NCB के कार्यस्थल दीपिका पादुकोण पहुंची – Live Halchal

NCB के कार्यस्थल दीपिका पादुकोण पहुंची, ड्रग के मामले में की जाएगी पूछताछ
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। आज एनसीबी उनसे दिन में पूछताछ करेगी। इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) लगातार इसकी जांच में जुटा हुआ है। ड्रग से जुड़े मामले में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह के नाम सामने आए हैं। आज एनसीबी इसी मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर के साथ भी पूछताछ करेगी।

एनसीबी दफ्तर पहुंचीं दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब से थोड़ी पहले एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं।  दीपिका को सुबह 10 बजे एनसीबी के गेस्टहाउस पहुंचने को कहा गया था। माना जा रहा है कि दीपिका से अलग से पूछताछ करने के अलावा उन्हें उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के सामने बैठाकर भी एनसीबी पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहने की अनुमति एनसीबी से मांगी थी। दीपिका और रणवीर गुरुवार देर शाम गोवा से वापस आ गए थे।

सारा अली खान, श्रद्धा कपूर से भी होगी पूछताछ

आज एनसीबी ड्रग मामले में दीपिका के अलावा सारा अली खान, श्रद्धा कपूर के साथ भी पूछताछ करेगी। सारा अली खान एवं श्रद्धा कपूर को 10.30 बजे एनसीबी गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इन दोनों अभिनेत्रियों से ड्रग मामले में पूछताछ होगी।

दीपिका की मैनेजर से भी पूछताछ

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। माना जा रहा है कि दीपिका से अलग से पूछताछ करने के अलावा उन्हें उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के सामने बैठाकर भी एनसीबी पूछताछ करेगी। करिश्मा के साथ उनके कई वाट्सएप चैट में ड्रग की लेन-देन का खुलासा हुआ है। यह भी पता चला है कि ये चैट सिर्फ तीन लोगों के वाट्सएप ग्रुप पर होती थी, जिसकी एडमिन भी स्वयं दीपिका थीं। दो अन्य सदस्यों में एक उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश थी, तो दूसरी सुशांत सिंह राजपूत एवं रिया चक्रवर्ती की टैलेंट मैनेजर जया साहा।

रकुलप्रीत सिंह से हुई पूछताछ

इससे पहले अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह से ड्रग मामले में शुक्रवार को चार घंटे पूछताछ हुई। इसमें रकुलप्रीत ने यह तो माना है कि रिया से उनकी ड्रग को लेकर बात हुई है। लेकिन, खुद के ड्रग लेने से उन्होंने इन्कार किया है।बता दें कि एनसीबी ने ड्रग से जुड़े दो मामलों की एफआइआर दर्ज की है। दोनों की समानांतर जांच चल रही है।

दीपिका, सारा एवं श्रद्धा कपूर से पूछताछ कर एनसीबी सिने जगत के अन्य लोगों के ड्रग संबंधों तक पहुंचना चाहती है। इस कड़ी की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा एक वाट्सएप चैट की जानकारी देने के बाद हुई।

इसमें जया साहा एवं रिया चक्रवर्ती के बीच की एक चैट में किसी को एक खास ड्रग की चार बूंदें चाय, काफी या पानी में मिलाकर देने की बात कही जा रही थी। इसके बाद ही ईडी की सूचना पर एनसीबी ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली थी।  इस मामले की जांच आगे बढ़ने पर अब सिने जगत के कई नाम सामने आते जा रहे हैं।