T20I सीरीज – Live Halchal
पहले दो मैच को सहजता से अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर इंग्लैंड के विरुद्ध पहली बार सबसे छोटे प्रारूप में सीरीज जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने पांच मैच की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को रिकार्ड 97 रन से हराया तथा उसके बाद ब्रिस्टल में 24 रन से जीत दर्ज की जो इंग्लैंड की महिला टीम की इस मैदान पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहली हार थी। इस तरह से भारतीय टीम सीरीज में अभी 2-0 से आगे चल रही है।
भारतीय महिला टीम ने 2006 में डर्बी में खेले गए एकमात्र मैच में इंग्लैंड को हराया था। तब से भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के विरुद्ध हर महिला टी20 सीरीज में हारती रही है, चाहे वह घरेलू मैदान पर हो या बाहर।
यह प्रभावशाली प्रदर्शन भारत के लिए उत्साहजनक है, क्योंकि वे यहां की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं, जो अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप की तैयारी को देखते हुए काफी महत्व रखता है।
भारतीय टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पहले मैच में शतक बनाया तो हरलीन देओल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरे मैच में अमनजोत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा और उसे मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
शेफाली पर होंगी निगाहें
अब सभी की निगाहें बड़े शॉट लगाने वाली सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर टिकी हैं, जो अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगी। टीम में वापसी करने वाली शेफाली ने पहले दो मैच में कुल मिलाकर 23 रन बनाए हैं।
अभ्यास मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद एहतियात के तौर पर पहले मैच में नहीं खेल पानी वाली कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरे मैच में केवल दो गेंद का सामना किया और वह भी मैदान पर कुछ समय बिताना चाहेंगी। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।
दोनों टीमें
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, राधा यादव।
इंग्लैंड: नताली साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट (विकेट कीपर), सोफिया डंकले, एमी जोन्स (विकेट कीपर), डैनी व्याट-हाज, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, पैगे शाल्फिल्ड, एम अर्लट, लारेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन, लारेन फिलर, लिंसी स्मिथ, इसी वोंग।
वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का एलान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान हो गया है। साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 मई से होनी है जिसके लिए विंडीज टीम का कप्तान ब्रैंडन किंग को बनाया गया है। मौजूदा समय में कई वेस्टइंडीज प्लेयर्स आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में ब्रैंडन को कमान सौंपी गई।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है। इस मेगा इवेंट से पहले वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 23 मई से होनी है।
इस सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के कई प्लेयर्स आईपीएल 2024 खेलने में व्यस्त हैं। ऐसे में आईपीएल स्टार्स की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का कप्तान ब्रैंडन किंग को बनाया गया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का एलान
वेस्टइंडीज टीम के 7 खिलाड़ी मौजूदा समय में भारत में आईपीएल खेल रहे हैं, जिसमें निकोलस पूरन, शाई होप, रोवमैन पॉवेल का नाम भी शामिल है। इन खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक स्टैटमेंट जारी की जिसमें लिखा गया है कि अल्जारी जोसेफ और शेरफेन रदरफोर्ड की फ्रेंचाइजी अगर आईपीएल 2024 के फाइनल में नहीं पहुंच पाती है तो उन्हें वेस्टइंडीज की स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। शाई होप और निकोलस पूरन दोनों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है और वह 27 मई को त्रिनादाद में स्क्वॉड के साथ जुड़ेंगे।
वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के बाद से एक टीम के रूप में एक साथ नहीं खेला है, लेकिन हमने हाल ही में एंटीगुआ में एक बहुत ही अच्छी ट्रेनिंग की। अब हमारे पास आईपीएल से लौटने वाले अपने कुछ खिलाड़ियों को एकीकृत करने और विश्व कप में जाने वाले टीम में कुछ मोमेंटम बनाने की जरूरत है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का एलान
ब्रैंडन किंग (कप्तान), रोस्टन चेज, अलिक अथानाजे, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, काइले मेयर्स, ओबेड मैकॉय, गुडाकेश मोटी, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।