New Year – Live Halchal

New Year पर महाकाल या पचमढ़ी जा रहे हैं? पहले ये खबर पढ़ लें
नए साल के जश्न के लिए मध्य प्रदेश में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन, पचमढ़ी और ओंकारेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों पर होटल और टैक्सी के किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है। सरकारी और निजी होटल पूरी तरह बुक हैं, जिससे यात्रियों को ठहरने और आवागमन में परेशानी हो रही है। टैक्सी संचालक मांग बढ़ने के कारण किराए में वृद्धि को मजबूरी बता रहे हैं। यह स्थिति गोवा और मुंबई जैसे अन्य शहरों में भी देखी जा रही है।

हर कोई बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहा है। बस कुछ ही समय बाद पूरी दुनिया साल 2026 का स्वागत करती नजर आएगी। नए साल को लेकर लोग अक्सर कई तरह की प्लानिंग करते हैं। खासकर इस मौके पर लोग घूमना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए लोग कई सारी जगह जाना पसंद करते हैं और हिन्दुस्तान का दिल मध्य प्रदेश इन्हीं में से एक है। इस साल कई लोग नया साल मनाने के लिए मध्य प्रदेश का रुख कर रहे हैं और यही वजह है कि प्रदेश में इस समय लोगों की भीड़ जमा होने लगी है।

महंगा हो रहा किराया

अगर नए साल के जश्न के लिए आप मध्य प्रदेश के पर्यटन या धार्मिक स्थलों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपना बजट बढ़ा लीजिए। दरअसल, भारी भीड़ के चलते भोपाल से बाहर जाने वाली टैक्सियों और होटलों के किराए में भारी उछाल आया है। आलम यह है कि सरकारी टूरिज्म (MPTDC) के होटल्स पूरी तरह पैक हैं और प्राइवेट टैक्सियां हर ट्रिप पर 1000 रुपये तक ज्यादा वसूल रही हैं।

टैक्सी के किराए में जबरदस्त उछाल टैक्सी संचालकों का कहना है कि गाड़ियों की कमी और डिमांड ज्यादा होने के कारण रेट बढ़ाना मजबूरी है। भोपाल से अलग-अलग शहरों के मौजूदा रेट इस प्रकार हैं:

उज्जैन और पचमढ़ी: आम दिनों में इनका किराया 2000-2500 रुपये होता था, जो अब बढ़कर 3000 से 3500 रुपये हो गया है।

ओंकारेश्वर: यहां जाने के लिए अब आपको 2800 रुपये की जगह 3800 से 4200 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।

पचमढ़ी में सबसे ज्यादा मारामारी

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ है। टूरिज्म विभाग के करीब 190 कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। प्राइवेट होटलों ने भी मौके का फायदा उठाते हुए किराए में आग लगा दी है। जो कमरा पहले 4-5 हजार में मिलता था, उसके लिए अब पर्यटकों को 6500 से 7000 रुपये तक देने पड़ रहे हैं।

धार्मिक नगरियों में भी बुरा हाल

महाकाल लोक और ओंकारेश्वर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते होटल और धर्मशालाएं लगभग फुल हैं। उज्जैन में कमरों का किराया 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गया है। ओंकारेश्वर में भी सीमित होटल्स होने के कारण बुकिंग नहीं मिल रही है।

मैहर और महेश्वर में भी संकट

यही हाल मैहर और महेश्वर का भी है। यहां रुकने की जगह न मिलने पर लोग कटनी या आसपास के कस्बों में रात गुजारने को मजबूर हैं। इसके अलावा भोपाल के पास सीहोर, भोजपुर और सलकनपुर में भी 1 जनवरी को भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

देशभर में यही हाल

महंगाई की यह मार सिर्फ एमपी तक ही सीमित नहीं है। गोवा, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों की फ्लाइट्स और होटल्स के दाम भी न्यू ईयर पीक सीजन के कारण काफी बढ़ गए हैं।

New Year वीकेंड में मस्ट वॉच है 2 घंटे 50 मिनट की ये टॉप रेटेड फिल्म
अक्सर हम छुट्टियों में ऐसी फिल्मों की तलाश करते हैं जो न केवल हमारा मनोरंजन करें, बल्कि हमें तनाव से दूर ले जाकर ठहाके लगाने पर मजबूर कर दें। अगर आप भी कोई ऐसी ही फिल्म देखना चाहते हैं तो आपको बॉलीवुड की एक क्लासिक फिल्म जरूर देखनी चाहिए। 16 साल बाद भी फिल्म का क्रेज बरकरार है।

यह कॉमेडी फिल्म जब रिलीज हुई तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया। फिल्म की अच्छी कमाई हुई और इसे तगड़ी रेटिंग भी मिली। फिल्म में इमोशन, ड्रामा और खूब सारी कॉमेडी है। नए साल में आपको यह फिल्म इसलिए भी देखनी चाहिए, क्योंकि यह आपको सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा।

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म
अगर आप नए साल के मौके पर घर बैठकर एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म 16 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस 202 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 400 करोड़ रुपये था।

कॉमेडी का तड़का लगाती है फिल्म
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। 2 घंटे 50 मिनट की फिल्म में तीन दोस्तों की इंजीनियरिंग कॉलेज में लाइफ, जॉब और निजी जिंदगी की चुनौतियों को दिखाया गया है। फिल्म में कॉमिक टाइमिंग और ह्यूमर ऑन-पॉइन्ट हैं। कहीं-कहीं इमोशनल मोमेंट भी हैं जो आपको फिल्म से जोड़ा रखेगा।

ओटीटी पर कहां मौजूद है फिल्म?
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो साल 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की मूवी 3 इडियट्स (3 Idiots) है। इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में करीना कपूर खान और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में तीनों दोस्त रैंचों (आमिर), राजू (शरमन) और फरहान (माधवन) की तिकड़ी काफी पसंद की गई थी। यह फिल्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर मौजूद है।

तिरुपति मंदिर में New Year की तैयारी शुरू, दर्शन करने आ सकते हैं तीन लाख श्रद्धालु
आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े धर्मस्थल तिरुपति मंदिर में नए साल की जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि यहां रोजाना 50 हजार भक्त दर्शन के लिए आते हैं। नए साल पर यह आंकड़ा 3 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीआईपी दर्शन बंद कर दिए गए हैं।

तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष बी. आर नायडू ने इसको लेकर बताया है कि 1 से 5 जनवरी तक भीड़ बहुत होगी, इस बार मंदिर में 2 लाख लोगों के आने का अनुमान है। साथ ही कहा जा रहा है इस बार दर्शन के लिए भक्तों को ऑनलाइन टिकट लेना होगा, अन्नदानम केंद्रों पर मुफ्त भोजन काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है, पूरी व्यवस्था का अच्छे से इंतजाम किया गया, ताकि कोई भी भक्त भूखा ना सोए।

एक दिन में 3 लाख लोग करेंगे भोजन

रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में 3 लाख लोग भोजन कर सकेंगे। साथ ही रसोइयों में चार स्तर की निगरानी की जा रही है। नए साल के साथ 10 जनवरी को वैकुंठ एकादशी से 9 दिन का महा उत्सव शुरू होने वाला है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान बालाजी के दर्शन मोक्ष देने वाले होते हैं। भक्तों के प्रसाद का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

कहां से ले सकते ऑनलाइन टिकट?

टीटीडी के सीईओ श्यामला राव के मुताबिक हर दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा लड्डू प्रसाद के लिए बनाए जाएंगे। भक्तों को दर्शन में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए ऑनलाइन टिकट व्यवस्था की गई है। भक्त श्रीवाणी से ऑनलाइन टिकट ले सकते हैं। इस बार स्वर्ण उत्सव में रथ जुलूस, चक्र स्नानम भी शामिल रहेंगे। मंदिर से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन नियमित समय पर ही होगा।

विवाद में भी था मंदिर

वहीं पिछले दिनों मंदिर में आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसादम लड्डू में घी की जगह फिश ऑयल और जानवरों की चर्बी वाला तेल इस्तेमाल होने के दावे पर राजनीति गरमा गई थी। इसके पीछे की मुख्य वजह प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला घी  है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती सरकार के समय पर तिरुपति के प्रसाद यानी लड्‌डुओं को बनाने में मछली का तेल और पशु चर्बी का इस्तेमाल हुआ।

हरियाणा में महिलाओं को New Year से पहले बड़ी सौगात!
हरियाणा सरकार युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लेकर जा रही है। सरकार प्रदेश की एक हजार महिलाओं को एक ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी और उन्हें ई-रिक्शा चलाने के लिए ट्रेनिंग भी देगी। इस योजना को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस पूरी योजना में करीब 692 लाख रुपये खर्च होंगे। यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू होगी।

राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा इस योजना का लाभ

बता दें कि सरकार यह योजना हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लागू करने जा रही है। इस योजना का लाभ सिर्फ राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। उनके पास राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। सरकार जिन महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी, उनमें 400 बीपीएल परिवार से संबंधित युवतियां व महिलाएं होंगी, जबकि 100 विधवा और बाकी 500 दूसरे वर्ग की महिलाएं होंगी। ई-रिक्शा चलाने वाली युवतियों व महिलाओं की उम्र 18-45 साल के बीच होगी। सरकार ने बीपीएल परिवार से संबंधित लाभार्थी परिवारों की आय सीमा 1.80 लाख और दूसरी जातियों की आय सीमा तीन लाख रुपये तय की है। विधवा महिलाओं के लिए आय सीमा की कोई शर्त नहीं रखी गई है।

BPL परिवारों व विधवा महिलाओं को मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी

वहीं ई- रिक्शा खरीद के लिए बीपीएल परिवारों व विधवा महिलाओं को 50 फीसदी सब्सिडी प्रदेश सरकार की ओर से दी जाएगी और दूसरे वर्ग की महिलाओं व लड़कियों को 30 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।