PM Modi – Live Halchal

PM Modi आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और देहरादून के पास उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर में दर्शन एवं पूजा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी मंदिर से देहरादून के गढ़ी कैंट में स्थित जसवंत ग्राउंड तक 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे । कुल 213 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर अब करीब ढाई घंटे का रह जाएगा। छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे में 10 ‘इंटरचेंज’, तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण किया गया है। यह एक्सप्रेसवे उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) से लैस है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान किया जा सके।

इस एक्सप्रेसवे में 12 किलोमीटर का एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वन्यजीव गलियारा भी विकसित किया गया है जिससे वन्यजीवों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाई जा सके। गलियारे में आठ पशु मार्ग, दो हाथी ‘अंडरपास’ और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस एक्सप्रेसवे को बनाए जाने की घोषणा फरवरी 2021 में की थी ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस एक्सप्रेसवे को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस आर्थिक गलियारे से प्रदेश में रोजगार, पर्यटन और व्यापार को बहुत बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री के रूप में धामी के कार्यकाल में मोदी का यह 18वां दौरा है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उत्तराखंड का उनका 28वां दौरा है।

PM Modi पर टिप्पणी मामले में ‘MATI’ ने दी प्रतिक्रिया
भारत-मालदीव विवाद के बीच अब मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) ने अपनी प्रतिक्रिया की हैं।

MATI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मालदीव के कुछउप मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की।

सोशल मीडिया पर की कड़ी निंदा

सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए MATI ने लिखा, मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के प्रति सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कुछ उप मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है। भारत हमारे निकटतम पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक है। MATI ने आगे एक बयान में कहा कि भारत हमेशा हमारे विभिन्न संकटों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला रहा है और हम सरकार के साथ-साथ भारत के लोगों द्वारा हमारे साथ बनाए गए घनिष्ठ संबंधों के लिए बेहद आभारी हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन वर्षों में सालाना 2 लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव का दौरा किया, जो कि कोविड-19 महामारी के बाद किसी भी देश से सबसे अधिक है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ें बताते है कि दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद के बाद मालदीव का भारतीयों ने जमकर बहिष्कार किया है।

मालदीव में सबसे ज्यादा भारतीय टूरिस्ट

मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 17 लाख से अधिक पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया, जिनमें से 2,09,198 से अधिक पर्यटक भारतीय थे, इसके बाद रूसी (2,09,146) और चीन (1,87,118) थे।

2022 में भारतीय टूरिस्ट की संख्या 2.4 लाख से अधिक थी, जबकि 2021 में 2.11 लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव के लिए उड़ान भरी। महामारी के दौरान मालदीव अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खुले कुछ देशों में से एक था और उस अवधि के दौरान लगभग 63,000 भारतीयों ने उस देश का दौरा किया।