PM मोदी आज झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण – Live Halchal

PM मोदी आज झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। दिल्ली से ही बटन दबाकर वह राष्ट्रीय महत्व की इस संस्था की सौगात देंगे। वर्चुअल सभा भी होगी, जिसमें पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के 50 हजार लोग ऑनलाइन शामिल होंगे।

झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के लोकार्पण को लेकर कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन लम्बे समय से प्रयास कर रहा था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 15 फरवरी, 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आए तब लोकार्पण की सूची में कृषि विश्वविद्यालय का नाम शामिल किया गया, लेकिन बिल्डिंग का कुछ काम अधूरा होने की वजह से नाम हटा दिया गया। इसके बाद 24 अप्रैल, 2020 को पीएम मोदी के झांसी आगमन का कार्यक्रम तय हुआ। वह पंचायती राज दिवस के भव्य आयोजन में शामिल होने आ रहे थे। इस दौरान भी पीएमओ ने कृषि विश्वविद्यालय के लोकार्पण पर सहमति जता दी। दिल्ली से एक टीम ने झांसी आकर कार्यक्रम स्थल का चयन तक कर लिया, लेकिन कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई और कार्यक्रम टल गया।

अब शनिवार को एक बार फिर लोकार्पण का कार्यक्रम बना है। शुरुआत में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह झांसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन फिर सीएम योगी का आगमन भी टल गया। अब पीएम मोदी 29 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे कृषि विश्वविद्यालय का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में सीएम योगी और कृषि मंत्री भी ऑनलाइन शामिल होंगे।

50 हजार लोग ऑनलाइन होंगे शामिल : कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविन्द कुमार ने बताया कि वर्चुअल सभा भी होगी, जिसे पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह सम्बोधित करेंगे। देशभर के आईसीएआर के सभी 101 संस्थान, 75 कृषि विश्वविद्यालय, 721 कृषि विज्ञान केंद्र से लगभग 50 हजार लोग कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल होंगे।

विद्यार्थियों से वार्ता भी करेंगे पीएम मोदी : कृषि विश्वविद्यालय का ऑनलाइन लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों से वर्चुअल वार्ता भी करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम में से 10 मिनट का समय तय किया गया है।

कृषि विश्वविद्यालय का सफर : झांसी में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने की प्रक्रिया भले ही वर्ष 2009 में शुरू हुई, लेकिन राजनीतिक गलियारों से जूझने के बाद 5 मार्च, 2014 को गजट नोटिफिकेशन हो गया। इसके बाद जमीन को लेकर लम्बा प्रयास किया गया। नवंबर, 2017 में बिल्डिंग का निर्माण शुरू हुआ, जिसका अब लोकार्पण होने जा रहा है।