MS Dhoni के ‘पल दो पल’ नज्म के बाद अब सुरेश रैना ने शेयर किया ये गाना – Live Halchal

MS Dhoni के ‘पल दो पल’ नज्म के बाद अब सुरेश रैना ने शेयर किया ये गाना, आप भी सुनिए
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा की थी। 15 अगस्त को शाम 7.29 पर धौनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। कभी-कभी फिल्म में साहिर लुधियानवी की नज्म मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है..के साथ उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी। धौनी के दोस्त रैना ने रविवार को उसी तरह का एक वीडियो जारी किया जिसके बैकग्राउंड में बजरंगी भाई जान का कुछ तो बता जिंदगी..चलता है। इसके साथ ही रैना ने सोशल मीडिया पर एक पत्र भी शेयर किया।

रैना ने अपने पत्र में लिखा, “बहुत सारी मिश्रित भावनाओं के साथ मैं अपने संन्यास का एलान कर रहा हूं। बहुत ही छोटी उम्र से इस लड़के ने अपने शहर की हर गली, नुक्कड़ में क्रिकेट को जिया है और तब जाकर टीम इंडिया में प्रवेश किया। मुझे सिर्फ क्रिकेट ही पता था और वही खेलना आता था। मेरी नसों में क्रिकेट दौड़ता था। मैंने भगवान से दुआ मांगी जो कुबूल हुई और लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना भी की। उन्हीं का आशीर्वाद था जो मैं यहां तक पहुंचा। मेरी कई सारी सर्जरी हुईं, जब मुझे लगा कि अब मुझे यहीं रुक जाना चाहिए, लेकिन मैं रुका नहीं और आगे बढ़ता गया। मेरे लिए ये सफर बेहद शानदार था और जिन लोगों ने इस उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। यह सफर आसान नहीं हो पाता अगर मेरा परिवार, मेरी प्यारी पत्नी प्रियंका, मेरी बेटी ग्रासिया, बेटा रियो, मेरी बहनें और भाई साथ नहीं देता। अगर यह सब नहीं होते तो कुछ नहीं होता।”

“मेरे कोच, मेरे ट्रेनर्स, मेरे फिजियो सभी ने मेरा साथ दिया जिनकी बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं। यह सब कुछ मुमकिन नहीं हो पाता अगर टीम इंडिया के साथियों का मुझे सहयोग नहीं मिलता। मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतने बेहतरीन खिलाडि़यों के साथ खेलने का मौका मिला। मैं लकी हूं कि मैंने बेहतरीन कप्तानों के साथ खेला जिमसें राहुल भाई, अनिल भाई, सचिन पाजी, चीकू (विराट कोहली) और खासकर एक दोस्त की तरह गाइड करने वाले धौनी शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं बीसीसीआइ और यूपीसीए को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, खासकर बीसीसीआइ जिन्होंने यूपी के इस लड़के को टीम इंडिया में खेलने का मौका दिया। अंत में मैं अपने प्रशंसक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने पूरे सफर के दौरान मेरा साथ दिया। हमेशा मेरा साथ देने के लिए तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया। जय हिंद।”