PM मोदी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 16 Jun 2021 10:40:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg PM मोदी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 PM मोदी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा https://livehalchal.com/pm-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/444618 Wed, 16 Jun 2021 10:40:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=444618 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार (16 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें कोरोना की तीसरी लहर के अलावा राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम शिवराज ने बैठक खत्म होने के …]]>

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार (16 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें कोरोना की तीसरी लहर के अलावा राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम शिवराज ने बैठक खत्म होने के बाद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। 

सीएम शिवराज ने किए कई ट्वीट
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके बताया कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्हें मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही, तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर भी चर्चा की।

इन मुद्दों पर भी हुई बातचीत
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी और सीएम शिवराज के बीच कोरोना नियंत्रण, टीकाकरण अभियान समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा पीएम मोदी को 21 जून से शुरू हो रहे टीकाकरण महाभियान की जानकारी भी दी गई। साथ ही, कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के बारे में भी बताया गया।

]]>