Suniel Shetty – Live Halchal

Suniel Shetty ने ठुकारा दी थी अक्षय कुमार की 18 साल पुरानी फिल्म
सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं। इन दोनों की दोस्ती के किस्से जगजाहिर हैं। सुनील और अक्षय ने अपने एक्टिंग करियर ज्यादातर कल्ट मूवीज एक दूसरे के साथ में ही दी हैं।

अच्छे दोस्त होने के बावजूद 18 साल पहले सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार की फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था, जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर जाकर ब्लॉकबस्टर बनी थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी पुरानी फिल्म की बात की जा रही है और सुनील की जगह उस फिल्म में कौन से अभिनेता को लिया गया था।

सुनील ने रिजेक्ट की थी ये मूवी
90 के दशक से लेकर अब तक सुनील शेट्टी हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। 35 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है, लेकिन कई फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें काम करने से अन्ना ने मना कर दिया था। उनमें से एक फिल्म थी अक्षय कुमार स्टारर सिंह इज किंग।

आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2008 में रिलीज होने वाली सिंह इज किंग के लिए सुनील शेट्टी मेकर्स की पहली पसंद थे। दरअसल फिल्म में अक्षय के अलावा उनको लखन सिंह के सेकेंड लीड रोल में कास्ट जाना था, जिसको बाद में अभिनेता सोनू सूद ने प्ले किया था। सुनील ने बिजी शेड्यूल और दूसरी अन्य फिल्मों के साथ कॉन्ट्रैक साइन के चलते सिंह इज किंग के ऑफर को ठुकरा दिया था।

मालूम हो कि बाद में जाकर सिंह इंज किंग ब्लॉकबस्टर बनी और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके दिखाई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने उस वक्त घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 90 करोड़ से अधिक रही थी।

अक्षय और सुनील की फिल्में
अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने एक साथ मिलकर कई एक्शन और कॉमेडी फिल्में की हैं, जो कमर्शियल तौर पर हिट रहीं। उनके नाम इस प्रकार हैं-

हम हैं बेमिसाल

मोहरा

धड़कन

आन

हेरा फेरी

फिर हेरा फेरी

दे दनादन

मालूम हो कि आने वाले समय में सुनील और अक्षय की जोड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 में भी नजर आएगी।

Suniel Shetty ने ठुकराया 40 करोड़ का तम्बाकू AD
तीन दशकों से ज्यादा के फिल्मी करियर में सुनील शेट्टी ने न सिर्फ एक वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर बल्कि एक मजबूत सिद्धांतों वाले इंसान के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने अपने बारे में एक खुलासा किया कि उन्होंने अपने इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए तम्बाकू के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया था। जिसके लिए उन्हें 40 करोड़ मिलने वाले थे।

क्यों ठुकराया सुनील ने ये विज्ञापन

एक्टर ने इस ऑफर को ठुकराने के पीछे की वजह अपने बच्चों को बताया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों – अहान और अथिया के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश करने के लिए तंबाकू प्रोडक्ट को एंडोर्स करने का 40 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया था। अपने फैसले के बारे में बताते हुए, सुनील ने शेयर किया कि कैसे उनके पर्सनल सिद्धांत बहुत मजबूत हैं जो वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी फॉलो करते हैं।

एक इंटरव्यू में, सुनील ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर फैसला किया था कि वे कभी भी तंबाकू प्रोडक्ट्स को एंडोर्स नहीं करेंगे। एक्टर ने कहा, ‘मुझे एक तंबाकू एड के लिए 40 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। मैंने उसकी तरफ देखा और कहा, ‘क्या तुम्हें लगता है कि मैं पैसों के लिए ऐसा करूंगा? मैं नहीं करूंगा।’ शायद मुझे उन पैसों की जरूरत थी, लेकिन नहीं, मैं ऐसा नहीं करूंगा’।

पिता को किया याद

उन्होंने आगे कहा, ‘यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे विश्वास नहीं है। मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिससे अहान और अथिया पर कोई दाग लगे। अब कोई भी मेरे पास ऐसे ऑफर लेकर आने की हिम्मत नहीं करता’। सुनील शेट्टी ने 2017 में अपने पिता वीरप्पा शेट्टी की मौत के बारे में भी बात की, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने कहा, ‘2017 में गुजरने से पहले, पिताजी 2014 से बीमार थे और मैं उनकी देखभाल कर रहा था। मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था। मैंने पूरी तरह से काम छोड़ दिया था। और फिर उनका निधन हो गया।

एक्टर ने 6-7 साल बाद वापसी की, उन्होंने बताया, ‘मेरे पिता की मौत की सुबह, मुझे एक हेल्थ शो करने का ऑफर मिला। मैंने इसे एक संकेत समझा और फिर मैं एक्टिंग में वापस आ गया और कुछ साउथ फिल्में कीं। जब आप 6-7 साल का गैप लेते हैं, तो आपको लगता है कि आप अपनी कला को नहीं जानते, कि चीजें बदल गई हैं, और कोई आपको नहीं जानता, सब नए हैं, इसलिए मैं सहज नहीं था’।

महामारी के बाद हुआ ट्रांसफॉर्मेंशन

सुनील शेट्टी ने महामारी के बाद अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘महामारी के बाद मैंने खुद को अलग तरह से देखना शुरू किया। मैंने खुद को बनाया, मैंने ट्रेनिंग, पढ़ना और बहुत सी दूसरी चीजें करना शुरू किया। फिर मुझे खुद पर इतना भरोसा हो गया कि मुझे लगा कि मुझे किसी से वैलिडेशन की जरूरत नहीं है’।

90s का ये साल रहा था Suniel Shetty के नाम
सुपरस्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का आज 64वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस उनको जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। सुनील 90 के दशक के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने उस दौर में बैक टू बैक हिट फिल्में देखकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था।

आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको सुनील शेट्टी की उन चार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 1994 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई थी। आइए जानते हैं कि सुनील के उस लकी ईयर में कौन-कौन सी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

दिलवाले (Dilwale)
1994 में सुनील शेट्टी की फिल्म दिलवाले को रिलीज किया गया था। इसमें उनके साथ-साथ अजय देवगन और रवीना टंडन ने भी अहम भूमिका को अदा किया था। दिलवाले में सुनील ने पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की भूमिका को अदा किया। फिल्म की कहानी और अपने दमदार अभिनय से उन्होंने हर किसी का दिल जीता। बॉक्स ऑफिस पर दिलवाले सुपरहिट रही और फिल्म का नेट कलेक्शन 6.33 करोड़ रहा।

अंत (Anth)
इसी साल सुनील शेट्टी की दूसरी फिल्म अंत को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी में बलवान की तरह एक बार से सुनील का एक्शन अवतार देखने को मिला, जो ऑडियंस को खूब पसंद आया। अंत सेमी हिट रही है और इसका लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.93 करोड़ रहा।

मोहरा (Mohra)
फिल्म मोहरा न सिर्फ 1994 की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हुई, बल्कि इसे सुनील शेट्टी की सबसे शानदार मूवी माना जाता है। अक्षय कुमार और रवीना टंडन संग मिलकर सुनील ने इस फिल्म के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया। बॉक्स ऑफिस पर मोहरा सुपरहिट रही है और इसने कुल 12 करोड़ का कारोबार किया, जोकि उस समय सुनील शेट्टी की किसी भी फिल्म के लिहाज से सबसे अधिक था।

गोपी किशन (Gopi Kishan)
साल 1994 में सुनील शेट्टी की लगातार चौथी फिल्म के रूप में गोपी किशन ने थिएटर्स में एंट्री मारी। इस बार अभिनेता का कॉमेडी अवतार दर्शकों को देखने को मिला, जो सभी को खूब पसंद आया। एक्शन के साथ-साथ फैंस ने उनकी कॉमिक टाइमिंग को भी सराहा। बॉक्स ऑफिस पर 4.81 करोड़ के कलेक्शन के साथ गोपी किशन सेमी-हिट रही।

Suniel Shetty ने अथिया के बच्चे को लेकर दिया था ऐसा बयान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज हंटर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके प्रमोशन में वह बिजी चल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने अपने पुराने बयान को लेकर चर्चा की है। दरअसल, इस वायरल बयान में उन्होंने सी-सेक्शन डिलीवरी पर टिप्पणी की थी। इसके बाद एक्टर ने अब बताया कि उन्हें इस कमेंट के लिए बेटी अथिया शेट्टी से क्या कुछ सुनना पड़ा?

हाल ही में सुनील शेट्टी ने जूम को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं फिल्म या सीरीज के प्रचार के दौरान किसी भी तरह के विवादित सवालों से बचता हूं। मैं एक ऐसा इंसान हूं, जो कभी-कभी जबाव देना चाहता हूं और फिर कुछ गडबड़ कर देता हूं।

अथिया ने क्यों लगाई सुनील शेट्टी को डांट?
एक्टर ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, ‘फिर मुझे अथिया कहती है कि पापा आपने इस बारे में बात क्यों की? बस सीधा नो कमेंट कह दो। वह मुझे हमेशा यह याद दिलाती है कि आप कुछ ऐसा मत बोल देना, जिससे अगले ही दिन हम मुसीबत में पड़ जाएं। इसलिए वह मेरे सभी इंटरव्यू पर नजर रखती है और सच बताऊ तो वह इकलौती इंसान है, जिससे मुझे डर भी लगता है। एक मर्द के लिए सबसे अच्छी चीज उसकी जिंदगी में एक बच्ची होती है।’

इस बयान के बाद हुई थी सुनील शेट्टी की आलोचना
सुनील शेट्टी ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बेटी अथिया के सी-सेक्शन की जगह प्राकृतिक तरीके का चुनाव करने के फैसले को सराहा। उन्होंने कहा था कि ऐसी दुनिया में जहां सभी सिजेरियन डिलीवरी से आराम चाहते हैं, उसने ऐसा ना करके प्राकृतिक तरीके का चुनाव किया। मुझे यह बात आज भी याद है कि अस्पताल में नर्स और डॉक्टर ने मुझे कहा था कि जिस तरह से उन्होंने पूरी प्रक्रिया को हिम्मत के साथ पूरा किया, वह अविश्वसनीय है। एक पिता के तौर पर यह बात मेरे लिए काफी मायने रखती है।

काम की बात करें, तो सुनील शेट्टी की हंटर 2 हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। वहीं, हेरा फेरी 3 में भी वह काम करेंगे, जिसकी चर्चा इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में खूब चल रही है।