PF खाताधारकों के लिए गुड न्यूज! – Live Halchal

बैंक में आएगा ब्याज का पैसा,PF खाताधारकों के लिए गुड न्यूज!
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ से अधिक अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी है. इस बार कर्मचारियों की दिवाली और ज्यादा रोशनी वाली होगी. पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में जल्द ही ब्याज की रकम ट्रांसफर होने वाली है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि ईपीएफओ जल्द ही अपने 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में 2020-21 के लिए ब्याज ट्रांसफर करने की घोषणा कर सकता है.

गौरतलब है कि सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दिखा चुकी है. श्रम मंत्रालय ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी है. अब EPFO जल्द ही सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज की रकम जमा करेगा. बताया जा रहा है कि दीवाली से पहले कर्मचारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं.

पिछले 7 साल में सबसे कम ब्याज दर

आपको बता दें कि EPFO ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दर 8.5 फीसदी ही जारी रखने का फैसला किया था जो पिछले 7 साल में सबसे कम है. आपको बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में भी ब्याज इतना ही था. वहीं, वर्ष 2019 में EPF पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलता था और 2018 में 8.55 फीसदी ब्याज दिया था. दरअसल, वित्त वर्ष 2019-20 में केवाईसी में हुई गड़बड़ी की वजह से बहुत से लोगों को 8-10 महीने बाद ब्याज मिल था.

EPFO ने किया सतर्क

EPFO ने अपने खाताधारकों को किसी भी फर्जी कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी है. EPFO ने अपने 6 करोड़ पीएफ खाताधारकों को निजी जानकारी और किसी भी तरह के ऐप को डाउनलोड को लेकर अलर्ट किया है. EPFO ने ट्विटर पर अलर्ट जारी करते हुए कहा है, ‘ईपीएफओ कभी भी फोन कॉल पर अपने खाताधारकों से यूएएन नंबर, आधार नंबर, पैन नंबर या बैंक डिटेल नहीं मांगता है और न ही EPFO अपने अकाउंट होल्डर को कोई फोन कॉल करता है.

इस आसान प्रक्रिया से चेक करें ब्याज

EPFO में ब्याज पैसे चेक करने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके खाते में ब्याज की राशि आई है या नहीं यह जांच करने के लिए कई तरीके हैं. वैसे तो, EPFO की तरफ से ब्याज ट्रांसफर करने की सूचना मैसेज करके हर ग्राहक को दी जाती है. लेकिन, आप खुद भी मैसेज भेज कर खाते में बैलेंस की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं. आपको अपने मोबाइल फोन पर बस ‘EPFOHO UAN ENG’ टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा. मैसेज के अंतिम तीन अक्षर भाषा के लिए हैं.

अगर आप अपने खाते की जानकारी हिंदी में लेना कहते हैं तो ‘EPFOHO UAN HIN’ लिखकर भेज सकते हैं. लेकिन खाताधारकों क यह ध्यान रखना होगा कि यह मैसेज उसी मोबाइल फोन से भेजें जिसका नंबर यूएएन में रजिस्टर्ड हो. इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर भी जानकारी ले सकते हैं. इसके बाद आपको EPFO ​​की ओर से एक मैसेज मिलेगा जिसमें आपको अपने PF अकाउंट की डिटेल मिल जाएगी.