Reliance Jio ने इन कंपनियों पर लगाया चीटिंग का आरोप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 17 Oct 2019 08:04:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Reliance Jio ने इन कंपनियों पर लगाया चीटिंग का आरोप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Reliance Jio ने इन कंपनियों पर लगाया चीटिंग का आरोप, पढ़िए पूरी ख़बर https://livehalchal.com/reliance-jio-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9a/280543 Thu, 17 Oct 2019 08:04:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=280543 टेलिकॉम कंपनियों के बीच पिछले कुछ समय से चल रहा प्राइस वॉर अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। करीब तीन साल पहले भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखने वाली कंपनी Reliance Jio ने Airtel, Vodafone Idea और BSNL पर चीटिंग का आरोप लगाया है। Jio ने TRAI (टेलिकॉम रेग्युलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) के …]]>

टेलिकॉम कंपनियों के बीच पिछले कुछ समय से चल रहा प्राइस वॉर अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। करीब तीन साल पहले भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखने वाली कंपनी Reliance Jio ने Airtel, Vodafone Idea और BSNL पर चीटिंग का आरोप लगाया है।

Jio ने TRAI (टेलिकॉम रेग्युलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) के सामने इन सभी प्रतिद्वंदी टेलिकॉम कंपनियों की शिकायत की है। Jio ने TRAI को बताया कि ये सभी टेलिकॉम कंपनियां गलत तरीके से अपने लैंडलाइन नंबर को मोबाइल नंबर बताकर उससे इंटरकनेक्ट चार्ज (IUC) वसूल कर रिवेन्यू जेनरेट किया है। Airtel ने Jio के इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि कंपनी दूरसंचार प्राधिकरण को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

वर्चुअल मोबाइल नंबर के जरिए वसूला गया चार्ज

Jio ने TRAI के चेयरमैन आर एस शर्मा को Airtel और Vodafone Idea के अलावा पब्लिक सेक्टर की कंपनी BSNL के खिलाफ इंटरकनेक्ट चार्ज नियम के उल्लंघन का पत्र सौंपा है। इन कंपनियों के गलत इंटरकनेक्ट चार्ज वसूलने की वजह से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

Jio ने प्राधिकरण से इस गलत चार्ज के लिए रिफंड भुगतान के लिए भी आग्रह किया है। Jio की शिकायत में ये बात कही गई है कि Airtel, Vodafone Idea और BSNL ने कस्टमर केयर सर्विस के लिए इस्तेमाल होने वाले वर्चुअल मोबाइल नंबर के जरिए उससे ये चार्ज वसूला है।

लाखों मिनट के लिए वसूला गया चार्ज

Jio की शिकायत के मुताबिक, इन टेलिकॉम कंपनियों ने Jio नेटवर्क से ऑरिजिनेट होने वाले लाखों मिनट के कॉल्स के लिए इंटरकनेक्ट चार्ज वसूल किया है। पिछले सप्ताह 9 अक्टूबर को Jio ने अपने यूजर्स से 6 पैसे प्रति मिनट की दर से इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज वसूलने की बात कही है। इसके बाद से Jio यूजर्स के अलावा अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने सोशल मीडिया पर Jio का मजाक उड़ाया था। इसके बाद Jio ने भी पलटवार करते हुए इन कंपनियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर मीम्स जारी किए थे।

IUC से जनवरी 2020 में मिलेगी राहत

IUC यानी कि इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज की बात करें तो Jio ने अपने यूजर्स को राहत देते हुए ये भी घोषणा कि की 10 अक्टूबर से पहले अगर किसी यूजर ने कोई प्लान रिचार्ज कराया है तो उसे अलग से कॉलिंग का चार्ज नहीं देना होगा। वहीं, 10 अक्टूबर के बाद रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को IUC प्लान में से किसी एक प्लान के साथ रिचार्ज कराना होगा।

इसके बाद ही कस्टमर्स किसी अन्य नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे। इसके लिए Jio हर प्लान के साथ अतिरिक्त डाटा भी ऑफर कर रहा है। TRAI अगले साल जनवरी से IUC को खत्म करने वाला है, इसके बाद किसी भी टेलिकॉम कंपनी को दूसरे कंपनी के नेटवर्क को इस्तेमाल करने के लिए IUC नहीं देना होगा। इससे पहले यह चार्ज 14 पैसे प्रति मिनट था, जिसे बाद में कम करके 6 पैसे प्रति मिनट कर दिया गया है।

]]>