SAMSUNG – Live Halchal

बिना कान में डाले सुन सकेंगे म्यूजिक! Samsung ने पेश किए क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरफोन्स
Samsung ने Galaxy Buds लाइनअप के तहत अपने पहले क्लिप-ऑन वायरलेस इयरफोन्स Galaxy Buds On पेश किए हैं। ये ईयरफोन्स एक ओपन डिजाइन का इस्तेमाल करते हैं जो कानों को खुला रखता है, जिससे बाहर म्यूजिक सुनते समय भी आसपास की आवाजों से अवेयर रहना मुमकिन हो जाता है। Samsung ने एक बार फुल चार्ज करने पर 9.5 घंटे के दावा किए गए प्लेबैक के साथ इयरफोन्स के ऑडियो, कॉल और AI फीचर्स की डिटेल्स भी शेयर की हैं। Galaxy Buds On इस महीने के अंत में सबसे पहले साउथ कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy Buds On की कीमत और उपलब्धता
प्रेस रिलीज के मुताबिक, Samsung Galaxy Buds On की कीमत KRW 299,000 (लगभग 21,000 रुपये) रखी गई है। ये ओपन-ईयर हेडसेट साउथ कोरिया में 27 अक्टूबर को ब्लैक कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसके बाद इसे ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा।

Samsung Galaxy Buds On के फीचर्स
Galaxy Buds On एक क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आते हैं, जिन्हें कानों के अंदर डालने के बजाय कान के बाहर क्लिप की तरह पहना जाता है। Samsung का कहना है कि उसने स्पीकर्स और बैटरी को सही जगह सेट करने के लिए अलग-अलग कानों की बनावट पर रिसर्च की है, वहीं इसका चौड़ा डिजाइन और एडजस्टेबल बैंड ऐसा है कि चलते-फिरते या वर्कआउट के दौरान भी इयरफोन्स गिरते नहीं हैं। ओपन डिजाइन का सबसे बड़ा फायदा ये है कि म्यूजिक सुनते समय या कॉल पर बात करते हुए भी आपको आसपास की आवाजें साफ सुनाई देती रहती हैं।

ऑडियो के लिए, Galaxy Buds On में Samsung के TwinBoost स्पीकर्स और ऑटोमैटिक वॉल्यूम कंट्रोल दिया गया है, जो आसपास के माहौल के हिसाब से वॉल्यूम को खुद एडजस्ट कर लेता है। इसमें Audio Leakage Reduction टेक्नोलॉजी भी दी गई है ताकि ईयरफोन्स की आवाज बाहर न जाए, जो कैफे या लाइब्रेरी जैसी जगहों पर काफी काम आती है।

कंपनी का दावा है कि Galaxy Buds On सिंगल चार्ज में 9.5 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं। इनमें क्लास-D एम्पलीफायर के साथ क्वालकॉम का Snapdragon S7 Gen 1 साउंड प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है।

कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को हटाने के लिए ईयरफोन्स में तीन माइक्रोफोन्स, बोन-कंडक्शन वॉयस पिकअप सेंसर और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल होता है। Samsung के मुताबिक, तेज हवा चलने पर या घर में चल रहे पंखे-अप्लायंसेज के शोर में भी इससे आवाज एकदम साफ सुनाई देती है।

इसका ओपन-ईयर डिजाइन कम्पैटिबल Galaxy AI डिवाइसेज के हैंड्स-फ्री फीचर्स के साथ भी बढ़िया काम करता है। आप सिर्फ वॉयस कमांड देकर Gemini Live शुरू कर सकते हैं, Quick Voice Memo से बोलकर नोट्स रिकॉर्ड कर सकते हैं या सिर्फ हेड जेस्चर्स से कॉल उठा सकते हैं, अलार्म बंद कर सकते हैं और नोटिफिकेशन्स चेक कर सकते हैं।

चार्जिंग केस खोलते ही Buds On आपके Galaxy फोन या टैबलेट से तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं। इसके लिए अलग से Galaxy Wearable एप खोलने की भी जरूरत नहीं है, फोन की सेटिंग्स या क्विक पैनल से ही वॉल्यूम और इक्वलाइजर सेट किया जा सकता है।

Samsung ने अभी इसके ड्राइवर साइज, ब्लूटूथ वर्जन, कोडेक्स और बैटरी चार्जिंग स्पीड जैसे कई जरूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि 27 अक्टूबर को साउथ कोरिया में सेल शुरू होने पर इसकी पूरी डिटेल्स सामने आ जाएंगी।

Samsung लाया 5,000mAh की बैटरी वाला नया फोन
Samsung ने गुरुवार को साउथ कोरिया में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy Jump 5 लॉन्च कर दिया है। इस कैरियर-एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन को KT Corporation के साथ मिलकर पेश किया गया है। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि ये नया हैंडसेट और हाल ही में भारत और दूसरे देशों में लॉन्च हुआ Galaxy A27 5G स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन के मामले में बिल्कुल एक जैसे हैं। Galaxy Jump 5 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और ये USB Type-C पोर्ट के जरिए 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Galaxy A27 5G की तरह ही इसे भी तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है।

Samsung Galaxy Jump 5 की कीमत और उपलब्धता
साउथ कोरिया में नया Samsung Galaxy Jump 5 कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर KRW 5,45,600 (लगभग 34,000 रुपये) की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अभी तक इसके रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा नहीं किया है। ये हैंडसेट Samsung Galaxy A27 5G से थोड़ा महंगा है, जिसे भारत में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

नया Samsung Galaxy Jump 5 साउथ कोरिया में 3 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। ये फोन ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर ऑप्शन्स में आता है, जो Galaxy A27 5G के ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक शेड्स जैसे ही दिखाई देते हैं।

Samsung Galaxy Jump 5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
जैसा कि पहले बताया गया है, ये नया फोन अपने ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स Galaxy A27 5G के साथ शेयर करता है। ये डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर रन करता है। कंपनी ने अभी इसके सॉफ्टवेयर सपोर्ट की डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन भारत वाले Galaxy A27 5G के लिए 6 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है। Galaxy Jump 5 में 6.7-इंच का Full-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 nits पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की प्रोटेक्शन के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ ही इसमें LPDDR5x RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। Samsung Galaxy Jump 5 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका डायमेंशन 162.4×78.2×7.8mm और वजन लगभग 200 ग्राम है।

कैमरे के मामले में Samsung Galaxy Jump 5 में Galaxy A27 5G जैसा ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

Samsung के बजट 5G फोन पर डिस्काउंट
अगर आप लगभग ₹20,000 के बजट में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy A35 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह फोन अभी Flipkart पर ₹20,000 से कम कीमत में उपलब्ध है।

कंपनी इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 8GB RAM और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स भी शामिल हैं। यह मोबाइल भारत में ₹33,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, जिससे यह हाई-एंड मिड-रेंज कैटेगरी में आता था। हालांकि, हाल ही में कीमत में कमी के बाद इसकी नई कीमत ₹20,000 से कम हो गई है। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं…

Samsung Galaxy A35 5G पर डिस्काउंट ऑफर

इस Samsung डिवाइस की स्टैंडर्ड कीमत ₹33,999 है, लेकिन Flipkart अभी इस पर भारी छूट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर सिर्फ ₹18,999 रह गई है। Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आप डिवाइस पर ₹950 तक की एक्स्ट्रा छूट भी ले सकते हैं, जिससे इसकी कीमत सिर्फ ₹18,049 हो जाएगी।

आप इस फोन को ₹668 से शुरू होने वाले EMI प्लान के साथ भी खरीद सकते हैं, जिससे यह और भी सस्ता ऑप्शन बन जाता है। साथ ही फोन पर एक शानदार एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत आप अपने पुराने फोन के बदले ₹16 हजार तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और यह 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ 12MP का सेल्फी कैमरा है। डिवाइस Android 15 पर चलता है और इसमें छह Android OS अपग्रेड मिलेंगे। डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

Samsung ने भारत में लॉन्च की 2026 Vision AI TV रेंज, मिलेंगे Perplexity और Copilot जैसे फीचर्स
Samsung ने बुधवार को भारत में अपना 2026 Vision AI TV लाइनअप लॉन्च कर दिया है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने कई कैटेगरी में 72 नए टेलीविजन मॉडल्स पेश किए हैं, जिनमें Micro RGB, OLED, Neo QLED, The Frame, Mini LED और UHD टीवी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, उसकी ये नई रेंज सैमसंग के Vision AI Companion (VAC) फीचर्स को स्क्रीन साइज और प्राइस सेगमेंट्स के एक बड़े दायरे में लेकर आती है। ये अब पहले से ज्यादा मॉडल्स में AI-पावर्ड पिक्चर, साउंड और कंटेंट पर्सनलाइजेशन टूल्स ऑफर करती है। सैमसंग ने भारत में अपनी नई माइक्रो RGB टेक्नोलॉजी को भी पेश किया है, साथ ही OLED, Neo QLED और लाइफस्टाइल टीवी लाइनअप को अपग्रेड किया है।

Samsung 2026 Vision AI TV लाइनअप की भारत में कीमत और ऑफर्स

सैमसंग का नया माइक्रो आरजीबी लाइनअप 1,24,990 रुपये से शुरू होता है, जबकि OLED मॉडल्स की कीमत 1,14,990 रुपये से शुरू होती है। सैमसंग की The Frame सीरीज की शुरुआत 56,990 रुपये से होती है, Neo QLED टीवी 52,990 रुपये से शुरू होते हैं, Mini LED मॉडल्स 42,990 रुपये से उपलब्ध हैं, और UHD टीवी की शुरुआती कीमत 36,990 रुपये है।

लॉन्च ऑफर्स के तौर पर चुनिंदा टीवी मॉडल्स खरीदने वाले ग्राहक 1,02,990 रुपये तक की कीमत का फ्री साउंडबार और 23,990 रुपये का म्यूजिक स्टूडियो पैकेज पाने के हकदार हैं। सैमसंग पार्टिसिपेटिंग फाइनेंशियल पार्टनर्स के जरिए 20% तक का कैशबैक और EMI ऑप्शन्स भी ऑफर कर रहा है।

सैमसंग का 2026 Vision AI TV लाइनअप देश भर में सैमसंग रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Samsung 2026 Vision AI TV लाइनअप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग की पूरी 2026 Vision AI TV रेंज की एक खास खूबी विजन एआई कम्पेनियन (VAC) है। कहा जा रहा है कि ये Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसी AI सर्विसेज को इंटीग्रेट करता है। सैमसंग का दावा है कि ये फीचर एक एंटरटेनमेंट असिस्टेंट के तौर काम करता है जो यूजर्स को कंटेंट खोजने, फूड ऑप्शन्स रिकमेंड करने और देखने की आदतों के आधार पर पर्सनलाइज्ड सजेशन्स देने में मदद कर सकता है।

कंपनी ने कई AI-पावर्ड फीचर्स भी पेश किए हैं, जिनमें AI Upscaling Pro शामिल है जो कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को रियल टाइम में एन्हांस करता है, सीन-बेस्ड कलर ऑप्टिमाइजेशन के लिए कलर बूस्टर प्रो , स्पोर्ट्स देखने के लिए AI सॉकर मोड और डायनेमिक ऑडियो एडजस्टमेंट के लिए AI साउंड कंट्रोलर प्रो दिया गया है।

सैमसंग ने भारत में माइक्रो RGB सीरीज का डेब्यू किया है, जिसमें R95H और R85H मॉडल्स शामिल हैं जो 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के साइज में आते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी माइक्रो RGB टेक्नोलॉजी सटीक कलर रिप्रोडक्शन और ब्राइटनेस कंट्रोल के लिए अलग-अलग कंट्रोल होने वाले रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो एलीडी का इस्तेमाल करती है। ये टीवी माइक्रो RGB AI इंजन प्रो, माइक्रो RGB प्रिसिजन कलर 100, HDR प्रो, कलर बूस्टर प्रो और ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करते हैं।

OLED पैनल्स के साथ आई रिफ्रेश्ड सैमसंग विजन एआई टीवी लाइनअप में S95H, S90H और S85H मॉडल्स शामिल हैं। इनमें से पहले दो मॉडल्स में अब कंपनी की ग्लेयर-फ्री टेक्नोलॉजी मिलती है, जबकि S95H में पैनटोन-वैलिडेटेड आर्टफुलकलर, सैमसंग आर्ट स्टोर का एक्सेस और कंपनी का फ्लोटलेयर डिजाइन भी शामिल है। गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स की बात करें तो इसमें मोशन Xcelerator 165Hz, AMD FreeSync प्रीमियम प्रो, NVIDIA G-SYNC कम्पैटिबल सपोर्ट और AI सॉकर मोड प्रो मिलता है।

सैमसंग ने भारत में द फ्रेम टीवी लाइनअप को भी रिफ्रेश किया है जिसमें आर्ट मोड के जरिए 3,000 से ज्यादा आर्टवर्क्स का सपोर्ट मिलता है। इन टीवी में QLED पैनल्स, पैनटोन वैलिडेटेड आर्टफुलकलर टेक्नोलॉजी, ग्लेयर फ्री डिस्प्ले और सैमसंग का सिग्नेचर फ्रेम-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है।

Neo QLED लाइनअप में QN80H और QN70H सीरीज शामिल हैं। ये टीवी सैमसंग के NQ4 एआई प्रोसेसर से पावर्ड हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें Quantum Mini LED टेक्नोलॉजी, TÜV Rheinland से रियल QLED सर्टिफिकेशन, 100% कलर वॉल्यूम, 4K AI अपस्केलिंग और गेमिंग मोड में चुनिंदा मॉडल्स पर 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है।

आखिर में, सैमसंग के Mini LED लाइनअप में M80H और M70H मॉडल्स शामिल हैं। ये टीवी मोशन एक्सिलरेटर 144Hz, NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर, AI साउंड कंट्रोलर और दूसरे एआई-बेस्ड पिक्चर और गेमिंग एन्हांसमेंट्स ऑफर करते हैं।

Samsung के इस शानदार फोन पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Amazon Great Summer Sale के दौरान, लगभग सभी स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपका बजट 50,000 रुपये से कम है और आप एक ऑल-राउंड परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपको Samsung Galaxy S25 FE पर जरूर विचार करना चाहिए। Galaxy S25 FE पर फिलहाल 10,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रही पूरी डील के बारे में।

Amazon पर Samsung Galaxy S25 FE की कीमत

Samsung Galaxy S25 FE अब 17 परसेंट डिस्काउंट के बाद MRP प्राइस 59,999 रुपये की जगह 49,835 रुपये के प्राइस टैग के साथ मिल रहा है। ये कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर कस्टमर्स कुछ और छूट भी पा सकते हैं। Amazon नो-कॉस्ट EMI के साथ EMI ऑप्शन्स भी दे रहा है। किस्तें 1,752 रुपये प्रति महीने से शुरू हैं।

अगर आपके पास रिप्लेस करने के लिए कोई डिवाइस है, तो आप कीमत को 31,650 रुपये तक और कम कर सकते हैं। लेकिन ये फोन की वर्किंग कंडीशन और दूसरी चीजों पर निर्भर करेगा। आप कुछ एक्स्ट्रा पैसे देकर एक्सटेंडेड वारंटी और दूसरे एड-ऑन्स भी ले सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स

ये डिवाइस एक शानदार मिड-प्रीमियम चॉइस है और ये Galaxy AI फीचर्स, एक बेहतरीन 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले और सात साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट ऑफर करता है। साथ ही 45W की चार्जिंग, स्लिम 7.4mm बॉडी और Gemini Live इंटीग्रेशन इस डील को और भी बेहतर बनाते हैं।

हालांकि, अगर आप एक गेमर हैं, तो आपको इस पर विचार नहीं करना चाहिए। ये फोन Exynos 2400 चिपसेट के साथ है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 50MP वाइड एंगल कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा रियर पर मिलता है। साथ ही सेल्फी के लिए यहां 12MP कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 4900mAh की है और यहां 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।