Porsche – Live Halchal

Porsche डिजाइन से इंस्पायर्ड है ये स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर और 200MP का कैमरा भी है
Honor Magic 7 RSR Porsche Design को चीन में कंपनी की Magic 7 सीरीज के तीसरे स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम एडिशन प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 5,850mAh की बैटरी है जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। Honor Magic 7 RSR Porsche Design में पोर्श की मशहूर कारों की झलक मिलती है। इसमें 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो शूटर समेत ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। इसमें डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग है।

Honor Magic 7 RSR Porsche Design की कीमत 16GB + 512GB वर्जन के लिए CNY 7,999 (लगभग 93,000 रुपये) और 24GB + 1TB वर्जन के लिए CNY 8,999 (लगभग 1,05,000 रुपये) रखी गई है। फोन को एगेट ग्रे और प्रोवेंस कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

Honor Magic 7 RSR Porsche के स्पेसिफिकेशन्स

हॉनर मैजिक 7 RSR पोर्श डिजाइन एंड्रॉयड 15-बेस्ड MagicOS 9.0 स्किन पर चलता है और इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,280 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 453ppi पिक्सल डेनसिटी और 1,600 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है। ये डिस्प्ले 5,000 निट्स एचडीआर तक पीक ब्राइटनेस भी डिलीवर करेगा। ये स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम एडिशन प्रोसेसर पर चलता है जिसे 24GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।जैसा कि नाम से ही पता चलता है, हॉनर मैजिक 7 RSR पॉर्श डिजाइन का डिजाइन क्लासिक पॉर्श एलिमेंट्स से इंस्पायर्ड है। इसमें एक आइकॉनिक हेक्सागोनल स्ट्रक्चर दिया गया है। दावा किया गया है कि फोन स्विस एसजीएस मल्टी-सिनेरियो गोल्ड लेबल फाइव-स्टार ग्लास स्क्रैच और ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफाइड है।

फोटोग्राफी के लिए हॉनर मैजिक 7 RSR पोर्श डिजाइन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 1/1.3-इंच 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसमें वेरिएबल अपर्चर और OIS के लिए सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है जो 100x डिजिटल जूम और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। रियर कैमरा यूनिट में बेहतर फोकस स्पीड के लिए 1200-पॉइंट LiDAR ऐरे फ़ोकसिंग सिस्टम है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 3D डेप्थ कैमरा है।

Honor Magic 7 RSR Porsche Design टू-वे Beidou सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेजिंग को सपोर्ट करता है। ये फीचर यूजर्स को सैटेलाइट सिस्टम के जरिए बाहरी दुनिया के साथ कम्युनिकेट करने की इजाजत देता है जब कोई ग्राउंड नेटवर्क सिग्नल मौजूद न हो। ये फीचर वैसे चीनी बाजार तक ही सीमित रहने की संभावना है। हॉनर मैजिक 7 RSR पॉर्श डिजाइन में 5,850mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड चार्जिंग, 80W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।