बताया है. Ookla ग्लोबल ब्रॉडबैंड टेस्टिंग और वेब बेस्ड नेटवर्क डायग्नोस्टिक ऐप्लिकेशन है. Ookla की यह एनालिसिस लाखों स्पीड टेस्ट रिजल्ट पर बेस्ड है जिसे भारत भर में स्पीड टेस्ट ऐप पर किया गया है. विज्ञापन में यह साफ तौर पर लिखा है कि यह यह Ookla के स्पीड टेस्ट पर आधारित आंकड़े हैं.’

रिलायंस जियो का कहना है कि Ookla द्वारा किए जाने वाले इंटरनेट स्पीड टेस्ट का मेथड में खामी है. जियो ने इस मामले पर Ookla को भी लीगल नोटिस भेजा है.

कहाँ मिल रहा है स्मार्टफोन पर 13,500 रुपए तक की छूट

जियो की शिकायत में एयरटेल के साथ Ookla पर भी आरोप लगाया गया है. शिकायत के मुताबिक, ‘विज्ञापन में दिखाया जाने वाला आधिकारिक (Officially) फास्ट नेटवर्क Ookla द्वारा दिया जाने वाला एक कॉमर्शियल अवॉर्ड है जो पैसों के लिए दिया जाता है. Ookla एक कमर्शियल एंटरप्राइज है जो पैसों के लिए अवॉर्ड देती है. इस कंपनी को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं है. टेलीकॉम सर्विसों के लिए आधिकारिक शब्द यूज तब किया जा सकता है जब TRAI या DOT से अनुमति मिली हो’

इस मामले पर Ookla के सीओओ जेमी सेटीवन ने एक बयान दिया है. इसमें कहा गया है, ‘स्पीडटेस्ट आपके इंटरनेट परफॉर्मेंस को टेस्ट करने का बेस्ट और निर्णायक तरीका है. स्पीडटेस्ट अरबों बार यूज किया गया है जिसकी वजह से हम इंटरनेट परफॉर्मेंस टेस्टिंग और मेट्रिक्स में ग्लोबल लीडर हैं.’

रिलायंस जियो ने Ookla से उस रिपोर्ट को वापस लेने को कहा है जिसमें एयरटेल को भारत का सबसे फास्ट नेटवर्क बताया गया है. इसके साथ ही एयरटेल को दिया जाने वाला फास्ट नेटवर्क वाला अवॉर्ड भी वापस लेने को कहा है, क्योंकि यह गलत है.

रिलायंस जियो ने एडवर्टाइजिंग काउंसिल ऑफ इंडिया से आग्रह किया है कि वो एयरटेल के विज्ञापन में दिखाए जाने वाले ऑफिशियल फास्ट नेटवर्क के दावे को हटवाए साथ ही Ookla के रिफ्रेंस को भी उनके विज्ञापनों से हटाया जाए.