NIA की रेड – Live Halchal

सिरसा में NIA की रेड: आतंकी हैप्पी पासिया के साथी बग्गा सिंह के दो ठिकानों पर छापा
पंजाब की गुमटाला पुलिस चौकी में 9 जनवरी की रात 12.30 बजे ब्लास्ट हुआ था। जांच में पता चला कि आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के थोड़ी देर बाद ही विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासिया की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा गया कि…

पंजाब की गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में वीरवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की दो टीमों ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासिया के साथी सिरसा निवासी बग्गा सिंह के ठिकानों पर छापा मारा। एनआईए की एक टीम ने सुबह पांच बजे आरोपी बग्गा सिंह के एक रिश्तेदार वेदवाला निवासी गुरमीत सिंह उर्फ मीता के घर पर छापा मारा। वहीं, दूसरी टीम ने शहर के गुरुतेग बहादुर नगर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां दबिश देकर छानबीन की। एनआईए की यह कार्रवाई करीब छह घंटे चली।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बग्गा सिंह और उसके साथी अमृतसर निवासी पुष्करन सिंह उर्फ सागर को पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स ने 28 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम ने आरोपी बग्गा सिंह के एक रिश्तेदार वेदवाला निवासी गुरमीत सिंह उर्फ मीता के घर पर मौजूद सदस्यों से पूछताछ की। एनआईए ने पूछा कि बग्गा सिंह का यहां किन-किन लोगों से संपर्क और मेलजोल था। एनआईए ने रिश्तेदारों की आर्थिक स्थिति भी जांची। एनआईए ने रिश्तेदारों से उनके कामकाज व बैंक खातों का ब्योरा लिया। पूछताछ करने के बाद एनआईए की टीम सुबह 11 बजे चंडीगढ़ रवाना हो गई।

9 जनवरी की देर रात पुलिस चौकी पर फेंका था ग्रेनेड
बता दें कि पंजाब की गुमटाला पुलिस चौकी में 9 जनवरी की रात 12.30 बजे ब्लास्ट हुआ था। जांच में पता चला कि आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के थोड़ी देर बाद ही विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासिया की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा गया कि पुलिस चौकी पर हमला उसकी तरफ से करवाया गया है। यह धमाका पिछले दिनों पुलिस की ओर से झूठे मुकाबले में बेकसूर दो युवकों की टांगों पर गोलियां मारने का बदला है। इसके बाद एनआईए ने आतंकी हैप्पी पासिया पर पांच लाख का इनाम रख दिया।

बग्गा सिंह के नेटवर्क का पता लगा रही है एनआईए
28 जनवरी 2025 को पंजाब पुलिस ने पुलिस चौकी बम ब्लास्ट मामले में सिरसा की ढाणी काहन सिंह निवासी बग्गा सिंह और अमृतसर निवासी पुष्करन सिंह उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उक्त दोनों अमेरिका स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हैप्पी पासिया और कुख्यात नशा तस्कर सरीन भोला के लिए काम करते हैं। मामले की जांच करते हुए एनआईए अब आरोपी बग्गा सिंह के नेटवर्क का पता लगा रही है।

पंजाब में KZF आतंकी के घर NIA की रेड
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गत दिन 3 आरोपियों का एनकाउंटर किया गया था उसे खालिस्तानी आंतकी फतेह सिंह बागी की ओर से ऑपरेट किया गया जो खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चीफ रणजीत नीटा का संगठन ऑपरेट कर रहा है। पीलीभीत में एनकाउंटर करने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने गत दिन मंगलवार को खालिस्तानी आतंकी हेंडलर के घर पर रेड की गई। इस दौरान गांव मियांपुर में रेड की गई तो गांव वालों में दहशत का माहौल था। उक्त आतंकी बागी के परिवार से पूछताछ की गई।

NIA ने गांव सराय अमानत खां से और जानकारी ली गई। वहीं बता दें कि जगजीत सिंह उर्फ फतेह सिंह बागी यू.के. में आर्मी में तैनात हैं। उसका पिता जोगिंदर सिंह और दादा दोनों भारतीय सेना में अपना सेवाएं दे चुके हैं। वहीं बड़ा भाई भी राजस्थान में भारतीय सेना में तैनात है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार फतेह सिंह बागी विदेश में पढ़ाई के लिए गया था। वह साफ्टवेयर इंजीनियर का डिप्लोमा करने यूके चाहता था जो अब यू.के. आर्मी में तैनात है।

वहीं बताया जा रहा है कि उक्त आतंकी बागी ने किसी दूसरी जाति की लड़की से शादी कर ली थी जिसके बाद परिवार ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया था। उक्त आतंकी 10 साल से यू.के. में रह रहा है और आर्मी की ड्यूटी कर रहा है। बता दें कि फतेह सिंह बागी यू.के. आर्मी में तैनात होने के बावजूद पंजाब में हमले करवा रहा है।

जगजीत सिंह उर्फ फतेह सिंह बागी ने पंजाब के लुधियाना में 16 अक्तूबर को शिव सेना नेशा योगेश बख्शी के घगर पेट्रोल बम, 1 नवंबर को शिव सेना हरकीरत सिंह के घर पेट्रोल बम फैंका गया था। उक्त हमला पाकिस्तान में छिपे आतंकी रणजीत सिंह उर्फ रणजीत नीटा ने करवाया जिसकी जिम्मेदारी फतेह सिंह बागी ने ली। इसके अलावा गुरदासपुर में 18 दिसंबर ऑटो में , 1 दिसंबर को नवांशहर के थाना काठगढ़ की पुलिस चौकी आंसरो में, 20 दिंसबर को गुरदासपुर में बंगा वडाला चौकी पर ग्रेनेड हमला हुआ था जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी।