TMC आज अपना मेनिफेस्टो नहीं घोसित करेगी – Live Halchal

ममता बनर्जी की हालत गंभीर अस्पताल में 48 घंटों की डॉक्टरों निगरानी में, TMC आज अपना मेनिफेस्टो नहीं घोसित करेगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को नंदीग्राम मेंं चुनाव प्रचार के दौरान कथित हमले में गंभीर चोटें आई हैं। एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री बनर्जी का एक्सरे किया गया। बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकीय दल से जुड़े डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाएं पैर का एक्स-रे किया गया। प्राथमिक मेडिकल टेस्ट की प्रारंभिक रिपोर्ट में उन्हें कई जगहों पर चोटें आईं हैं और एक पैर में प्लास्टर भी हुआ है।

डॉक्टर ने कहा कि हम एमआरआई भी करना चाहते थे। उन्हें दाएं कंधे, गले, हाथ पर चोट आई है। घटना के बाद से उन्होंने सीने में दर्द, बेचैनी की शिकायत भी की है। डॉक्टरों ने बताया कि हमले के बाद ममता बनर्जी ने दर्द और सांस फूलने की शिकायत दर्ज की थी। उन्हें 48 घंटों की निगरानी में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि एमआरआई करने के बाद मुख्यमंत्री को फिर विशेष वार्ड में लाया जा सकता है। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें (अस्पताल से) छुट्टी देने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है। राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है।

बनर्जी पर शाम को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गईं। उनके अनुसार उनके पैर सूज गया और उनके सीने में दर्द और बुखार सा महसूस हो रहा है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके एक पैर में चोट आई है। रियापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसके बावजूद इस घटना से सुरक्षा सवालों के घेरे में है।

ममता ने कहा, मैं एक मंदिर में पूजा के लिए गई थी। मैं कार के खुले गेट के साथ खड़ी थी। कुछ लोग मेरी कार के आसपास आए और कार के दरवाजे के गेट को धक्का दिया और उससे मेरे पैर में चोट लग गई। ममता का दावा है कि चोट लगने के कारण उनका एक पैर सूज गया, जिसके बाद उन्हें बुखार जैसा महसूस हुआ।

इस बीच, घटना के दो चश्मदीद भी सामने आए हैं। वहां मौजूद रहे चितरंजन दास ने कहा कि एक पोस्टर से टकरा कर दरवाजा बंद हो गया। वहीं, एक छात्र सुमन ने कहा कि किसी ने उन्हें धक्का नहीं दिया।

इस घटना पर भाजपा का कहना है कि चुनावों से पहले ममता नाटक कर रही हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जनता की सहानुभूति पाने के लिए ममता ऐसे आरोप लगा रही हैं। उन्हें पता है कि जमीन खिसक चुकी है। उन्होंने कहा कि कल (मंगलवार) वह चंडी पाठ कर रही थीं, आज नाटक कर रही हैं। बंगाल भाजपा ने कहा, मैं 6 साल से यहां राजनीति कर रहा हूं। जिस प्रकार से ममता पुलिस से घिरी होती हैं, उन पर हमला करने की कोई सोच भी नहीं सकता। ऐसा माहौल है कि उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर भी कोई हमला नहीं करता।

चंडी पाठ पर भाजपा ने ममता पर हमला बोला है। नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने गलत मंत्रोच्चार कर बंगाल की संस्कृति का बार-बार अपमान किया है। इससे पहले उन्होंने कई बार भगवान राम का अपमान किया। जो बंगाल का अपमान करते हैं, उनको बंगाल की जनता नहीं चाहती।

वहीं विपक्ष ने इस घटना पर ममता को खरी-खरी सुनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सहानुभूति बटोरने के लिए इस बार ऐसी नौटंकी काम नहीं करेगी। ममता बनर्जी राज्य की पुलिस मंत्री हैं और यदि वही सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर उन्हें मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं नंदीग्राम से माकपा उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी ने ममता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ ही कहा कि मतदाता इस बार बेवकूफ नहीं बनेंगे।