NSA डोभाल – Live Halchal

NSA डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किए बड़े खुलासे, तिलमिलाया पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर पर एनएसए अजीत डोभाल के बयान से तिलमिलाए पाकिस्तान ने कहा कि दोनों देशों के बीच स्थायी शांति का रास्ता बातचीत और आपसी सम्मान में निहित है।

पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए
चेन्नई में एक कार्यक्रम में एनएसए अजीत डोभाल ने शुक्रवार को कहा था कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और विदेशी मीडिया को चुनौती दी कि वह किसी भी भारतीय संरचना को हुए नुकसान की एक भी तस्वीर दिखाए, यहां तक कि कांच का टुकड़ा भी तोड़ा गया हो।

डोभाल के बयान से बौखलाया पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने दावा किया कि भारतीय एनएसए की टिप्पणियां तोड़-मरोड़ कर और गलत बयानी से भरी हैं। वे न केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं, बल्कि जानबूझकर गलत बयान दे रहे हैं, जो जिम्मेदार शासन के मानदंडों का उल्लंघन है।

संघर्ष का महिमामंडन ठीक नहीं- पाकिस्तान
उन्होंने कहा कि संघर्ष का महिमामंडन किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं है। स्थायी शांति का मार्ग संवाद, आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन में निहित है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आगामी एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेगा, लेकिन भारतीय पक्ष के साथ हमारी कोई बैठक की योजना नहीं है।

ऐसा एक फोटो दिखाएं, जिसमें भारत का नुकसान नजर आए : डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की रिपोर्टिंग के लिए विदेशी मीडिया की कड़ी आलोचना की और उन्हें पाकिस्तानी हमलों से भारतीय बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का सुबूत पेश करने की चुनौती दी।

यह भी पढ़े – पंजाब कैबिनेट के 2 मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज होने पर सीएम मान का बड़ा बयान

डोभाल ने दी चुनौती
उन्होंने कहा-विदेशी प्रेस ने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा किया, वैसा किया। आप मुझे एक भी फोटो, एक भी तस्वीर दिखाइए, जिसमें किसी भारतीय बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा हो। यहां तक कि किसी शीशे को भी तोड़ा गया हो।

तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में सिर्फ पाकिस्तान के 13 एयरबेस ही दिखाई दिए, चाहे वह सरगोधा हो, रहीम यार खान हो या चकलाला हो। मैं आपको केवल वही बता रहा हूं, जो विदेशी मीडिया ने तस्वीरों के आधार पर प्रस्तुत किया। हम ऐसा करने (पाकिस्तानी हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाने) में सक्षम हैं।

हम पाकिस्तान में कोई निशाना नहीं चूके- डोभाल
आइआइटी मद्रास के 62वें दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए एनएसए ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की सटीक मारक क्षमता का प्रदर्शन हुआ। हमने पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

ऑपरेशन की सटीकता इतनी अधिक थी कि हमें पता था कि कौन कहां है। पूरा ऑपरेशन सात मई को 1.05 बजे शुरू हुआ और मुश्किल से 23 मिनट तक चला। हम पाकिस्तान में कोई निशाना नहीं चूके।

दिल्ली में अमित शाह कर रहे हाई लेवल मीटिंग; NSA डोभाल और सेना प्रमुख भी मौजूद
जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए हैं। शाह आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे है। बैठक में NSA अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी मौजूद हैं।

जम्मू में हाल ही में हुए आतंकी हमलों (Reasi terror attack) के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah high level meeting on Jammu attack) आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की होगी समीक्षा

गृह मंत्री नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का आकलन कर रहे हैं। संबंधित अधिकारी गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थितियों और ऐसे आतंकवादी हमलों से निपटने की तैयारियों के बारे में बताएंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला समेत अन्य शीर्ष अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक में इस बात की संभावना

समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों ने बताया कि शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर बलों की तैनाती, घुसपैठ के प्रयासों, चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की स्थिति और सक्रिय आतंकवादियों की ताकत के बारे में अवगत कराए जाने की संभावना है।

शाह प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुरूप सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाने वाली तत्काल कार्रवाई के बारे में व्यापक दिशानिर्देश दे सकते हैं।

आतंक का होगा सफाया

अमित शाह ने एक दिन पहले भी गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और इस मुद्दे पर आज एक और विस्तृत बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर चिंता जताई थी। आज इसी को लेकर कोई बड़ा सुरक्षा प्लान बनाया जा सकता है।

चार जगहों पर हुए आतंकी हमले

बता दें कि 9 जून से रियासी, कठुआ और डोडा में चार जगहों पर आतंकी हमले हुए हैं। इस हमले में नौ तीर्थयात्री मारे गए, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया, एक नागरिक घायल हो गया और कम से कम सात सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं के बाद सुरक्षा स्थिति पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एनएसए अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

NSA डोभाल बोले- आलोचक भी नहीं उठा सकते कोई सवाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सभ्यता सबसे पुरानी और निरंतर सभ्यताओं में से एक है और इसका विस्तार भी विशाल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का गठन उन लोगों द्वारा किया जाता है जो अपने इतिहास की सामान्य समझ और अपने भविष्य की सामान्य दृष्टि साझा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने अलेक्जेंडर की भारत यात्रा का भी जिक्र किया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सभ्यता सबसे पुरानी और निरंतर सभ्यताओं में से एक है और इसका विस्तार भी विशाल है। साथ ही कहा कि अपने इतिहास का समान बोध तथा अपने भविष्य की समान दृष्टि रखने वाले लोग राष्ट्रीयता का निर्माण करते हैं। डोभाल नई दिल्ली में विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (VIF) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अजीत डोभाल ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास को लेकर किसी ने कोई सवाल नहीं उठाया है और न ही उठा सकता है, यहां तक कि भारत के आलोचक भी नहीं। पहली है इसकी प्राचीनता। यह सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और शायद मानव जीवन विकसित हो चुका था और समाज ने खुद को बहुत ऊपर तक परिपूर्ण कर लिया था। अब, यह किसने किया? क्या वे मूल लोग थे या वे बाहर से आए थे, वे इसके बारे में तो पक्षपाती हो सकते हैं, लेकिन वे सभी मानते हैं कि यह प्राचीन सभ्यता है।

डोभाल ने भारतीय सभ्यता की दूसरी विशेषता इसकी निरंतरता बताई। उन्होंने कहा,

अगर इसकी शुरुआत 4000 या 5000 साल पहले हुई तो यह आज तक लगातार जारी है। उसमें कोई रुकावट नहीं है। तीसरी विशेषता इसका विशाल विस्तार है। यह कोई छोटा-मोटा गांव नहीं थी, जो आपको किसी विकसित द्वीप या उस जैसी किसी जगह पर मिलती हो।

डोभाल ने अलेक्जेंडर की भारत यात्रा का किया उल्लेख

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का गठन उन लोगों द्वारा किया जाता है, जो अपने इतिहास की सामान्य समझ और अपने भविष्य की सामान्य दृष्टि साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इतिहास की अलग-अलग समझ है यानी अगर मेरा नायक आपका खलनायक है तो आप और मैं एक राष्ट्र नहीं बना सकते। इसके अलावा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अलेक्जेंडर की भारत यात्रा भारतीय इतिहास में एक घटना नहीं थी, बल्कि पश्चिमी इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी।