MS Dhoni कैसे खेल सकते हैं अगला टी20 वर्ल्ड कप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 19 Aug 2020 07:20:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg MS Dhoni कैसे खेल सकते हैं अगला टी20 वर्ल्ड कप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 MS Dhoni कैसे खेल सकते हैं अगला टी20 वर्ल्ड कप, शोएब अख्तर ने दी जबरदस्त सलाह https://livehalchal.com/ms-dhoni-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8020/363813 Wed, 19 Aug 2020 07:20:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=363813 MS Dhoni ने अपने 16 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर विराम लगाते हुए एक इमोशनल वीडियो के जरिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 15 अगस्त 2020 के दिन टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ली तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में मायूसी थी। सबको ऐसा लगता था कि धौनी …]]>

MS Dhoni ने अपने 16 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर विराम लगाते हुए एक इमोशनल वीडियो के जरिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 15 अगस्त 2020 के दिन टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ली तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में मायूसी थी। सबको ऐसा लगता था कि धौनी कुछ दिन और खेलेंगे और फिर इस खेल को विदा कहेंगे, लेकिन हमेशा अपने अचानक किए गए फैसलों के जरिए चौंकाने वाले धौनी ने एक बार फिर से कुछ ऐसा ही किया। इसके बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया कि अभी भी एक तरीका है जिससे वो 2021 टी20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं।

शोएब अख्तर इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब एक्टिव हैं और वो लगातार अपने यूट्यूब चैनल के जरिए क्रिकेट और क्रिकेटर्स को लेकर अपनी राय जाहिर करते रहते हैं। जब उन्हें पता चला कि धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना छोड़ दिया है तो उन्होंने कहा कि माही में अब भी इतना दमखम है कि वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो टी20 क्रिकेट खेल सकते थे और वो टी20 वर्ल्ड कप भी खेलने जा सकते थे। भारतीय फैंस जिस तरह से उन्हें प्यार करते हैं, उनका समर्थन करते हैं ऐसे में वो खेल सकते थे, लेकिन ये उनकी निजी पसंद है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल बोलवसीम कार्यक्रम में ये बात कही।

शोएब ने कहा कि रांची के एक खिलाड़ी ने पूरे भारत का नाम रोशन किया और आपको क्या चाहिए। अंत में दुनिया आपको आपके काम के लिए याद करती है और भारत जैसा देश आपको कभी नहीं भूलने देगा। उन्होंने कहा कि माही को भारत में फेयरवेल गेम खेलने को मिलेगा और इस पर मेरा यकीन करें। अगर धौनी ऐसा नहीं चाहते हैं तो ये अलग बात है। उनके लिए पूरा स्टेडियम बुक किया जाएगा और फिर कुछ टी20 मैच खेलने के बाद उन्हें विदाई दी जाएगी।

कई खिलाड़ियों ने ये राय दी कि कोविड 19 की वजह से टी20 वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया और इसकी वजह से ही वो रिटायर लेने पर मजबूर हुए, लेकिन माही ने अगले साल आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से बेहतर संन्यास लेना ही समझा। वहीं शोेएब अख्तर को लगता है कि धौनी अगले साल भारत में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं अगर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे कहें। शोएब ने कहा कि हमें नहीं पता पर शायद पीएम मोदी उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहें तो ये संभव है। इमरान खान को भी जनरल जिया उल हक ने 1987 में क्रिकेट नहीं छोड़ने का आग्रह किया था और उन्होंने संन्यास से वापसी की थी। आप अपने पीएम को ना नहीं कह सकते।
]]>