‘Simmba’ से पहले ‘किक’ पर मंडराया खतरा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 20 Feb 2019 10:45:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ‘Simmba’ से पहले ‘किक’ पर मंडराया खतरा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘Simmba’ से पहले ‘किक’ पर मंडराया खतरा, ‘उरी’ का जलवा बरकरार https://livehalchal.com/simmba-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af/210285 Wed, 20 Feb 2019 10:45:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=210285 पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) के बाद सिनेमाघरों में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike)’ के लिए दर्शकों की आवाजाही बढ़ गई है। एक बार फिर से इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक लालायित नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन का सफर पूरा कर चुकी यह फिल्म अभी …]]>

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) के बाद सिनेमाघरों में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike)’ के लिए दर्शकों की आवाजाही बढ़ गई है। एक बार फिर से इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक लालायित नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन का सफर पूरा कर चुकी यह फिल्म अभी देश के 840 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के शोज व स्क्रीन्स में भी बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर ‘गली बॉय (Gully Boy)’ पर पड़ा है। अपने प्रदर्शन के दिन 40वें दिन ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ के आसपास कारोबार किया है। फिल्म की कुल कमाई 228.77 करोड़ हो गई है।

प्रदर्शन के 29वें दिन से लगातार स्थिर कमाई दर्ज करती आ रही ‘उरी’ अब अपनी कमाई से सलमान खान (Salman Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक (Kick)’ के लाइफ टाइम कारोबार को पीछे छोडऩे में कामयाब होने वाली है। ‘सिम्बा’ से पहले वह ‘किक (Kick)’ को किक मारती नजर आएगी। ‘किक (Kick)’ ने बॉक्स ऑफिस पर 231.87 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए ‘उरी (URI)’ को सिर्फ 3 करोड़ की आवश्यकता है जिसे वह इस बुधवार और गुरुवार को प्राप्त कर लेगी। इसके बाद उरी का लक्ष्य रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सिम्बा (Simmba) होगी जिसने 240 करोड़ का कारोबार किया है।

उरी के कारोबार में पुलवामा हमले के बाद वृद्धि हुई है इस बात का सबूत उसका पुलवाला हमले के बाद शुरू हुआ 6ठा सप्ताह है जिसमें अब तक वह 9.64 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। यह उसके बढ़ते कारोबार को दर्शाता है।

]]>