SBM Bank ने वनकार्ड के साथ की साझेदारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 07 Sep 2021 07:37:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg SBM Bank ने वनकार्ड के साथ की साझेदारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 SBM Bank ने वनकार्ड के साथ की साझेदारी, जानें क्या मिलेंगे लाभ https://livehalchal.com/sbm-bank-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%9d%e0%a5%87/456852 Tue, 07 Sep 2021 07:37:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=456852 नई दिल्ली,  SBM Bank बैंक ने मोबाइल आधारित क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए फिनटेक कंपनी वनकार्ड के साथ साझेदारी की है। बैंक ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। बैंक का कहना है कि इससे उन लोगों को ज्यादा सहूलियत होगी जो टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हैं और ज्यादतर डिजिटल तौर- तरीके समझते हैं। SBM …]]>

नई दिल्ली,  SBM Bank बैंक ने मोबाइल आधारित क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए फिनटेक कंपनी वनकार्ड के साथ साझेदारी की है। बैंक ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। बैंक का कहना है कि इससे उन लोगों को ज्यादा सहूलियत होगी जो टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हैं और ज्यादतर डिजिटल तौर- तरीके समझते हैं।

SBM Bank ने कहा कि वनकार्ड इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के ऑफर में वीजा तकनीक और वैश्विक स्वीकृति का लाभ उठा पाएगा। एसबीएम बैंक इंडिया के खुदरा और उपभोक्ता बैंकिंग के प्रमुख नीरज सिन्हा ने कहा, ‘यह साझेदारी हमारे स्मार्ट बैंकिंग मिशन के साथ तालमेल बिठाने के लिए है जो विशिष्ट उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करता है और अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से इनोवेटिव सलूशन देता है।’ .

उन्होंने कहा कि मोबाइल-फर्स्ट, क्रेडिट कार्ड देश के बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को स्वीकार करने और आगे बढ़ने की दिशा में एक जरूरी कदम है। वनकार्ड के सह-संस्थापक और सीएमओ विभव हाथी ने कहा कि रिसर्च से पता चलता है कि सशक्तिकरण और पारदर्शिता दो मुख्य पहलू हैं जो आजकल डिजिटल रूप से जानकार युवा उपभोक्ता चाह रहे हैं। कंपनी ने इससे पहले 2019 में वनस्कोर ऐप लॉन्च किया था, जिससे लोग अपने क्रेडिट की निगरानी और मैनेज कर सकते हैं।

SBM की ओर से कहा गया है कि स्कोरिंग प्लेटफॉर्म व्यापक रूप से लोकप्रिय है और इसके लॉन्च होने के केवल दो वर्षों के भीतर 70 लाख से अधिक यूजर्स मिल चुके हैं।

ResearchAndMarkets के अनुसार, भारतीय क्रेडिट कार्ड उद्योग के 2020-2025 के दौरान 25 फीसद से अधिक की CAGR (यौगिक वार्षिक वृद्धि दर) से बढ़ने की उम्मीद है, ‘अभी खरीदें बाद में भुगतान करें’ की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इसमें और तेजी आ रही है।

]]>