Raveena Tandon – Live Halchal

शाह रुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकरा चुकी हैं Raveena Tandon
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 90 के दशक में सुपरस्टार रहीं। रवीना ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं तो वहीं कई ब्लॉकबस्टर गाने भी रवीना के नाम हैं। रवीना के पास कई और ऐसी फिल्में भी आईं थीं, जिनको उन्होंने ठुकराया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म को रवीना ने रिजेक्ट किया था। कौन सी है वो फिल्म आइए आपको बताते हैं…

रवीना ने शाहरुख की फिल्म को किया था रिजेक्ट
दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं असल में वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘कुछ-कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota hai) है। इस फिल्म में रवीना टंडन आने वाली थीं लेकिन रवीना ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। दरअसल रवीना को फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) वाला किरदार ऑफर हुआ था।

ऐसे में रवीना को लगा कि शायद वो इस रोल के लिए तैयार नहीं हैं और इसके पीछे की वजह भी रवीना ने खुद बताई कि वो फिल्म में सेकेंड लीड रोल नहीं निभाना चाहती थीं और इसीलिए उन्होंने रानी मुखर्जी वाले रोल को रिजेक्ट किया था।

सेकेंड लीड रोल नहीं करना चाहती थीं रवीना
दरअसल रवीना ने फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ को रिजेक्ट करने की पीछे वजह बताई, जो कि उनके दोस्त करण जौहर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म भी थी। रवीना ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि,

“मेरे पास कुछ फिल्मों को ठुकराने की अपनी वजहें थीं। उदाहरण के लिए, ‘कुछ कुछ होता है’ को ही ले लीजिए। करण जौहर हमेशा मुझसे कहते हैं कि तुमने मेरी पहली फिल्म नहीं की, लेकिन मैं उन्हें बताती हूं कि मुझे वह फिल्म करना बहुत अच्छा लगता और तुम मेरे दोस्त भी हो। लेकिन दुर्भाग्य से, मेरे करियर के उस पड़ाव पर मैं ‘मोहरा’ जैसी फिल्म, जिसमें मैं लीड रोल कर रही थी। उसे छोड़कर, दोबारा ‘सेकंड लीड’ वाली फिल्में करके अपने करियर की नई शुरुआत नहीं कर सकती थी।”

‘छैंया-छैंया’ गाना भी रवीना कर चुकी हैं रिजेक्ट
इसके साथ ही रवीना ने आगे बताया कि,

‘मेरे लिए यह बहुत ज़रूरी था कि मैं भले ही पांच सीन और पांच गानों वाली फिल्म करूं, लेकिन वो एक सोलो हीरोइन वाली फिल्म हो और उसी से शुरूआत करूं। मुझे अपने करियर को इसी तरह फिर से शुरू करना था, जो कि बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने ठान लिया था कि यही करना है। रानी मुखर्जी के लिए वह फिल्म इसलिए काम कर गई क्योंकि वो एक नया और यंग चेहरा थीं, लेकिन मेरे लिए यह वहां से शुरू करने जैसा नहीं था जहां मैंने काम छोड़ा था और वो वाकई मेरे लिए एक बहुत कठिन फैसला था।’

वैसे रवीना इसके अलावा शाह रुख खान के साथ छैंया-छैंया गाने को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं। रवीना ने बताया शाह रुख की फिल्म दिल से, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। उस फिल्म का गाना ‘छैंया-छैंया’ (Chaiyaan Chaiyaan Song) पहले रवीना को ही ऑफर किया गया था। वो ये गाना करना भी चाहती थीं, लेकिन वो ‘आईटम गर्ल’ नहीं बनना चाहती थीं।

हालांकि बाद में रवीना ने ये इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके बाद ये गाना फिर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पास गया और फिर मलाइका ने शाह रुख (Shahrukh Khan) के साथ गाने में काम किया, जो बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।

भले ही रवीना ने ये गाने और प्रोजेक्ट्स ठुकराएं हो लेकिन हां उनके नाम कई और उपल्बधियां जरूर हैं। रवीना ने साल 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से डेब्यू किया था। इसके बाद वो मोहरा, बड़े मियां छोटे मियां, दूल्हे राजा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, दिलवाले, लाड़ला और जिद्दी समेत कई हिट फिल्मों में नजर आईं।

Raveena Tandon का मामा था सिनेमा का ये खतरनाक विलेन!
बॉलीवुड में कुछ फिल्मी परिवारों का जिक्र अक्सर होता है। कई पॉपुलर एक्टर और एक्ट्रेस के परिवार के सदस्य का भी इंडस्ट्री से गहरा नाता रहता है। 70 से 80 के दशक में लीड एक्टर की तरह विलेन के किरदार की भी चर्चा होती थी। आज के समय में बॉबी देओल, अर्जुन कपूर और सैफ अली खान जैसे स्टार्स बड़े पर्दे पर खलनायक का किरदार निभा चुके हैं। आज बात एक ऐसे पॉपुलर विलेन की कर रहे हैं, जो रिश्ते में रवीना टंडन के मामा लगते थे।

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रवीना टंडन किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की बेटी राशा थडानी ने अमन देवगन के साथ आजाद फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म के गाने को बेशुमार प्यार मिला, लेकिन मूवी ओटीटी पर हिट साबित नहीं हो पाई। सिनेमा लवर्स जानते होंगे कि रवीना के मामा बड़े पर्दे पर एक खुंखार विलेन के किरदार की भूमिका निभा चुके हैं। कई बिग स्टारर फिल्म में उनकी एक्टिंग का टैलेंट देखने को मिला है।

रवीना के मामा थे बॉलीवुड के जाने-माने विलेन

मैक मोहन का नाम सुनते ही उनके करियर की कुछ हिट फिल्मों का नाम याद आ जाता है। अभिनेता का जन्म 1938 में कराची (तब भारत का हिस्सा) में हुआ था। उनका असली नाम मोहन मखीजानी था, लेकिन दोस्तों और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग उन्हें प्यार से मैक मोहन के नाम से बुलाते थे। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें क्रिकेट का शौक था और इस सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई आए थे।

बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन कैसे बने?
मैक मोहन के बारे में बता दें कि मुंबई आने के बाद क्रिकेट के साथ उनकी रुचि थिएटर में भी बढ़ गई थी। एक नाटक के दौरान थिएटर कलाकार शौकत कैफी ने उनके अंदर के टैलेंट को पहचाना और उन्हें एक्टिंग में लक आजमाने की सलाह दी। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया था।

शोले में निभाया था यह किरदार
बॉलीवुड की सदाबाहर फिल्मों का जिक्र होता है, तो शोले का नाम जरूर लिया जाता है। रमेश सिप्पी की इस मूवी से जुड़े कुछ रोचक किस्से भी अक्सर सुनने को मिलते हैं। मैक मोहन इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए थे। वैसे तो अभिनेता 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे, लेकिन उनकी असली पहचान साल 1975 में आई शोले फिल्म बन गई। इसमें उन्होंने सांभा का किरदार निभाया, जो कम डायलॉग होने के बाद भी लोगों के दिलों में बस गया।

2010 में दुनिया को कहा अलविदा
हिंदी सिनेमा में लगभग पांच दशक तक बेहतरीन काम करने के बाद साल 2010 में कैंसर के कारण मैक मोहन का निधन हो गया। 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी फिल्मों का जिक्र आज भी सिनेमा लवर्स के बीच चलता है।

क्लीन चिट मिलने के बाद आया Raveena Tandon का पहला रिएक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसे देखने के बाद कहा गया कि एक्ट्रेस की कार और उनके ड्राइवर ने कुछ लोगों को टक्कर मारी है लेकिन इसके बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। अब उन्हें क्लीन चिट मिल गई है और इसके बाद उनका पहला रिएक्शन सामने आया है।

पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में पहले उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखने को मिला कि वह अपने बांद्रा स्थित बंगले के बाहर लोगों से घिरी हुई थीं।

ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस की गाड़ी ने कुछ लोगों को टक्कर मारी, लेकिन बीते दिन पुलिस ने इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है। अब क्लीन चिट मिलने के बाद एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन सामने आया है।

पोस्ट शेयर कर कही ये बात

शुक्रवार को रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने क्लीन चिट मिलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए लिखा कि अपार प्यार, सपोर्ट और भरोसे के लिए धन्यवाद। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इससे उन्होंने क्या सीख मिली।

एक्ट्रेस ने लिखा कि कहानी से यह शिक्षा मिली कि अब डैशकैम और सीसीटीवी लगवा ही लो। बता दें कि सीसीटीवी कैमरा होने की वजह से ही रवीना खुद को बेगुनाही साबित कर पाई हैं और इसी की वजह से उन्हें क्लीन चिट भी मिली है।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया था सच

रवीना टंडन के साथ हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें कहानी का दूसरा पक्ष भी देखने को मिला और साथ ही हर किसी के सामने सच भी आया।

उस वीडियो में यह दिखाई दिया कि एक्ट्रेस की कार और उनके ड्राइवर ने किसी को भी टक्कर नहीं मारी थी। ऐसे में रवीना टंडन पर लगे सभी आरोप भी गलत साबित हुए। यहां तक कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी यह साफ किया कि रवीना की कार ने वहां पर मौजूद महिलाओं को नहीं छुआ।