SEBI – Live Halchal

पेटीएम ने SEBI की चेतावनी पर कही ये बात
सेबी की प्रशासनिक चेतावनी पर पेटीएम ने अपना जवाब दिया है। पेटीएम ने कहा कि उसने समय-समय पर सभी लिस्टिंग नियमों का लगातार पालन किया है। बता दें सेबी की यह चेतावनी 15 जुलाई 2024 को दी गई थी। कंपनी का मानना है कि सेबी लिस्टिंग विनियम के विनियम 4(1)(h) के साथ विनियम 23 के अनुपालन में लगातार काम किया गया।

सेबी की प्रशासनिक चेतावनी के जवाब में पेटीएम ने कहा कि उसने समय-समय पर सभी लिस्टिंग नियमों का लगातार पालन किया है। इसमें समय के साथ किया गया नियमों में किया गया संशोधन और अपडेट भी शामिल है। बता दें, सेबी की यह चेतावनी 15 जुलाई, 2024 को दी गई थी। कंपनी का मानना है कि सेबी लिस्टिंग विनियम के विनियम 4(1)(h) के साथ विनियम 23 के अनुपालन में लगातार काम किया गया। कंपनी अनुपालन मानकों को बनाए रखने और प्रदर्शित करने के लिए सेबी को अपना जवाब पेश करेगी।

क्यों मिली थी पेटीएम को सेबी से चेतावनी
बता दें, यह चेतावनी पेटीएम और इसकी सहायक कंपनियों द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ किए गए अत्यधिक संबंधित पार्टी लेनदेन (आरपीटी) से संबंधित है। जो कथित तौर पर ऑडिट कमेटी या शेयरधारकों की उचित मंजूरी के बिना किए गए थे।

सभी नियमों का पालन करेगी कंपनी
पेटीएम ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उसने सभी विनियमों और अनुपालन का पालन किया है। पेटीएम हितधारकों को आश्वस्त करता है कि यह प्रशासनिक चेतावनी उसके वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों को प्रभावित नहीं करेगी। कंपनी सेबी की चिंताओं को दूर करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अनुपालन मानकों में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

मंगलवार के कारोबारी दिन पेटीएम का शेयर
पेटीएम के शेयरों की बात करें तो यह मंगलवार के कारोबारी सत्र में 465.00 रुपये प्रति शेयर पर ओपन हुआ है। जबकि सोमवार के कारोबारी दिन पेटीएम का शेयर 469.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था। खबर लिखते वक्त पेटीएम का शेयर 8.90 रुपये या 1.90 फीसदी गिरकर 460.75 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

52 हफ्तों के हाई की बात करें तो One 97 Communications Ltd के शेयर 998.30 रुपये प्रति शेयर के आंकड़े को छू पाया था।

वहीं, 52 हफ्तों के लो की बात करें तो कंपनी के शेयर 310.00 रुपये प्रति शेयर तक गिरा। एक साल में पेटीएम के शेयर ने 45.48 प्रतिशत नेगेटिव रिटर्न दिया। वहीं, बीते 6 महीनों में इस शेयर के साथ 37.09 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न मिला।

SEBI Action: फिन्फ्लुएंसर पर सेबी सख्त
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोशल मीडिया पर ‘बाप ऑफ चार्ट’ हैंडल चलाने वाले फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर या फिन्फ्लुएंसर मोहम्मद नसीरुद्दीन अंसारी पर बुधवार को पाबंदी लगा दी। बाजार नियामक ने उनसे गैर-पंजीकृत निवेश परामर्श के बदले में लिए गए 17.2 करोड़ रुपये भी ग्राहकों को लौटाने को कहा है। ‘बाप ऑफ चार्ट’ का संचालन मोहम्मद नासिर अंसारी करते हैं। उनके यूट्यूब पर 4,43,000 से अधिक ग्राहक हैं और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनके 83,000 फॉलोअर हैं और उनपर व्यापारिक सिफारिश करने और कोर्स बेचने के आरोप हैं।

मोहम्मद नसीरुद्दीन अंसारी।

अंसारी फर्म “बाप ऑफ चार्ट (बीओसी) के संचालक हैं। वह खुद को सोशल मीडिया पर एक शेयर बाजार विशेषज्ञ बताते हैं और ग्राहकों को अपने “शैक्षिक पाठ्यक्रमों” में नामांकन करने के लिए कहते हैं। सेबी के अनुसार, अंसारी ने यूट्यूब, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर स्टॉक सिफारिशें प्रदान दी। उन्होंने मोबाइल ऐप शेयर बाजार से जुड़े कोर्सेस भी भेजे। वे अपने ऐप के माध्यम से लगभग 19 कोर्स बेच रहे थे।

‘बाप ऑफ चार्ट’ पर सेबी की ओर से क्यों कार्रवाई की गई?

सेबी ने आरोप लगाया है कि नासिर ‘शैक्षिक पाठ्यक्रमों की आड़ में’ कारोबारी सिफारिशें दे रहे थे और उसके बदले में उन्होंने ग्राहकों से पैसे वसूले। यह भी आरोप लगाया गया है कि वह “अपने पाठ्यक्रमों/कार्यशालाओं को खरीदने के लिए भ्रामक या झूठी जानकारी के माध्यम से ग्राहकों/निवेशकों को लुभा रहा थे”। सेबी की जांच से पता चला है कि नासिर को जनवरी 2021 से जुलाई 2023 तक शेयर बाजार में 2.89 करोड़ रुपये का शुद्ध व्यापारिक घाटा हुआ। यह सच्चाई 200-300 प्रतिशत लाभ कमाने और अपने सौंदों में 95 प्रतिशत सटीक होने के  उसके दावों के विपरीत है।

नासिर पर अपने निवेशकों से क्या छिपाने का आरोप है?

सेबी ने कहा, ‘नासिर, ट्रेडिंग के लिए सटीक रणनीति बताने का दावा करते हैं और ग्राहकों से कहते हैं कि उसकी रणनीति से वे 200-300 प्रतिशत मुनाफा कमा सकते हैं पर सच्चाई यह है कि खुद उन्हें जनवरी 2021 से जुलाई 2023 के बीच प्रतिभूतियों में व्यापार से 2.89 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ है। नासिर पर आरोप है कि उन्होंने इस तथ्य को अपने वीडियो, कार्यशालाओं और समूहों में निवेशकों से छिपाया है। सेबी ने कहा, ‘निवेशकों और क्लाइंट्स को भरोसा दिलाया गया था कि सब्सक्रिप्शन अमाउंट का भुगतान करने पर नासिर की ओर से उन्हें एक-एक करके समर्पित सपोर्ट या पर्सनल गाइडेंस मुहैया कराया जाएगा।

‘बाप ऑफ चार्ट’ पर क्या जुर्माना लगाया गया है?

बाजार नियामक ने नासिर और दो अन्य को जुर्माने की राशि को 15 दिन के भीतर एक एस्क्रो खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है। सेबी ने उन्हें पाठ्यक्रमों के लिए सभी विज्ञापनों और प्रचारों को हटाने का भी निर्देश दिया है। सेबी ने उन्हें अगली सूचना तक प्रतिभूति बाजार में लेनदेन करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है।

क्या घोटाले में किसी अन्य व्यक्ति का नाम आया है?

सेबी के अनुसार, निवेशकों से एकत्र किए गए धन को अंसारी, बीओसी और गोल्डन सिंडिकेट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में जमा किया गया था। सेबी के आदेश में गोल्डन सिंडिकेट वेंचर्स के एक अन्य महत्वपूर्ण शेयरधारक पी राहुल राव का भी नाम है। सेबी के आदेश में गोल्डन सिंडिकेट वेंचर्स के चार अन्य निदेशकों आसिफ इकबाल वानी, तबरेज अब्दुल्ला, मंशा अब्दुल्ला और वामशी जाधव के भी नाम हैं। इन चार लोगों के खातों में भी पैसे जमा किए गए थे।

क्या फिन्फ्लुएंसर पर सेबी की सख्ती बढ़ी है?

सेबी ने सोशल मीडिया पर सलाह देने वाले लोगों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पिछले महीने मसौदा तैयार किया गया है इसमें सेबी में रजिस्टर्ड शेयर ब्रोकर और म्यूचुअल फंड से कहा गया है कि वो अपने प्रचार प्रसार में ऐसे फिन्फ्लुएंशर्स का इस्तेमाल ना करें जो सेबी से रजिस्टर्ड नहीं हैं। फिन्फ्लुएंसर के लिए सेबी में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। इसका मतलब होगा कि सोशल मीडिया पर सलाह देने के लिए संबंधित विषय में डिग्री, सेबी से सर्टिफिकेट की ज़रूरत होगी।