MP: पत्नी ने खाने के लिए कहा तो युवक ने काटी नाक – Live Halchal

MP: पत्नी ने खाने के लिए कहा तो युवक ने काटी नाक, लंबे समय से चल रहा था विवाद
शिवपुरी जिले के बामोर थाना अंतर्गत में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक से उसकी पत्नी ने खाने के लिए कहा तो उसने पत्नी की नाक काट ली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पत्नी की नाक काटने से पहले पति ने उसके और बेटियों के साथ मारपीट भी की। महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग कुछ दिनों से ससुराल निवास कर रही थी। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

दाढ़ी बनाते वक्त ब्लेड से हमला
पत्नी का नाम पूजा वंशकार और पति का नाम रमेश वंशकार है। बताया जाता है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था। पति राम प्रवेश वंशकार आए दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता रहता था। इससे तंग आकर  पूजा अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रहती थी। बीते दिनों ही वह अपने ससुराल आई थी। ससुराल में उसने सुबह पति से खाने के लिए कहा था। पूजा ने बताया कि उस वक्त राम प्रवेश ब्लेड से दाढ़ी बना रहा था। उसकी बात सुनकर ही उसे मारने के लिए दौड़ा। उसके घरवालों ने भी इन सबमें उसका साथ दिया। पूजा ने बताया कि सास, ससुर और ननद ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और पति ने ब्लेड से नाक काट दी। साथ ही वह महिला को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

पति, सास-ससुर पर केस
घटना की सूचना तत्काल डायल 100 हंड्रेड को दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज जारी है। बामोर थाना प्रभारी नीरज राणा का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति रामप्रवेश वंशकार , ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है और उसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी इस घटना के पीछे असल वजह क्या है।