Paytm – Live Halchal

Paytm की कॉम्पिटिटर कंपनी को RBI ने दी बड़ी सौगात, Mobikwik को मिला ये अहम लाइसेंस
पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम की कॉम्पिटिटर कंपनी को NBFC का लाइसेंस दे दिया है। दरअसल, ‘वन मोबीक्विक सिस्टम्स लिमिटेड’ (Mobikwik) ने बताया कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के रूप में काम करने के लिए अपने आवेदन की मंजूरी मिल गई है, जिससे कंपनी को एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत अपने लोन ऑपरेशन का विस्तार करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

अब कंपनी अपने लोन बिजनेस के लिए मोबीक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित करेगी। उम्मीद है कि यह नई इकाई कंज्यूमर और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को सुरक्षित और असुरक्षित दोनों प्रकार के लोन प्रोडक्ट उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी।

क्या है कंपनी की प्लानिंग?
मोबीक्विक ने कहा कि एनबीएफसी बनने से उसे मौजूदा तकनीकी बुनियादी ढांचे, अंडरराइटिंग सिस्टम और रिकवरी कैपिसिटी के समर्थन से क्रेडिट उत्पादों को अधिक तेज़ी से डिजाइन और लॉन्च करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने आगे कहा कि नई लोन ब्रांच, को-लैंडिंग अरेंजमेंट के तहत साझेदारी को भी सुगम बनाएगी, जिससे पूंजी तक पहुंच में सुधार हो सकता है।एमएफएसपीएल में ऑपरेशन तब शुरू होगा जब कंपनी को आरबीआई से पंजीकरण प्रमाणपत्र (CoR) प्राप्त हो जाएगा और वह लागू नियामक शर्तों को पूरा कर लेगी।

बता दें कि यह फिनटेक कंपनी वर्तमान में अपने पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म के माध्यम से 186 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स और लगभग 4.8 मिलियन व्यापारियों को सेवाएं प्रदान करती है। यह डिजिटल वॉलेट सेवाएं, यूपीआई भुगतान, ज़िप ईएमआई जैसी क्रेडिट योजनाएं और निवेश उत्पाद सहित कई प्रकार के उत्पाद पेश करती है।

ZOHO देगी Paytm और फोन पे को चुनौती
एक तरफ जहां अभी भारत में जोहो के अराटाई एप को व्हाट्सएप के टक्कर का बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अब जोहो ने गूगल पे और फोन पे को चुनौती देने का भी प्लान बना लिया है। जोहो अब पेमेंट्स पॉइंट-ऑफ-सेल डिवाइस लॉन्च कर रही है।

चेन्नई की SaaS प्रमुख जोहो की सहायक कंपनी जोहो पेमेंट्स ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए पॉइंट ऑफ सेल (POS) डिवाइस लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह क्रेडिट/डेबिट कार्ड के लेन-देन और क्यूआर कोड-आधारित भुगतान के साथ-साथ साउंड बॉक्स को भी सक्षम बनाती है।

कंपनी फाइनेंस टेक्नोलॉजी में भी अपनी पहुंच को और मजबूत कर रही है। पिछले साल जोहो ने RBI से अधिकृत भुगतान एग्रीगेटर बनने की अनुमति पाई है। वैश्विक वित्तीय तकनीक और भुगतान में व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान करने और भारत के डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जोहो ने NPCI के NBBL के साथ साझेदारी की है।

जोहो के फाउंडर ने X प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी

जोहो ने हार्डवेयर क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा करते हुए जोहो पेमेंट्स POS डिवाइस, क्यूआर डिवाइस और साउंड बॉक्स लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही, कंपनी भुगतान क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।

फर्म ने 2024 में जोहो पेमेंट्स की शुरुआत की थी। इसके अलावा, फर्म अब अपनी भुगतान क्षमताओं संग्रह और बाजार निपटान के लिए वर्चुअल अकाउंट का भी विस्तार कर रही है।

ईश्वरन ने कहा कि जोहो ने भुगतान के लिए एक अलग बिजनेस यूनिट बनाई है, जो दर्शाता है कि यह फर्म के लिए कितना महत्वपूर्ण अवसर है।

पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डिजिटल पेमेंट में बढ़ोतरी जारी है, वित्त वर्ष 2024 में साल-दर-साल (YoY) लेन-देन की मात्रा में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो वित्त वर्ष 2029 में तीन गुना बढ़ने की ओर अग्रसर है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के व्यापारियों से जुड़ने के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार न केवल महानगरों और टियर-1 शहरों में, बल्कि टियर-2, टियर-3 और टियर-4 शहरों में भी हो रहा है।

वित्त वर्ष 2024 में क्यूआर कोड की सालाना बढ़ोतरी क्रमशः लगभग 30 प्रतिशत और 17 प्रतिशत से अधिक रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में इनोवेशन जैसे साउंडबॉक्स, व्यापारियों को क्रॉस-सेल और नवीन एक्टिवेशन रणनीतियों ने भी व्यापारियों द्वारा डिजिटल भुगतान के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

Paytm के शेयरों में आएगी और बड़ी तेजी? इस म्यूचुअल फंड हाउस ने खरीदे 26 लाख शेयर
पेटीएम के शेयरों (Paytm Share Price) में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी बनी हुई है और स्टॉक का प्राइस 1050 से बढ़कर 1238 रुपये पर आ गया है। ऐसे में आईपीओ के समय से पैसा लगाए बैठे शेयरधारक राहत की सांस ले रहे हैं, क्योंकि पेटीएम के शेयरों में 400 रुपये के निचले स्तर से जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है। मई 2024 में पेटीएम के शेयर 396 रुपये के स्तर तक पहुंच गए थे। पिछले साल आरबीआई द्वारा पेटीएम के खिलाफ लिए गए फैसलों से कंपनी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, अब रिजर्व बैंक ने अब बैन हटाकर पेटीएम को बड़ी राहत दी है।

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर 20 अगस्त को एक फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1,238 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही पेटीएम के शेयरों ने 52 वीक हाई लगा दिया। खास बात है कि कंपनी के शेयर 3 साल के उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फंड हाउस (Motilal Oswal Fund House) की पेटीएम के शेयरों में हिस्सेदारी बढ़कर 5 फीसदी हो गई है।

26 लाख शेयरों का सौदा

मोतीलाल फंड हाउस ने 11 अगस्त, 2025 को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए पेटीएम में अतिरिक्त 26.31 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी की कुल इक्विटी के 0.41 प्रतिशत के बराबर है। इस खरीद के बाद, वन 97 कम्युनिकेशंस में मोतीलाल ओसवाल फंड हाउस की कुल शेयरहोल्डिंग बढ़कर 3.29 करोड़ शेयर हो गई, जो कंपनी की कुल इक्विटी पूंजी का 5.15 प्रतिशत है।

ब्रोकरेज हाउसेज बढ़ा चुके हैं टारगेट प्राइस

हाल ही में ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम के शेयरों पर “HOLD” रेटिंग को अपग्रेड कर “BUY” कर दिया, साथ ही टारगेट प्राइस 900 रुपये के मुकाबले 1250 किया है। इसके अलावा, Citi भी पेटीएम के शेयरों पर 1215 रुपये का टारगेट प्राइस दे चुका है। खास बात है कि पेटीएम के शेयरों का मौजूदा भाव इन सभी टारगेट प्राइस से ऊपर जा चुका है।

सरकार के एक बयान से बुरी तरह गिरा Paytm का शेयर, 10% तक टूटा
पेटीएम के शेयर आज फिर भारी गिरावट के चलते चर्चा में हैं। शुरुआती कारोबार में वन 7 कम्युनिकेशन, पेटीएम की पैरेंट कंपनी का स्टॉक 10 फीसदी तक टूट गया। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट सरकार के उस बयान के बाद आई है, जिसमें वित्त मंत्रालय की ओर से यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर लगाने के बारे में सफाई दी गई।

दरअसल, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिनमे यह दावा किया जा रहा था कि 3000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाया जाएगा।

इन रिपोर्ट्स मे कहा गया था सरकार बैंकों और पेमेंट सॉल्युशन प्रोवडर्स को सहायता प्रदान करने के लिए 3,000 रुपए और उससे अधिक मूल्य के लेनदेन पर एमडीआर लागू करने की योजना बना रही है। लेकिन, सरकार ने इस दावे को गलत और भ्रामक बताया।

पिछले साल के बाद सबसे बड़ी गिरावट
पेमेंट एग्रीगेटर पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में 10% तक की गिरावट देखी गई। शेयरों में यह गिरावट पिछले साल फरवरी के बाद से स्टॉक में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर से जुड़ा डेवलपमेंट, विशेष रूप से पेटीएम के लिए मायने रखता है। पेटीएम के लिए हमारा एडजस्ट EBITDA अनुमान आम सहमति से ऊपर हैं, और यह FY24 के लेवल (2 बेसिस प्वाइंट) पर वापस आ जाएगा।”

ब्रोकरेज ने दिया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज़ फर्म UBS ने वन97 कम्युनिकेशंस, पेटीएम के शेयरों को ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है और प्रति शेयर ₹1,000 का टारगेट प्राइस दिया है, साथ ही कहा कि एमडीआर में देरी या इसका न शुरू होना पेटीएम के लिए भावनात्मक रूप से नकारात्मक है। फिलहाल, पेटीएम के शेयर 7.45 फीसदी की गिरावट के साथ 888.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

Lakshadweep ट्रिप पर जाने वालों को Paytm दे रहा है फ्लाइट बुकिंग पर गजब का ऑफर
इन दिनों लक्ष्यद्वीप की जमकर चर्चा हो रही है और इसकी वजह है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां गए थे, ऐसे में लोगों के जेहन में भी लक्ष्यद्वीप की ट्रिप करने की प्लानिंग बन रही है।

अगर आप यहां ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पेटीएम की तरफ से एक अच्छा ऑफर दिया जा रहा है। जिसका फायदा उठाकर आप कम दाम में लक्ष्यद्वीप के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं। यहां इसी का लाभ लेने का तरीका बताने वाले हैं।

कम पैसों में बुक होगी फ्लाइट

पेटीएम की तरफ से लक्ष्यद्वीप की फ्लाइट बुक करने वालों के लिए एक शानदार ऑफर दिया जा रहा है। एक प्रोमो कोड के साथ इसका लाभ लिया जा सकता है। फ्लाइट बुकिंग के वक्त FLYLAKSHA प्रोमो कोड के साथ 10 प्रतिशत का डिस्काउंट पेटीएम की तरफ से दिया जा रहा है।

इसका लाभ लेने के लिए आपकी टिकट बुकिंग की राशि कम से कम 3,000 रुपये होनी चाहिए। यह ऑफर एक महीने के लिए जारी रहेगा। ध्यान रखने वाली बात है कि अगर एक बार फ्लाइट बुक कर दी जाती है और फिर उसे कैंसल किया जाता है तो आप इस ऑफर का लाभ लेने के लिए एलिजिबल नहीं होंगे।

क्यों है चर्चा में लक्ष्यद्वीप?

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लक्ष्यद्वीप गए थे और वहां उन्होंने जो फोटो क्लिक करवाई उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किया था, जिसके बाद इन तस्वीरों पर मालदीव सरकार के एक मिनिस्टर ने विवादित टिप्पणी कर दी और ये मामला देखते ही देखते चर्चा में आ गया है।