Pushpa 2 – Live Halchal

छावा ने तोड़ा Pushpa 2 का बड़ा रिकॉर्ड, Jaat को छूने भी नहीं दे रही सिंहासन
सब्र का फल कितना मीठा होता है, ये अभिनेता विक्की कौशल को बहुत ही अच्छे से पता है। मसान से लेकर कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाकर विक्की को उनके अभिनय कौशल के लिए तो सराहना मिली, लेकिन वह बैड न्यूज से पहले कमर्शियल सिनेमा के बड़े सितारे बनने के लिए संघर्ष करते रहे। हालांकि, उनकी सोई किस्मत जागी इस साल फरवरी में रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ से, जिसने उन्हें सिर्फ बॉक्स ऑफिस का किंग ही नहीं बनाया, बल्कि इस साल का सबसे कमाऊ एक्टर भी बना दिया।

आम तौर पर फिल्में अगर 40 दिन भी सिनेमाघरों में टिक जाए, तो बड़ी बात होती है, लेकिन विक्की कौशल की छावा तो थिएटर छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है। 69 दिनों तक खुद को सिनेमाघरों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूती से टिकाए रखने वाली छावा ने आखिरकार पुष्पा 2 का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ ही दिया है।

69 दिनों में छावा ने बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को छावा ने किस मामले में पीछे छोड़ा है, ये हम आपको जरूर बताएंगे, लेकिन उससे पहले फिल्म के 69 दिनों के इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर डाल लेते हैं। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक छावा ने रिलीज के 69वें दिन यानी कि बुधवार को सिंगल डे में 6 लाख तक की कमाई कर ली है।

इस फिल्म का हिंदी भाषा में टोटल कलेक्शन 601 करोड़ तक पहुंचा है। दिनेश विजन ने फिल्म के क्रेज को देखते हुए इस मूवी को साउथ ऑडियंस के लिए भी रिलीज किया था, जहां ये फिल्म 15 दिन चली और मूवी ने 15.87 करोड़ तक का कलेक्शन किया।

पुष्पा 2 को किस मामले में छावा ने चटाई धूल
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को कमाई के मामले में भले ही पीछे नहीं छोड़ पाई हो, लेकिन सिनेमाघरों में टिके रहने में इस फिल्म ने पैन इंडिया रिलीज फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 56 दिनों तक थिएटर में लगी थी, जबकि विक्की कौशल की फिल्म छावा 69 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, बल्कि कमाई कर रही है।

सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 के सामने भी ये मूवी हर दिन लाख रुपए कमाते हुए कछुए की रफ्तार से चल रही है। जहां जाट और केसरी 2 का कलेक्शन बढ़ रहा है, वहीं धीमे-धीमे लाख कमाकर भी छावा की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। छावा ने इंडिया में नेट कलेक्शन 602 करोड़ के आसपास किया है, जबकि वर्ल्डवाइड 807.78 करोड़ कमा लिए हैं।

शेर की तरह दहाड़ लगाकर Pushpa 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर देगा छावा?
हाथी घोड़े, तोप, तलवारें फौज तो तेरी सारी है, पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा अब भी सब पे भारी है…। फिल्म में कवि कलश की कही ये लाइनें वह दृश्य सामने ले आती है कि क्या खौफ रहा होगा, जब मुगल शासक औरंगजेब की सल्तनत में बंदी बनकर खड़े रहने के बावजूद छत्रपति संभाजी महाराज ने मुगलों की नींव हिला दी थी। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म छावा उसी शूरवीर मराठा योद्धा की कहानी को पर्दे पर लेकर आती है। फिल्म लेखक शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है।

छावा की कहानी खड़े कर देगी रोंगटे?
कहानी शुरू होती है, औरंगजेब (अक्षय खन्ना) को मिलने वाली उस खबर के साथ जिसमें पता चलता है कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक और योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु हो गई है। औरंगजेब को लगता है कि दक्कन में अब उसका सामना करने वाला कोई नहीं बचा है।

लेकिन उसी दौरान मुगलों के गढ़ बुरहानपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) अपनी सेना के साथ हमला कर देते हैं। अपने पिता की ही तरह पराक्रमी योद्धा संभाजी राजे को लोग छावा यानी शेर का बच्चा भी कहकर बुलाते हैं। औरंगजेब इस हमले से तिलमिला जाता है। वह नौ वर्षों तक छावा को घेरने के कई प्रयास करता है, जिसमें उसे मराठा योद्धा धूल चटा देते हैं।

मराठा समाज के वीर योद्धाओं का जूनुन दिखाने में हुए सफल
मिमी, लुका छुपी, जरा हटके जरा बचके फिल्मों के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की छावा पहली ऐतिहासिक फिल्म है। अपने लेखकों के साथ मिलकर किताब को स्क्रीनप्ले में परिवर्तित करने के साथ ही लक्ष्मण की अपनी रिसर्च भी मजबूत है।
वह मराठा साम्राज्य के वीर योद्धाओं का हिंदू स्वराज्य के प्रति जुनून और समर्पण को दर्शाने में सफल हुए हैं। लेकिन मध्यातंर से पहले कुछ पात्रों से परिचित कराने में चूक गए हैं। शिवाजी महाराज की दूसरी पत्नी सोयराबाई भोसले के प्रकरण को भी उन्होंने जल्दबाजी में निपटाया है। हालांकि क्लाइमेक्स दमदार है, जिसमें असीम दर्द है, तो वहीं गर्व का अहसास भी है भारत की धरती पर ऐसे वीर सपूत पैदा हुए हैं।

संवादों में मराठी भाषा का उपयोग न होना थोड़ा दिल तोड़ता है
एआर रहमान का संगीत, इरशाद कामिल के लिखे गीत कर्णप्रिय हैं, लेकिन ढोल-ताशे अगर होते, तो महाराष्ट्र की मिट्टी से जुड़ना और आसान हो जाता। संवादों में मराठी भाषा का पुट न होना भी अखरता है।
हर कठिन परिस्थिति में बाल संभाजी महाराज को शिवाजी महाराज की आवाज से मार्गदर्शन मिलने वाले दृश्य दिल को छूते हैं। औरंगजेब की सल्तनत में लहुलुहान होकर बेड़ियों में जकड़े संभाजी महाराज और कवि कलश के बीच कविताओं की प्रतियोगिता याद रह जाती है।

एक सीन में औरंगजेब छत्रपति संभाजी महाराज से कहता है कि हमसे हाथ मिला लो, बस तुम्हें अपना धर्म बदलना होगा, इस पर संभाजी महाराज कहते हैं कि हमसे हाथ मिला लो, मराठाओं की तरफ आ जाओ, जिंदगी बदल जाएगी और धर्म भी बदलना नहीं पड़ेगा… छत्रपति शिवाजी महाराज को शेर कहते हैं और उस शेर के बच्चे को छावा… ऋषि विरमानी के लिखे ये संवाद तालियां और सीटियां बटोरते हैं। जीतकर भी हार जाने वाले औरंगजेब का कहना की काश हमारी एक औलाद भी संभाजी जैसी होती, अहसास कराता है कि कैसे इस योद्धा ने मुगलों को नाकों चने चबवाए थे।
सिनेमैटोग्राफर सौरभ गोस्वामी की सराहना बनती है, जिन्होंने गुरिल्ला युद्ध और मुगल सेना का संभाजी महाराज को धोखे से घेरने वाले दृश्यों को बड़ी ही बारिकी से फिल्माया है।

छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार के साथ विक्की ने किया न्याय
विक्की कौशल ने कहा था कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि वह छत्रपति संभाजी महाराज कैसे बन सकते हैं। उस चुनौती को वह पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। कुशल योद्धा की तरह दुश्मनों को खदेड़ने से लेकर मराठाओं में स्वराज्य के प्रति अभिमान बढ़ाकर जोश भरने और क्लाइमेक्स में लहुलुहान, बेड़ियों में जकड़े होने, आंखें, जीभ और नाखून निकालने के बावजूद सर ऊंचा करके मुगलों के सामने खड़े रहने वाले वीर मराठा योद्धा संभाजी महाराज के हर एक पल को विक्की ने जिया है।

बेड़ियों में जकड़कर जब उन्हें खींचा जाता है, तो वाकई में लगता है, जैसे किसी शेर को पकड़ लिया है, जिसे नियंत्रण में लाना नामुमकिन है। रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में जमती हैं। इस बार उनके संवादों में दक्षिण भारतीय भाषा का असर कम दिखता है। कम संवादों में औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना साबित करते हैं कि वह हर तरह का रोल करने का मादा रखते हैं। कवि कलश की भूमिका में विनीत कुमार सिंह कवि से योद्धा बनने के सफर को जीते हैं। हालांकि आशुतोष राणा, डायना पेंटी और दिव्या दत्ता जैसे कलाकारों का सही प्रयोग लक्ष्मण नहीं कर पाए हैं। उनका पात्र अधूरा सा लगता है।

थिएटर्स में सिर्फ Pushpa 2 की स्क्रीनिंग पर एक्टर Siddharth ने कसा तंज! सिस्टम पर उठाए सवाल
तेलुगु एक्शन ड्रामा पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तभी से फिल्म को लेकर विवाद छाया हुआ है। कभी गाने तो कभी सीन की वजह से फिल्म को लेकर खूब बवाल मचा है। साथ ही मल्टीप्लेक्स में दूसरी फिल्मों को स्क्रीन न दिए जाने के आरोप भी पुष्पा 2 के मेकर्स पर लगाए गए हैं। एक बार फिर यह मुद्दा उठ गया है।

दरअसल, गलाटा प्लस में फिल्म प्रोड्यूसर्स और अभिनेता ने राउंड टेबल में कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान पुष्पा 2 की वजह से दूसरी फिल्मों को स्क्रीन न मिलने पर फिल्म से जुड़े मार्केटिंग करने वालीं चांदनी साशा और एक्टर सिद्धार्थ ने अपनी राय दी है।

पुष्पा 2 पर बोले सिद्धार्थ
चिट्ठा एक्टर सिद्धार्थ ने थिएटर्स में सिर्फ पुष्पा 2 को मिले स्क्रीन्स पर कहा, “हर कोई भगवान से मिलने के लिए मंदिर जाता है और तेलुगु सिनेमा में हम अपने दर्शकों को अपना भगवान मानते हैं। अब कुछ लोग पांच सेकंड के लिए भगवान को देखने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और फिर वहां कुछ वीआईपी टिकट्स वाले भी मौजूद होते हैं, जहां आपको भगवान के साथ लंबा समय मिलता है। अब किसकी प्रार्थना ज्यादा जरूरी है या कौन सी प्रार्थना अच्छी है?”

सिद्धार्थ ने सिस्टम पर उठाया सवाल
सिद्धार्थ ने आगे कहा, “निर्माताओं की भी यही कोशिश है। सिर्फ इसलिए कि मेरे पास वीआईपी टिकट नहीं है इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे भगवान को देखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसी तरह अगर सभी सिनेमाघरों में केवल एक ही फिल्म चलती है तो इसका मतलब है कि ताकत ही सही है। तो सवाल यह है कि ‘क्या व्यवस्था निष्पक्ष है?’ पैसा बोलता है।”

पुष्पा 2 की मार्केटिंग पर पैसे खर्च
फिल्मों की मार्केटिंग करने वालीं चांदनी साशा ने अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 के ताबड़तोड़ सक्सेस के पीछे मार्केटिंग को बताया है। उनका कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने इसकी मार्केटिंग पर बहुत पैसा खर्च किया है। उन्होंने कहा, “उनके पास जो डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स हैं, पूरे भारत में हर स्क्रीन और शो केवल पुष्पा ही है। अब हमें यहां खुद से यह सवाल पूछने की जरूरत है, ‘क्या यह एक पैन इंडिया फिल्म है?”

प्रोड्यूसर का फूटा था पुष्पा 2 पर गुस्सा
पुष्पा 2 के मेकर्स ने मल्टीप्लेक्स चेन के साथ एक डील फाइनल की थी जिसमें शुरुआती 10 दिनों तक स्क्रीन्स पर पुष्पा के अलावा किसी और फिल्म को दिखाने की इजाजत नहीं थी। अगर वे ऐसा करते हैं तो जुर्माना देना पड़ेगा। इसके बाद फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवाने ने पुष्पा 2 के मेकर्स की क्लास लगाई थी।

Pushpa 2 स्क्रीनिंग में हुआ बड़ा हादसा, थिएटर में मिली लाश
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को देखने पूरे भारत से लोग थिएटर में पहुंच रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रायदुर्गम शहर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है।
शहर के एक थिएटर में ‘पुष्पा 2’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ये घटना उस वक्त सामने आई जब थिएटर में बैठे लोग पहले से मूवी को मजा उठा रहे थे। आदमी की मौत की खबर सामने आते ही सिनेमाघर में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

क्या था पूरा मामला?
ये घटना मंगलवार शाम 10 दिसंबर की बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक थिएटर में मिली शख्स की लाश ने वहां का माहौल काफी गर्मा दिया। मृतक की पहचान मध्यानप्पा नाम के आदमी के रूप में की गई है। मध्यानप्पा उडेगोलम गांव के रहने वाले था जिसके चार बच्चे थे।

पुलिस ने पीटीआई को दिए बयान में बताया कि 35 साल के आदमी को शराब की लत थी और थिएटर में पहुंचने से पहले ही वो नशे में था। पुलिस के मुताबिक, मध्यानप्पा ने मूवी के दौरान और शराब पी ली, जिसके बाद उन्हें मृत पाया गया है। ये घटना शाम 6 बजे के करीब हुई, जब वहां के एक सफाई कर्मी ने शख्स को संदिग्ध अवस्था में देखा।

मौत के बाद भी चलती रही फिल्म
रायदुर्गम के उप पुलिस अधीक्षक रवि बाबू का कहना है कि फिलहाल मौत का सही कारण क्या है इसका पता नहीं चल सका है। जब आदमी के परिजन थिएटर पहुंचे तो शख्स की मौत हो चुकी थी। मध्यानप्पा की मौत के बाद सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग रोके ने जाने परचलने से परिवार वालों ने नाराजगी भी जताई है।
इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और स्क्रीनिंग को तुरंत रोका गया। घटना के मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

पहले हफ्ते में आया दूसरा मामला
ये घटना उस वक्त सामने आई है, जब ‘पुष्पा 2’ फिल्म को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। हाल ही में मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था।

हालांकि बाद में खुद एक्टर ने एक वीडियो जारी कर मृत महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया था साथ ही घायल बच्चे का इलाज कराने का वादा किया था।

Pushpa 2 Box Office: नेशनल नहीं, सच में इंटरनेशनल खिलाड़ी निकला पुष्पाराज
पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) की कमाई ने साफ कर दिया है कि वाकई पुष्पाराज ‘फायर नहीं, वाइल्ड फायर है’। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के आइकॉनिक डायलॉग्स, धांसू एक्शन और दमदार कहानी के दम पर पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर बेतहाशा नोट छाप रही है। आलम यह है कि इस साउथ फिल्म ने हॉलीवुड पर भी तरस नहीं खाया है।

सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। भारत के अलावा फिल्म का क्रेज दुनियाभर में भी देखने को मिल रहा है। इसी वजह से यह फिल्म हॉलीवुड मूवीज को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रही है। इसने दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

नॉर्थ अमेरिका में पुष्पा 2 का राज
दरअसल, क्रिस्टोफर नोलन की साई-फाई एडवेंचर ड्रामा इंटरस्टेलर (Interstellar) सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। यह उस वक्त थिएटर्स में आई, जब हॉलीवुड की मच अवेटेड मूवीज मोआना 2 (Moana 2), विक्ड (Wicked) और ग्लैडिएटर 2 (Gladiator 2) का बज है। इसे टक्कर देने मैदान में पुष्पा 2 आ गई है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में पुष्पा 2, मोआना 2, विक्ड और ग्लेडिएटर 2 के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म है।

इंटरस्टेलर से आगे निकली पुष्पा 2

यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका के 1245 थिएटर्स में चल रही है, जिसने दो दिन (गुरुवार-शुक्रवार) को बॉक्स ऑफिस पर 1,700,000 यूएस डॉलर (करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये) कमा लिए हैं। इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन की री-रिलीज फिल्म इंटरस्टेलर को पीछे कर दिया है, जो इस वक्त कमाई के मामले में पुष्पा 2 के बाद पांचवें पायदान पर है। 165 थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिन में 1,370,000 डॉलर (1 करोड़ 17 करोड़ के करीब) कमाई की है।

10 साल बाद हुई दोबारा रिलीज

क्रिस्टोफर नोलन की दमदार फिल्मों में शुमार इंटरस्टेलर साल 2010 की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म को 10 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है। इस साई-फाई मूवी की कहानी एक नए ग्रह की खोज करना है। फिल्म में लीड रोल मैथ्यू म्क्कोनौघेय (Matthew McConaughey), जेसिका चैस्टेन (Jessica Chastain) और ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) ने निभाया है।