Social Media पर चुप्पी से घिरे सिद्धू – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 04 Jan 2020 08:19:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Social Media पर चुप्पी से घिरे सिद्धू – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 श्री ननकाना साहिब पर हमले की कड़ी निंदा, Social Media पर चुप्पी से घिरे सिद्धू, लोग बोले- कहां है ‘यार’ इमरान https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87/303210 Sat, 04 Jan 2020 08:19:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=303210 पाकिस्तान स्थित श्री गुरुनानक देव जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर शुक्रवार को उग्र भीड़ द्वारा किए गए हमले की राजनीतिक दलों व सिख संगठनों ने कड़ी निंदा की है।SGPC ने कहा कि सिखों को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान …]]>

पाकिस्तान स्थित श्री गुरुनानक देव जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर शुक्रवार को उग्र भीड़ द्वारा किए गए हमले की राजनीतिक दलों व सिख संगठनों ने कड़ी निंदा की है।SGPC ने कहा कि सिखों को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से सिखों की सुरक्षा करने की अपील की है। शिअद दिल्ली में पाक दूतावास घेरने की तैयारी में है।

वहीं, इस मामलेे में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया में वह छह महीने से खामोश हैं, लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि पाक पीएम इमरान खान से दोस्ती के कारण वह इस मामले में प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सिद्धू की प्रतिक्रिया न आने से उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि अपने सिद्धू अब अपने ‘यार’ से सिखों की सुरक्षा की मांग क्यों नहीं करते। उनका यार इमरान कहां है।

कैप्टन ने इमरान से कहा, सिखों को सुरक्षा दें

घटना के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाक पीएम इमरान खान को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं इमरान खान से अपील करता हूं कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि गुरुद्वारा ननकाना साहिब में फंसे श्रद्धालुओं को वहां से सही-सलामत बाहर निकाला जा सके और पवित्र गुरुद्वारे को वहां मौजूद बेकाबू भीड़ से सुरक्षित करें।’

सिखों को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे: एसजीपीसी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि वह सिखों को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सिखों के खिलाफ की गई नफरत भरी बयानबाजी, पत्थरबाजी व नारेबाजी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

सिरसा की इमरान से अपील, हसन जैसे गुंडों पर करें कार्रवाई

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाक पीएम इमरान खान से अपील की है कि मोहम्मद एहसान जैसे गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सिरसा ने कहा कि सिख यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि इस तरह गुरुद्वारा साहिब पर हमला किया जाए। वह मूक दर्शक बनकर नहीं बैठेंगे।

पीएम मोदी इमरान से उठाएं मामला: सुखबीर

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान पर भीड़ का हमला घृणित कार्य है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं कि इस मामले को पाक पीएम इमरान खान के साथ उठाएं। हमें पाकिस्तान में सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। मुझे विश्वास है कि सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लेगी।’

]]>