Suryakumar Yadav – Live Halchal

Suryakumar Yadav को कप्तानी से हटाने की चर्चा के बीच BCCI की बड़ी बैठक आज
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20आई सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के कप्तान बनने वाले हैं। तिलक वर्मा को अक्षर पटेल की जगह उप-कप्तान बनाया जा सकता है। ये जानकारी दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने दी है।

Suryakumar Yadav से छीनी जाएगी भारत की T20I कप्तानी

दरअसल, सूर्यकुमार यादव को T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ महीने बाद ही कप्तानी से हटा दिया गया था। उन्हें इस फैसले की जानकारी गुरुवार यानी आज दी जाएगी, जब BCCI की एपेक्स काउंसिल कप्तानी को लेकर ऑनलाइन मीटिंग करेगी। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि मीटिंग में भारत के अगले मेंस T20I कप्तान के मुद्दे पर औपचारिक चर्चा होगी या नहीं।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया, “हां, BCCI गुरुवार को ऑनलाइन मोड में एपेक्स काउंसिल कमेटी की मीटिंग करेगा। लेकिन इस बात की संभावना है कि अधिकारी भारत के अगले पुरुष T20I कप्तान पर चर्चा करेंगे या नहीं, ये अभी पता नहीं है,”।

बता दें कि मार्च 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की मेंस T20I कप्तानी के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर अगले दो साल की प्लानिंग पर बनी हुई है। भारत 2028 मेंस टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा और लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी हिस्सा लेगा।

ऐसे में ये माना जा रहा है कि सूर्यकुमार की जगह हार्दिक पांड्या और मौजूदा वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर रेस में सबसे आगे हैं। वहीं, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और ईशान किशन भी कप्तानी की रेस में बने हुए हैं।

सूर्यकुमार की खराब फॉर्म बनी चिंता का विषय

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Poor Form) की खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्या ने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। उनका औसत 20.76 का रहा और पांच बार की चैंपियन टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही। इससे पहले T20 वर्ल्ड कप में भी उनका बल्ला नहीं चला था।

अभी चल रही मुंबई T20 लीग में भी ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के लिए खेले गए हालिया मैच में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ऐसे में अजीत अगरकर की सेलेक्शन कमेटी और गौतम गंभीर की टीम मैनेजमेंट इसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं और उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी ही छीनने का फैसला कर रहे हैं।

बता दें कि साल 2024 में वेस्टइंडीज में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा के रिटायर होने पर भारत की मेंस T20I टीम की कप्तानी सूर्या को सौंपी गई थी। भारत का अगला T20I असाइनमेंट आयरलैंड का दौरा है, जहां 26 और 28 जून को दो मैच खेले जाएंगे। इसके लिए टीम का एलान जल्द हो सकता है। इसके बाद भारत इंग्लैंड में पांच मैचों की T20I सीरीज खेलेगा और फिर जिम्बाब्वे के तीन मैचों के दौरे पर जाएगा।

क्यों राज बावा को दिया गया आखिरी ओवर? हार के बाद कप्तान Suryakumar Yadav ने बताई वजह
मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ मैच का आखिरी ओवर राज बावा से कराया, लेकिन जिस उम्मीद से उन्होंने अंगद को ये जिम्मेदारी सौंपी, उस पर वह खरे नहीं उतर पाए और आखिरी गेंद पर आरसीबी ने ये मैच अपने नाम किया। आरसीबी की 2 विकेट की इस जीत से मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है।

Suryakumar Yadav ने हार के बाद क्या कहा?

दरअसल, जसप्रीत बुमराह के 19वें ओवर के बाद, जिसमें उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए, RCB को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 15 रनों की जरूरत थी। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Post Match) ने अंतिम ओवर फेंकने की जिम्मेदारी राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa Last Over vs RCB) को सौंपी। उन्होंने ये फैसला तब लिया जब टीम के पास अल्लाह गजनफर (जिनका एक ओवर बचा था) और विल जैक्स (जिनके दो ओवर बचे थे) जैसे विकल्प भी मौजूद थे।

रायपुर की एक मुश्किल पिच पर 167 रनों का पीछा करते हुए, RCB ने क्रुणाल पांड्या की 73 रनों की पारी और अंत में भुवनेश्वर कुमार की तेज पारी की बदौलत आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। जब सूर्यकुमार यादव पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बातचीत करने आए तो उनसे राज बावा को आखिरी ओवर देने के फैसले के बारे में पूछा गया।

उन्होंने राज बावा को आखिरी ओवर देने के फैसले को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि वह डेथ बॉलिंग की बहुत अच्छी प्रैक्टिस कर रहे थे और इस साल वह एक बिल्कुल अलग ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं। उन्होंने लगभग हमारे लिए मैच जिता ही दिया था। “

कप्तान सूर्या ने हार की वजह बताते हुए कहा,

मुझे लगता है कि हम 10-15 रन कम रह गए थे। हम कह सकते हैं कि (बल्लेबाजी के दौरान) गलत समय पर विकेट गिरे। हालांकि, नमन और तिलक ने खूबसूरती से बल्लेबाजी की और अपना जज्बा दिखाया। ये हार पचाना तो मुश्किल है। हम इस स्थिति में रहने के आदी नहीं हैं। उम्मीद है कि अगले साल हम अच्छी वापसी करेंगे। मुझे बॉश की गेंदबाजी पर गर्व है, उन्होंने पावरप्ले और हर फेज में शानदार बॉलिंग की।

-सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि फील्डिंग में इन चीजों का अभ्यास बहुत जरूरी है। जिस तरह तिलक ने वापसी की और कैच पकड़ा, उससे पता चलता है कि वह कुछ खास करना चाहते थे। यह खेल का हिस्सा है।”

IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल में बदलाव

मुंबई इंडियंस को हराने के बाद RCB अब प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस जीत से उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बहुत मजबूत हो गई हैं। आरसीबी की टीम ने 11 मैच में 14 अंक और नेट रन रेट (+1.103) हासिल कर लिया है। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से वो हैदराबाद और गुजरात से ऊपर हैं।

वहीं, हार के साथ एमआई की प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई है। वो 11 मैच में से केवल तीन मैच जीत सकी और फिलहाल 9वें स्थान पर हैं।