SEBI मे नौकरी पाने का मौका – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 05 Jan 2022 10:56:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg SEBI मे नौकरी पाने का मौका – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 SEBI मे नौकरी पाने का मौका, ये लोग कर सकते है अप्लाई https://livehalchal.com/sebi-%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b2/470378 Wed, 05 Jan 2022 10:56:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=470378 सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया मतलब SEBI ने सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस (SMO), लॉ, रिसर्च तथा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभागों में यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए विज्ञापन जारी किया है. SEBI ने यंग प्रोफेशनल वेकेंसी के लिए आज ही विज्ञापन जारी किया है. नोटिस के मुताबिक, यंग प्रोफेशनल की 38 वैकेंसी. नोटिस के मुताबिक, सेबी द्वारा यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम के तहत कैंडिडेट्स की नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के लिए की जाएगी. इस अवधि को एक-एक साल के लिए अधिकतम दो बार विस्तारित किया जा सकता है, जो कि कैंडिडेट्स के प्रदर्शन के आधार पर तय होगा. सेबी यंग प्रोफेशनल भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल, sebi.gov.in पर कैरियर सेक्शन में दिए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. 

महत्वपूर्ण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 25 जनवरी 2022

शैक्षणिक योग्यता:-
* SEBI में यंग प्रोफैशनल पदों के लिए कैंडिडेट्स को न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ मैनेजमेंट (फाइनेंस) में डिग्री उत्तीर्ण अथवा सीए/सीएमए में कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले या सीएफए के तीनों लेवल पास होना चाहिए. साथ ही, कैंडिडेट्स के पास सम्बन्धित कार्य का एक वर्ष का एक्सपीरियंस होना चाहिए. इसी तरफ, यंग प्रोफेशनल (लॉ) के लिए कैंडिडेट्स को न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ लॉ मे डिग्री और एक साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. 
* इसी तरह यंग प्रोफेशनल (रिसर्च) के लिए कैंडिडेट्स को मैनेजमेंट या इकनॉमिक्स या स्टैटिस्टिक्स में कम से कम 60 फीसदी अंको के साथ पीजी तथा संबंधित कार्य का एक वर्ष का एक्सपीरियंस होना चाहिए. वहीं, यंग प्रोफेशनल (आइटी) के लिए कैंडिडेट्स को सम्बन्धित ट्रेड में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक या एमसीए या एमएससी (आइटी) या एमटेक (कंप्यूटर साइंस/आइटी) उत्तीर्ण होना चाहिए और एक वर्ष का एक्सपीरियंस होना चाहिए.

वेतनमान और सुविधाएं:-
यंग प्रोफेशनल पद पर चयनित होने के पश्चात् कैंडिडेट्स को प्रति माह 60 हजार रुपये वेतन मिलेगा. साथ ही, मुंबई से बाहर से कैंडिडेट्स को उपलब्धता के आधार पर आवास सुविधा भी जाएगी.

]]>