Samsung ने हाल ही में Galaxy S20 Ultra के 5 यूनिक फीचर्स के साथ किया लॉन्च – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 13 Feb 2020 12:04:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Samsung ने हाल ही में Galaxy S20 Ultra के 5 यूनिक फीचर्स के साथ किया लॉन्च – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Samsung ने हाल ही में Galaxy S20 Ultra के 5 यूनिक फीचर्स के साथ किया लॉन्च https://livehalchal.com/samsung-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-galaxy-s20-ultra-%e0%a4%95%e0%a5%87-5-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ab/319553 Thu, 13 Feb 2020 12:04:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=319553 दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S20 सीरीज लॉन्च की है। इसके तहत एक दमदार स्मार्टफोन जिसका नाम Galaxy S20 Ultra है, लॉन्च किया गया है। भारतीय कीमत तो फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन अमेरिका में इसकी कीमत 1,399 डॉलर यानी करीब 99,700 रुपये है। यह कीमत इसके बेस …]]>

दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S20 सीरीज लॉन्च की है। इसके तहत एक दमदार स्मार्टफोन जिसका नाम Galaxy S20 Ultra है, लॉन्च किया गया है। भारतीय कीमत तो फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन अमेरिका में इसकी कीमत 1,399 डॉलर यानी करीब 99,700 रुपये है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट की है। वहीं, इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 डॉलर यानी करीब 1,14,000 रुपये है। कीमत को देखें तो यह iPhone की कीमत के आस-पास है। अब यूजर्स के लिए इस फोन में क्या खास दिया गया है यह हम आपको यहां बता रहे हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy S20 Ultra के 5 यूनिक फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आएंगे।

Galaxy S20 Ultra में है 16 जीबी रैम: इस फोन में 8 जीबी नहीं, 10 जीबी नहीं 12 जीबी नहीं बल्कि 16 जीबी रैम दी गई है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि कंपनी ने यूजर्स को Ultra अनुभव देने की कोशिश की है। इससे यूजर्स को फोन में हैंगिग या लैगिंग की परेशानी झेलनी नहीं पड़ेगी। एक-ऐप से दूसरी ऐप में बार-बार जाने पर फोन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। जाहिर है कि जितनी दमदार रैम होगी उतना ही फोन बेहतर और फास्ट काम करेगा।

108MP कैमरा है खासियत: यह खासियत फोन को सभी से अलग बनाती है। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कंपनी ने ISOCELL Bright HM सेंसर का इस्तेमाल किया है। यह HMX सेंसर से कुछ अलग है। इस सेंसर को Xiaomi Mi Note 10 में दिए गए 108 मेगापिक्सल कैमरा में दिया गया है। फोन में Nona Bining फीचर भी उपलब्ध कराया गया है। इस फोन में Samsung ने इंडिविजुअल पिक्सल साइज को 0.8-माइक्रोन का दिया है। यह फीचर इन्हें कम्बाइ 3×3 पिक्सल में बाइंड करता है। इसका सीधा मतलब है कि यह 9 पिक्सल्स को एक में कम्बाइन करता है।

100x हाइब्रिड स्पेस जूम: फोन में एक खास फीचर 100x hybrid zoom क्षमता है। इसे कंपनी ने Space Zoom का नाम दिया है। यह ऑप्टिक्स, सेंसर क्रॉपिंग, पिक्सल बाइनिंग और प्रोसेसिंग पावर का कॉम्बिनेशन है। इससे क्लोजर फोटो क्वालिटी बेहतरीन नजर आती है।

8K वीडियो रिकॉर्डिंग: यह फोन 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग ऑफर करती है। इस फोन के जरिए आप केवल 24 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 8K वीडियो रिकॉर्ड ही नहीं कर सकते हैं। बल्कि इससे Samsung 8K QLED TVs को सीधे स्ट्रीम भी कर सकते हैं।

40 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा: सेल्फी कैमरा का क्रेज हर किसी को होता है। इस शौक को कंपनी ने एक प्रोफेशनल टच दिय है। इस फोन में 40 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है जो एक बेहतर पिक्चर क्वालिटी उपलब्ध कराएगा।

]]>