Sunny Deol – Live Halchal

Sunny Deol से छिन गई थी 26 साल पुरानी कल्ट क्लासिक
सनी देओल ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन कई फिल्में ऐसी भी हैं जिनके लिए सनी देओल पहली पसंद थे लेकिन किसी वजह से वह फिल्में उनके हाथ से चली गई। एक ऐसी फिल्म थी जिसकी वजह से सनी देओल निराश भी हो गए थे।

धर्मेंद्र कर रहे थे फिल्म प्रोड्यूस

तो किस्सा कुछ यूं है कि इस फिल्म को राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने डायरेक्ट कर रहे थे और धर्मेंद्र (Dharmendra) प्रोड्यूसर करने वाले थे। फिल्म में सनी देओल के साथ मीनाक्षी शेषाद्री और रवीना टंडन (Raveena Tandon) को कास्ट किया जाना था। लेकिन बाद में किसी ने अच्छी डील दी और यह फिल्म सनी देओल के हाथ से निकल गई।

कौन सी थी ये फिल्म?

राजकुमार संतोषी 1990/1991 में सनी देओल (Sunny Deol), मीनाक्षी शेषाद्रि और रवीना टंडन के साथ ‘अजय’ (Ajay) नाम की फिल्म बनाने वाले थे। इसका संगीत बप्पी लाहिरी ने दिया था और इसे धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था। संतोषी और मीनाक्षी के बीच कुछ दिक्कतें थीं, इसलिए संतोषी ने फिल्म को रोक दिया।

1997 में बोनी कपूर ने संतोषी को अनिल कपूर (Anil Kapoor), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और नम्रता शिरोडकर के साथ ‘अजय’ बनाने का एक अच्छा फ़ाइनेंशियल ऑफर दिया। इस प्रोजेक्ट के लिए ‘पुकार’ (Pukar) नाम चुना गया। इससे सनी देओल नाराज हो गए क्योंकि स्क्रिप्ट असल में उनका आइडिया था और सनी अनिल कपूर को पसंद नहीं करते थे।

कल्ट क्लासिक बनी फिल्म

पुकार 17 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनी थी और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने इंडिया ग्रॉस 21 करोड़ और वर्ल्डवाइड 25.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

राजकुमार संतोषी की 2000 में आई फिल्म ‘पुकार’ को भारतीय सिनेमा के फैंस के बीच एक ‘कल्ट क्लासिक’ (Cult Classic) माना जाता है। भले ही यह बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही हो, लेकिन अनिल कपूर की नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्टिंग, माधुरी दीक्षित के शानदार डांस, ए.आर. रहमान के यादगार म्यूजिक और इसकी जबरदस्त, एक्शन से भरपूर कहानी के लिए इसे काफी सराहा जाता है।

Sunny Deol से बुरी तरह डरे हुए थे Irrfan Khan, बिना सोचे कर दिया था फिल्म से इनकार
कुछ लोग चले भी जाए, तो उनकी हस्ती कभी नहीं मिटती। कुछ ऐसे ही थे इरफान खान, जिनकी स्क्रीन पर इंटेंसिटी और डायलॉग डिलीवरी को देख अच्छे-अच्छे एक्टर्स उनके साथ फिल्में करने से घबराते थे। अक्सर उन्हें यह डर सताता था कि इरफान इतने बेहतरीन एक्टर हैं कि कहीं उनके सामने अन्य अभिनेता का रोल फीका न पड़ जाए।

हालांकि, इरफान खान को किसी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने से डर लगा तो वह सिर्फ सनी देओल हैं। इरफान ने क्यों सनी संग काम करने से इनकार किया, विस्तार से पढ़ें यह किस्सा।

सनी देओल से क्यों होती थी इनसिक्योरिटी?
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए एक थ्रो-बैक इंटरव्यू में नीरज पाठक ने बताया कि उन्होंने इरफान खान को सनी देओल (Sunny Deol) के अपोजिट फिल्म ‘राइट या रॉन्ग’ ऑफर की थी, लेकिन गदर स्टार का नाम सुनकर अपनी इनसिक्योरिटी के कारण उन्होंने फिल्म करने से सीधा-सीधा मना कर दिया। नीरज पाठक ने बताया कि जब उन्होंने जब सनी देओल को इस फिल्म के बारे में बताया तो उन्हें स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और वह मूवी में अपने अपोजिट के.के.मेनन और इरफान खान को ही चाहते थे।

निर्देशक इरफान को दूरदर्शन के शो ‘अनुगूंज’ के समय से जानते थे और उन्होंने अभिनेता से यह वादा किया था कि वह अपनी मूवी में उन्हें लीड एक्टर के रूप में जरूर कास्ट करेंगे। हालांकि, स्क्रिप्ट पसंद आने के बावजूद भी इरफान खान (Irrfan Khan), सनी देओल की लार्जर देन लाइफ इमेज के बारे में इनसिक्योर हो रहे थे।

इस बात का सता रहा था इरफान खान को डर
नीरज पाठक ने इरफान खान के शब्दों को याद करते हुए कहा, “उसने मुझसे कहा, भाई आप सनी देओल के दोस्त हो और उनके फेवरेट भी हो। वह बहुत बड़े स्टार हैं। मान लो अगर वो जोर से चिल्ला देंगे, तो मेरा रोल वैसे भी कमजोर हो जाएगा।” निर्देशक ने बताया कि इरफान को यह भी डर था कि मेरी दोस्ती की वजह से मेरी मूवी सनी देओल के किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। हालांकि, नीरज ने इरफान को ये यकीन दिलाया कि सनी देओल इंडस्ट्री के सबसे सिक्योर एक्टर हैं और वह कभी किसी एक्टर का रोल नहीं खाएंगे। इस बातचीत के बाद भी इरफान, सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर नहीं मान रहे थे।

रिप्लेस किए जाने पर माने इरफान खान
नीरज पाठक ने बताया कि उन्होंने इरफान खान को काफी समझाया, लेकिन उनका डर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था, जिसके बाद मेकर्स ने के.के.मेनन को इस रोल के लिए अप्रोच किया। हालांकि , यह सुनकर इरफान ने उन्हें फोन किया और बोला कि मैं एक बार और स्क्रिप्ट सुनना चाहता हूं। निर्देशक ने ‘क्रेजी-4’ के सेट पर जाकर अभिनेता को कहानी सुनाई। जिसे सुनकर इरफान ने कहा ‘स्क्रिप्ट तो बहुत फाड़ू है’। यह कहने के बाद बिना स्टारडम की तुलना किए इरफान खान मूवी करने के लिए मान गए। आपको बता दें कि फिल्म ‘राइट या रॉन्ग’ साल 2010 में रिलीज हुई थी।

Sunny Deol के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार Bobby Deol, ‘बंदर’ बनकर मचाएंगे तहलका
बड़े भाई सनी देओल (Sunny Deol) के बाद अब बॉबी देओल भी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने की तैयारी कर रहे हैं। बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) अगले महीने सिनेमाघरों में आ रही है।

पर्दे पर ‘एनिमल’ के खूंखार विलेन ‘अबरार’ और OTT पर ‘बाबा निराला’ जैसे धांसू किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीतने के बाद, अब बॉबी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ में एकदम अलग और डार्क किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से एक्टर का एक नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर कब ऑडियंस के सामने आएगा।

कूल और क्लासी लुक में दिखे बॉबी देओल
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉबी देओल (Bobby Deol) का नया लुक बहुत ही शानदार है। ‘सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स’ ने हाल ही में मूवी से अभिनेता का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह हाथों में गिटार पकड़े, शिमरी पैंट और शर्ट पहने एकदम डिस्को-डांसर लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल एक ऐसे टीवी एक्टर का किरदार अदा कर रहे हैं, जिस पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगता है। उनके इस नए लुक ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

कब रिलीज होगा ‘बंदर’ का टीजर?
बॉबी देओल के इस नए वाइब्रेंट लुक के साथ ही मेकर्स ने यह घोषणा कर दी है कि फिल्म ‘बंदर’ का टीज़र कल यानी 7 मई 2026 को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। यह टीजर सुबह 11 बजे के करीब ऑडियंस के सामने आ जाएगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे डूबते सितारे की है जिस पर गंभीर आरोप लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ से लेगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
आपको बता दें कि 5 जून 2026 को बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ सिनेमाघरों में आ रही है, उसी दिन वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा, साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की मच-अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ बॉबी की फिल्म ‘बंदर’ से ठीक एक दिन पहले यानी 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Sunny Deol की हुई बल्ले-बल्ले, एक्शन थ्रिलर लिए इस निर्देशक से मिलाया हाथ
साल 2026 सनी देओल (Sunny Deol) के करियर को एक नई उड़ान देने वाला साबित हो रहा है। ‘बॉर्डर 2’ के बाद सुपरस्टार के हाथ में ‘इक्का’, ‘लाहौर 1947’, ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘बॉर्डर 3’ जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसी बीच अब सनी देओल के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। सनी देओल ने अब किस साउथ डायरेक्टर और बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

इस धांसू एक्शन-थ्रिलर में दिखेंगे सनी देओल?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने ‘ढाई किलो के हाथ’ के लिए मशहूर सनी देओल जल्द ही एक जबरदस्त एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के साथ-साथ दिग्गज साउथ फिल्ममेकर ए आर मुरुगदास (A.R. Murugadoss) के प्रोडक्शन तले किया जा रहा है। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है, जिसके निर्देशन की कमान चेन्नई बेस्ड निर्देशक बालाजी गणेश संभाल रहे हैं।

आपको बता दें कि बालाजी गणेश इससे पहले ए आर मुरुगदास के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं और उनके साथ मिलकर कुछ फिल्मों को, को-डायरेक्ट भी किया है। इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘एंटनी’ रखा गया है। यह ए आर मुरुगदास और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के साथ सनी देओल का पहला कोलैबोरेशन होने वाला है।

21 साल छोटी एक्ट्रेस संग बनेगी सनी की जोड़ी?
रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के लिए सनी देओल फरवरी 2026 से ही शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में जहां उनकी जोड़ी पहली बार साउथ और हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका (Jyothika) संग बनेगी, तो वहीं बेहतरीन एक्टर विजय वर्मा फिल्म में एक खूंखार खलनायक की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।

बताया जा रहा है कि मेकर्स का प्लान है कि वे इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एंटनी’ को बड़े स्तर पर शूट करें और इसे साल 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज कर दें।

मुरुगदास ने सलमान खान संग दी थी ये फिल्म
वैसे तो ए आर मुरुगदास के नाम कई बड़ी फिल्में दर्ज हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में आमिर खान की ‘गजनी’ का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि, बीते साल उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) के लिए हाथ मिलाया था।

मुरुगदास के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं, लेकिन भारी भरकम बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई थी। अब देखना होगा कि सनी देओल के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर क्या खास कमाल करती है।

अब हवा में होगा ताबड़तोड़ एक्शन; Sunny Deol होंगे बिग बजट फिल्म का हिस्सा?
साल 1997 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। 29 साल बाद जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ‘बॉर्डर’ का दूसरा पार् लेकर आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। इस फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट की सफलता के साथ ही निधि दत्ता ने ‘बॉर्डर 3’ की घोषणा कर दी थी और फैंस को बताया था कि इस पर काम चल रहा है।

‘बॉर्डर 3’ के साथ ही निधि दत्ता अपने पिता की वॉर ड्रामा फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। वह ‘बॉर्डर 3’ के साथ-साथ आर्म्ड फोर्सेज पर आधारित कहानियों का एक बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स तैयार कर रही हैं, जिसका हिस्सा सनी देओल हो सकते हैं।

फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी पर काम कर रही हैं ‘बॉर्डर 2’ की निर्माता
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निधि दत्ता एक फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी पर भी काम कर रही हैं, जो जेपी दत्ता के प्रोडक्शन में बनने वाली वॉर ड्रामा और देशभक्ति की फिल्मों से बिल्कुल अलग है। सूत्रों के मुताबिक, “यह मेकर्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसे देश की अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया जाएगा। ‘बॉर्डर 2’ की तरह ही निधि इस फिल्म की कहानी और कास्टिंग का भी अहम हिस्सा होंगी। यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है।”

भारतीय वायु सेना पर आधारित होगी निधि दत्ता की अगली फिल्म
रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि जेपी दत्ता के प्रोडक्शन में बनने वाले अगले प्रोजेक्ट की कहानी भारतीय वायु सेना पर आधारित एक ड्रामा होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और मूवी की कास्टिंग प्रोग्रेस में है। इनसाइडर्स की मानें तो, निधि दत्ता इस प्रोजेक्ट को इसी साल फ्लोर पर ले जाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म का मकसद ‘बॉर्डर 3’ (Border 3) के साथ उन फिल्मों की लिस्ट को बढ़ाना है, जो आर्म्ड फोर्सेज पर आधारित हैं।

निर्देशक जेपी दत्ता और सनी देओल (Sunny Deol) का पर्दे पर एक लंबा एसोसिएशन रहा है। उन्होंने साथ में ‘यतीम’, ‘क्षत्रिय’, ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘बॉर्डर 2’ में काम किया है। ऐसे में यही उम्मीद जताई जा रही है कि उनके प्रोडक्शन में बनने वाली वायु सेना पर आधारित फिल्म में भी सनी देओल मुख्य भूमिका में हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक उनके नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।

नए जोनर की फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश
रिपोर्ट्स की मानें तो यह प्रोडक्शन हाउस की एक कोशिश है, जिससे वे अपनी पुरानी पहचान के साथ-साथ नए जोनर में भी हाथ आजमा रहे हैं। एक तरफ जहां फैंटेसी ड्रामा फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस को एक नया क्रिएटिव डायरेक्शन देगी, तो वहीं दूसरी तरफ ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्में बनाने के साथ वे अपनी पुरानी विरासत को भी आगे ले जाएंगे।