MP के छिंदवाड़ा में लोगों की जिद्द पूरी करने के चक्कर में सांप पकड़ने वाले शख्स की हुई मौत – Live Halchal

MP के छिंदवाड़ा में लोगों की जिद्द पूरी करने के चक्कर में सांप पकड़ने वाले शख्स की हुई मौत, जानें पूरा मामला
अक्सर खतरों से खेलना जान पर भारी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में। यहां जहरीले सांपों को पकड़ने वाले एक शख्स की जान लोगों की जिद पूरी करने में चली गई। यहां का रहने वाला संतलाल बंजारी लोगों के घरों ओर दुकानों से जहरीले सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ता था। शुक्रवार को भी वह एक सांप को पकड़कर जंगल ले जा रहा था। तभी वहां मौजूद कुछ लोग उससे डिब्बे से सांप निकालकर दिखाने की जिद करने लगे। इसी दौरान सांप ने संतलाल को डस लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सांप से खेलने का था शौक
बताया जाता है कि परासिया ब्लॉक के न्यूटन चिखली के वार्ड नंबर छह में संतलाल बंजारी को सांप से खेलने का शौक था। वह सांपों को अपना दोस्त मानता था। इस शौक को उसने बाद में लोगों की मदद का जरिया बना लिया था। परासिया और आसपास के क्षेत्र में जहां भी सांप लोगों के घर, ऑफिस या दुकान में कुंडली मारकर बैठ जाते थे तो लोग उसे मदद के लिए बुलाते थे। उसने ऐसे कई लोगों के यहां से जहरीले सांप पकड़े और उन्हें डिब्बों या बोरी में बंद कर जंगल में छोड़ा था। इसके चलते ही इलाके में उसकी पहचान सर्प मित्र की तौर पर होने लगी थी।

मुश्किल से डिब्बे में बंद हुआ था सांप

परासिया के बस स्टैंड में उसे से संतलाल बुधवार शाम को बस स्टैंड स्थित पोस्ट ऑफिस में भी एक जहरीला सांप निकला था तो उसे मदद के लिए बुलाया गया था। यहां संतलाल ने काफी मशक्कत के बाद सांप को प्लास्टिक की एक बरनी में बंद किया था। मगर कुछ लोगों ने उससे सांप को दोबार बाहर निकालकर दिखाने का आग्रह किया। लोगों को सांप का फैला हुआ फन दिखाने के लिए हाथ से उसके फन को छेड़ा तो सांप ने उसे डस लिया। ग्लब्स पहने होने के बाद भी संतलाल सांप के जहर से बेहोश हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।