STF ने बीएड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग का किया खुलासा – Live Halchal

STF ने बीएड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, युवती समेत दो लोग गिरफ्तार
एसटीएफ ने शुक्रवार को बीएड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग का खुलासा किया है। दूसरे की जगह परीक्षा दे रही एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शिक्षक है।  महिला अभ्यर्थी फरार है। इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

सीओ एसटीएफ नवेन्दु सिंह ने बताया कि बीएड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग की निगरानी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री कॉलेज हंडिया में कोरांव की  रहने वाली ऊषा  देवी की जगह कोई दूसरी महिला परीक्षा दे रही है। एसटीएफ ने छापेमारी करके ऊषा की जगह परीक्षा दे रही नोएडा की दीक्षा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी कागजात भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने इस गैंग से जुड़े शिक्षक बालेंद्र सिंह पटेल को भी पकड़ लिया।

पूछताछ में जानकारी मिली कि दीक्षा फतेहपुर की रहने वाली है और नोएडा में प्राइवेट नौकरी करती है। उसके पति से तलाक हो चुका है। वह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पैसा लेकर दूसरे की जगह परीक्षा देती रही है। इससे पहले भी वह सुपर टेट समेत पांच अन्य परीक्षाओं में बैठ चुकी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में वह 50 हजार रुपये एडवांस लेती थी और पास होने के बाद उसे पांच लाख रुपये मिलते थे। इस बीएड की परीक्षा में उसे 20 हजार रुपये एडवांस मिले थे।  एसटीएफ की मानें तो दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने की सेटिंग शांति देवी इंटर कॉलेज के शिक्षक बालेंद्र सिंह पटेल ने किया था। वह एलआईसी का भी काम करता है। एसटीएफ इस मामले में छानबीन कर रही है।