SBI के ग्राहकों के लिए जरुरी खबर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 07 Jun 2021 05:08:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg SBI के ग्राहकों के लिए जरुरी खबर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 SBI के ग्राहकों के लिए जरुरी खबर, 30 जून तक निपटा यह काम वरना… https://livehalchal.com/sbi-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96-2/442980 Mon, 07 Jun 2021 05:08:09 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=442980 अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं, यानी अगर आपका SBI में खाता है तो फिर यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बैंक ने अपने ग्राहकों को आगाह किया है कि अगर वे अपना PAN और आधार 30 जून तक लिंक नहीं कराते हैं तो उन्हें आगे ट्रांजैक्शन में दिक्कतें हो सकती हैं.

दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है कि वे 30 जून, 2021 से पहले अपना KYC करा लें. अगर कोई ग्राहक इसे गंभीरता से नहीं लेता है तो फिर ऐसे कस्टमर्स का बैंक अकाउंट 30 जून के बाद सस्पेंड हो सकता है

इसके लिए बैंक ने बकायदा ट्वीट करके अपने ग्राहकों को जानकारी है कि आधार और पैन को लिंक करना अनिवार्य है. अगर पैन और आधार तय समय 30 जून तक लिंक नहीं होता है तो फिर PAN इनएक्टिव हो जाएंगे और ग्राहकों को ट्रांजैक्शन में दिक्कत आएगी.

अगर आप 30 जून तक आधार-पैन लिंक नहीं कराते हैं, तो फिर आपका बैंक अकाउंट सस्पेंड हो सकता है. और फिर बैंक अकाउंट सस्पेंड होने से खाते में जमा पैसा फ्रीज हो जाएगा. यानी आप उस पैसे को निकाल नहीं पाएंगे. साथ ही आपको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा और कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी.

इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे घर बैठे इस KYC की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं. सरकार ने पहली बार जुलाई 2017 में पैन और आधार को लिंक कराने की डेडलाइन तय की थी. तब से अब तक कई बार इसकी तारीख बढ़ा चुकी है. (Photo: Getty Images) 

गौरतलब है कि आज की तारीख में हर तरह के वित्तीय लेनदेन में PAN होना अनिवार्य है. बैंक अकाउंट खुलवाना हो, डीमैट अकाउंट खुलवाना हो, या फिर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में पैन कार्ड की जरूरत होती है. इसलिए बेहतर यही है कि 30 जून से पहले आधार-पैन पर लिंक करवा लें.

]]>
SBI के ग्राहकों के लिए जरुरी खबर, आज से बदल जायेगे ये… नियम https://livehalchal.com/sbi-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96/302088 Wed, 01 Jan 2020 07:08:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=302088 एक जनवरी 2020 यानि आज से देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक कुछ नियमों में बदलाव कर रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करोड़ों ग्राहकों के लिए बहुत जरूरी है कि वे इन नियमों के बारे में जान लें. इसलिए आप इस खबर को अंत तक पढ़ें और नए नियमों को जान लें. मैग्नेटिक …]]>

एक जनवरी 2020 यानि आज से देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक कुछ नियमों में बदलाव कर रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करोड़ों ग्राहकों के लिए बहुत जरूरी है कि वे इन नियमों के बारे में जान लें. इसलिए आप इस खबर को अंत तक पढ़ें और नए नियमों को जान लें.

मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड हुए बेकार

आपको बता दें कि पुराने एटीएम कार्ड्स में मैग्नेटिक स्ट्रिप होती थी और मशीनें इन्हीं स्ट्रिप के जरिए कार्ड को रीड करती थीं. लेकिन अब जो नए कार्ड आ रहे हैं उसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप होती हैं और मशीनें इन्हीं चिपों की मदद से कार्ड को रीड करती हैं. एसबीआई ने अब मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड्स को बंद कर दिया है. अब जिनके पास ये कार्ड हैं वे इनके जरिए ना तो कैश निकाल पाएंगे और ना ही कोई अन्य खरीदारी आदि कर पाएंगे. दिन लोगों के पास ये कार्ड है उसे चिप वाले कार्ड से बदलवाया जा सकता है, इसके लिए बैंक आपको कोई चार्ज नहीं लेगा.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक नया नियम ये बनाया है कि रात आठ बजे से सुबह आठ बजे के बीच अगर आप एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक कैश निकालेंगे तो आपको ओटीपी डालना होगा. यानि जिस वक्त आप पैसे निकालने जाएंगे आपको वो फोन भी ले जाना होगा जिसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पड़ा होगा. ग्राहकों को किसी भी तरह के फ्रॉड से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है. आज यानि एक जनवरी 2020 से ये नया नियम लागू हो गया है. तो अब आप रात में एसबीआई के एटीएम जाएं और 10 हजार के अधिक कैश निकालें तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को साथ रखें.

नए साल में एसबीआई ने अपने उन ग्राहकों को भी तोहफा दिया है जिन्होंने बैंक से लोन ले रखा है. अगर आप लोगों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन ले रखा है तो आपको भी इसका फायदा मिलेगा.

]]>